टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Khushi Dubey: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Khushi Dubey? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

Bigg Boss 20 Khushi Dubey contestants Profile: टीवी एक्ट्रेस खुशी दुबे का नाम शो के संभावित कंटेस्टेंट्स में चर्चा में है। खबरों के मुताबिक, उन्हें अप्रोच किया गया है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

Image

कौन हैं खुशी दुबे (pic credit-instagram)

बिग बॉस 20 खुशी दुबे कंटेस्टेंट प्रोफाइल: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। सलमान खान के सेट पर पहुंचने के साथ ही शो की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इसी बीच कंटेस्टेंट्स को लेकर भी लगातार नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। इन्हीं नामों में अब टीवी एक्ट्रेस खुशी दुबे (Khushi Dubey) का नाम भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है और उनकी एंट्री को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। तो आखिर कौन हैं खुशी दुबे ....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20 Arishfa Khan: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Arishfa Khan? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स)

खुशी दुबे की फैमिली

टीवी एक्ट्रेस खुशी दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 अप्रैल 2001 को हुआ था। उनके परिवार में माता-पिता हैं। उनकी मां का नाम प्रीति दुबे है, जबकि उनके पिता के नाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। खुशी ने बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और आज अपनी पहचान बना चुकी हैं।

खुशी दुबे का करियार

खुशी दुबे भारतीय फिल्म और टेलीविजन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में बतौर बाल कलाकार एक्टिंग की शुरुआत की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने महज 4 साल की उम्र में कैमरे का सामना किया था। इसके बाद वह ‘नागिन’, ‘कैसा ये प्यार है’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘कसम से’ और ‘राखी, अटूट रिश्ते की डोर’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में नजर आईं। खुशी ने फिल्मों में भी काम किया है। वह ‘बॉम्बे टॉकीज’ और ‘दिल धड़कने दो’ में दिखाई दी थीं। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘आशियाना’ में चिक्की के किरदार से मिली। इसके अलावा वह ‘जुबली टॉकीज’ में भी नजर आ चुकी हैं। अब ‘बिग बॉस 20’ में उनकी एंट्री को लेकर चर्चा तेज है।

इंस्टाग्राम पर है एक्टिव

खुशी दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें, वीडियो और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी झलकियां शेयर करती हैं। उनका हर नया पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाता है और फैंस भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। खुशी की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यही वजह है कि अगर खुशी दुबे ‘बिग बॉस 20’ में नजर आती हैं, तो उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा शो को भी मिल सकता है और दर्शकों को उनका अलग अंदाज देखने को मिल सकता है।

ये स्टार्स आ सकते हैं नजर

बताते चलें कि सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में खुशी दुबे के अलावा अरिश्फा खान, फैजल खान, खुशी दुबे, कुशाल तंवर, गीता बसरा, मैरी कॉम जैसे कई अन्य स्टार्स भी नजर आ सकते हैं। आप इस शो को देखने के लिए कितने एक्साइटेड है हमें कमेंट करके जरूर बताएं...

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article