अध्यात्म

Janmashtami 2026 Moon Rise Time Today Live Updates: आज आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद, देखें पूरी लिस्ट

​Aaj Chand Kab Niklega: आज 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। व्रत रखने वाले भक्त चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य के बाद व्रत खोलते हैं। जानें शहरवार चंद्रोदय समय।

Image

आज आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद (फोटो: AI)

Janmashtami 2026 Moon Rise Time (जन्माष्टमी पर आज चाँद कब निकलेगा) Chandroday ka Samay Live Update: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात का इंतजार ही कुछ अलग होता है। भगवान कृष्ण के जन्म के इंतजार में पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। इस बार जन्माष्टमी आज यानी शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को मनाई जा रही है। ऐसे में व्रत रखने वाले भक्तों के मन में एक सवाल जरूर है कि आज उनके शहर में चांद कितने बजे दिखाई देगा। जन्माष्टमी पर कई जगहों पर चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलने और चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा है। यही वजह है कि भक्त अपने शहर के चंद्रोदय के समय का इंतजार करते हैं। हालांकि, चांद निकलने का समय हर शहर में एक जैसा नहीं होता। जगह बदलने के साथ इसमें कुछ मिनटों का अंतर आ जाता है।

नई दिल्ली में आज रात करीब 11 बजकर 29 मिनट पर चांद दिखाई देने की उम्मीद है। वहीं गुरुग्राम में करीब 11:340 बजे चंद्रोदय होगा। पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कुछ शहरों में चांद आधी रात के बाद यानी 5 सितंबर को दिखाई देगा।

जन्माष्टमी पर आज 4 सितंबर 2026 को चांद कब निकलेगा?

अगर आप भी आज जन्माष्टमी का व्रत रख रहे हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने शहर का चंद्रोदय समय पहले से नोट कर लें। नीचे दिए गए समय शहरों की भौगोलिक स्थिति के आधार पर हैं। मौसम खराब होने, बादल छाए रहने की वजह से चांद दिखाई देने में कुछ मिनटों का फर्क हो सकता है। इसलिए चंद्रोदय का समय हो जाने के बाद भी अगर चांद तुरंत नजर न आए, तो थोड़ा इंतजार करें।

शहरचांद निकलने का समय
नई दिल्लीरात 11:29 बजे
नोएडारात 11:28 बजे
गुरुग्रामरात 11:30 बजे
जयपुर5 सितंबर को रात 12:03 बजे
लखनऊरात 11:19 बजे
कानपुररात 11:22 बजे
वाराणसीरात करीब 11:15 बजे
प्रयागराजरात करीब 11:17 बजे
पटनारात 11:04 बजे
चंडीगढ़रात 11:24 बजे
देहरादूनरात करीब 11:18 बजे
श्रीनगररात 11:22 बजे
अहमदाबाद5 सितंबर को रात 12:16 बजे
सूरत5 सितंबर को रात करीब 12:07 बजे
मुंबई5 सितंबर को रात 12:14 बजे
पुणे5 सितंबर को रात 12:10 बजे
भोपालरात करीब 11:38 बजे
इंदौररात 11:51 बजे
रायपुररात 11:20 बजे
रांचीरात 11:10 बजे
कोलकातारात 11:13 बजे
भुवनेश्वररात करीब 11:11 बजे
हैदराबादरात 11:52 बजे
बेंगलुरुरात 11:55 बजे
चेन्नईरात 11:45 बजे

आज चांद देखना है या नहीं?

जन्माष्टमी के दिन चांद को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि आज चंद्रमा का दर्शन करना जरूरी है या नहीं। दरअसल, जन्माष्टमी पर मुख्य पूजा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय यानी मध्यरात्रि में की जाती है। कुछ जगहों पर परंपरा के अनुसार चंद्रमा के दर्शन करके उसे अर्घ्य भी दिया जाता है। हालांकि, जन्माष्टमी का व्रत सिर्फ चांद देखने पर निर्भर नहीं माना जाता। अगर आपके परिवार में चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने की परंपरा है, तो आप चांद निकलने के बाद पूजा कर सकते हैं। अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग होता है।

जन्माष्टमी पर चंद्रमा का क्या महत्व है?

जन्माष्टमी की रात चांद देखने को लेकर लोगों में खास उत्सुकता रहती है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था और रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं। इसी वजह से जन्माष्टमी की रात चंद्रमा के दर्शन को शुभ माना जाता है। कई घरों में चांद निकलने के बाद उसे जल, दूध या सफेद फूल अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद कान्हा के जन्म की पूजा की जाती है।

हालांकि, व्रत खोलने के नियम हर जगह एक जैसे नहीं होते। कहीं आधी रात को कृष्ण जन्म के बाद पारण किया जाता है, तो कहीं अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत खोला जाता है। यह परंपरा परिवार और संप्रदाय के अनुसार अलग हो सकती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article