एजुकेशन

ICSI CS December 2026: सात नए शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र, जानें छात्रों को किस तरह होगा फायदा

ICSI CS December 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाते हुए बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सात नए परीक्षा केंद्र जोड़े हैं।

Image

ICSI CS December 2026

ICSI CS December 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने CS दिसंबर 2026 परीक्षा को लेकर एक अहम अपडेट जारी किया है। संस्थान ने परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाते हुए बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सात नए परीक्षा केंद्र जोड़े हैं। ये नए केंद्र दिसंबर 2026 की परीक्षा से लागू होंगे। ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इन नए केंद्रों की जानकारी जारी की गई है। दिसंबर 2026 में होने वाली CS परीक्षा 21 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा फॉर्म भरते समय उम्मीदवार संशोधित परीक्षा केंद्रों की सूची में से अपनी सुविधा के अनुसार शहर का विकल्प चुन सकेंगे।

इन सात शहरों में बनाए गए नए परीक्षा केंद्र

ICSI ने बिहार में बेगूसराय और दरभंगा, उत्तर प्रदेश में अयोध्या और सहारनपुर, उत्तराखंड में हरिद्वार, महाराष्ट्र में रत्नागिरी और मध्य प्रदेश में रीवा को नए परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल किया है।

परीक्षा शहरराज्यकेंद्र कोड
बेगूसरायबिहार129
दरभंगाबिहार130
अयोध्याउत्तर प्रदेश268
हरिद्वारउत्तराखंड269
सहारनपुरउत्तर प्रदेश270
रत्नागिरीमहाराष्ट्र492
रीवामध्य प्रदेश493
Official Link

इन नए केंद्रों के जुड़ने से इन इलाकों में रहने वाले छात्रों को परीक्षा देने के लिए दूसरे शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी और उनके पास पहले की तुलना में ज्यादा विकल्प होंगे।

परीक्षा केंद्र चुनते समय रखें इस बात का ध्यान

परीक्षा फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को ऐसा केंद्र चुनने की सलाह दी गई है, जहां परीक्षा वाले दिन पहुंचना उनके लिए आसान हो। हालांकि, उम्मीदवार द्वारा चुना गया शहर मिलने की गारंटी नहीं होगी। किस शहर में कितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, इसे देखते हुए ICSI परीक्षा केंद्र का अंतिम आवंटन करेगा। इसलिए फॉर्म भरते समय उपलब्ध विकल्पों को ध्यान से देखकर अपनी पसंद दर्ज करना बेहतर रहेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article