UPTET 2022 Notification Release Date: इस दिन जारी होगा यूपीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन, जानिए ताजा अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 04:55 PM IST

UPTET 2022 Notification Release Date: उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग जल्द ही UPTET 2022 परीक्षा के लिए अधिसूचना जल्द जारी कर सकता है। एक बार अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन दे सकते हैं।

UPTET 2022 Notification Release Date: इस दिन जारी होगा यूपीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन, जानिए ताजा अपडेट

UPTET 2022 Notification Release Date: उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग जल्द ही UPTET 2022 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी करने जा रहा है। UPTET परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPTET 2022 परीक्षा का नोटिफिकेशन अगले हफ्ते तक जारी किया जा सकता है. इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर आवेदन करना होगा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Exam) यूपी के सरकारी स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने का तरीका है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी चाहते हैं उनके लिए यह एक खास मौका हो सकता है।

यूपीटीईटी की परीक के लिए प्रत्येक वर्ष मई में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। हालांकि इस बार बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी करने में काफी देरी कर दी है। नोटफिकेशन जारी होते ही आवेदन शुरू हो जाएगा।

यूपीटीईटी परीक्षा का पैटर्न

यूपीटीईटी परीक्षा के लिए दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। पहला पेपर प्राइमरी टीचर पेपर (PRT) कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि दूसरा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए आयोजित किया जाता है। हालांकि जो प्राइमरी और अपर प्राइमरी के शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों परीक्षा देनी होंगी। 

यूपीटीईटी परीक्षा मे आवेदन भरने के लिए शैक्षणिक योग्यता

यूपीटीईटी परीक्षा मे आवेदन भरने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की होनी चाहिए। साथ ही DELED के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या अपीयरिंग होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए uptet की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए। 

How To Apply for UPTET 2022 

एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं- 

  •  सबसे पहले यूपीबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  •  होमपेज पर जाकर ‘UP TET 2022 Notification’ लिंक पर क्लिक करें।
  •  आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  •  अपना पंजीकरण करें, आपके मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आ जाएगा।
  •  अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद आपका यूपीटीईटी 2022 फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

यूपीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

बता दें यूपीटीईटी परीक्षा दो भागों के लिए अलग अलग देना होगा  पेपर-1 के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जबकि एससी, एसटी के लिए 400 रुपये और दिव्यांगजनों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं पेपर-2 के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है जो एससी, एसटी के लिए 800 रुपये और दिव्यांग जनों के लिए 100 रुपये है। जो उम्मीदवार दोनो पेपर मे शामिल होना चाहते हैं उनके लिए अलग शुल्क निर्धारित होगा।

End of Article