एजुकेशन

NTA Exam Reform 2026: NTA ने मांगे परीक्षा सुधार के सुझाव, छात्र-शिक्षक से लेकर आम लोग भी दे सकते हैं राय

NTA Exam Reform 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की हाई पावर्ड टास्क फोर्स (HPTF) ने देश की परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं।

Image

NTA Exam Reform 2026

NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की हाई पावर्ड टास्क फोर्स (HPTF) ने देश की परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। टास्क फोर्स का मकसद परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा मजबूत, पारदर्शी और छात्रों के लिए बेहतर बनाना है। NTA के अनुसार, परीक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों के सुझाव आने वाले सुधारों में मददगार हो सकते हैं। NTA पहले से ही टेस्ट डेवलपमेंट, परीक्षा संचालन, मार्किंग और मूल्यांकन जैसे क्षेत्रों में सुधार पर काम करने की बात कहता रहा है।

अगर आपके पास परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़ा कोई सुझाव या सिफारिश है, तो उसे 13 सितंबर 2026 तक भेजा जा सकता है। इसके लिए ईमेल, WhatsApp और टोल-फ्री हेल्पलाइन की सुविधा दी गई है।

ईमेल के जरिए सुझाव भेजने के लिए ExamReformsTaskforce@dopt.gov.in पर मेल किया जा सकता है। WhatsApp के लिए 91 7827042830 नंबर दिया गया है। इसके अलावा 1800-180-4747 टोल-फ्री नंबर पर भी अपनी बात रखी जा सकती है। QR कोड के जरिए भी WhatsApp पर सुझाव भेजने का विकल्प दिया गया है।

टास्क फोर्स ने छात्रों और आम लोगों से ऐसे सुझाव देने की अपील की है, जिनसे परीक्षा प्रक्रिया ज्यादा भरोसेमंद, पारदर्शी और छात्र-केंद्रित बन सके।

NTA ने शिकायत भेजने को लेकर भी जारी की एडवाइजरी

इसी बीच NTA ने परीक्षा से जुड़ी शिकायतें भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए भी कुछ जरूरी निर्देश जारी किए हैं। एजेंसी ने कहा है कि शिकायत करते समय अपनी पहचान से जुड़ी पूरी जानकारी देना जरूरी है, ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके।

उम्मीदवारों को शिकायत अपने उसी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से भेजनी चाहिए, जिसका इस्तेमाल उन्होंने परीक्षा फॉर्म भरते समय किया था। ईमेल के subject में अपना Application Number और संबंधित परीक्षा का नाम लिखना चाहिए।

शिकायत में समस्या को कम शब्दों में और साफ तरीके से बताने की सलाह दी गई है। अगर समस्या से जुड़े स्क्रीनशॉट या दूसरे जरूरी दस्तावेज हैं, तो उन्हें भी ईमेल के साथ लगाया जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article