एजुकेशन

AIAPGET Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी की AIAPGET परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिं​क से करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने AIAPGET परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। यह प्रोविजनल आंसर की है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे खबर में दिए लिंक से इसे चेक कर सकते हैं।

Image

AIAPGET 2026 Answer Key OUT

AIAPGET 2026 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने AIAPGET परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। यह प्रोविजनल आंसर की है। जिन उम्मीदवारों ने 3 सितंबर को आयोजित ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट में हिस्सा लिया था, वे खबर में दिए लिंक से इसे चेक कर सकते हैं। बता दें, प्रोविजनल आंसर की AIAPGET की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जारी की गई है।

AIAPGET Answer Key 2026 के साथ ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल गई है। अगर किसी उम्मीदवार को इस आंसर की पर ऑब्जेक्शन है, तो वो 5 सितंबर, 2026 तक आपत्ति कर सकते हैं। ध्यान रहे, जो उम्मीदवार आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाना चाहते हैं, उन्हें प्रति प्रश्न 200 रुपये नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस (चैलेंज फीस) देनी होगी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों द्वारा किए गए चैलेंज की जांच विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार का चैलेंज सही पाया जाता है, तो आंसर की में बदलाव करके उसे दोबारा से जारी किया जाएगा, जो कि फाइनल आंसर की होगी, और उसी फाइनल आंसर की आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

AIAPGET Answer Key 2026 Download कैसे करें?

जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करना चाहते हैं, वे इन स्टेप्स को फॉलो करें

1. AIAPGET Answer Key 2026 Website exams.nta.nic.in/aiapget/ पर जाएं।

2. होम पेज पर मौजूद AIAPGET Answer Key 2026 Link पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।

4. लॉगिन करने के बाद, आंसर की दिखाई देगी।

5. आंसर की चेक करें और इसे डाउनलोड करें।

6. इसकी एक हार्ड कॉपी जरूर रख लें।

इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार AIAPGET की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article