CBSE Class 10th and 12th Results 2022: सीबीएसई कब जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, सामने आई ये जानकरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 03:06 PM IST

CBSE Class 10th and 12th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CBSE Class 10th and 12th Results 2022: सीबीएसई कब जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, सामने आई ये जानकरी

CBSE Class 10th and 12th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार पहले खत्म हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह तक सीबीएसई 10वीं के परिणाम 2022 घोषित कर देगा। वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 जुलाई के मध्य तक घोषित किए जा सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद, सीबीएसई कक्षा 10 वीं 12 के परिणाम टर्म 2 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

मूल्यांकन प्रक्रिया जल्द होगी समाप्त

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जिसके साथ ही  अब परिणाम की तारीख जल्द ही आधिकारिक तौर पर जारी की जा सकती है। वहीं, ध्यान देने वाली बात यह है कि सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गलती से बचना चाहता है, जिस कारण से सीबीएसई ने सभी स्कूलों को दो बार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए भी कहा है। 

How to check CBSE Class 10th and 12th Result 2022

एक बार सीबीएसई की कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं
  • फिर कक्षा 10वीं या 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
  • कक्षा 10 वीं व 12वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

कुल 35 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार 

रिपोर्टों के अनुसार, 35 लाख छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। कक्षा 10वीं के 14 लाख वहीं कक्षा 12वीं के 21 लाख छात्र इस साल परीक्षा में शामिल हुए थे। एक बार मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद कक्षा 10 और 12 के परिणाम जारी किए जाएंगे। सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 24 मई, 2022 को समाप्त हुई, जबकि सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षाएं 15 जून, 2022 को संपन्न हुए।

End of Article