UPTET Result 2022 Declared: यूपीटेट परीक्षा के परिणाम जारी, यहां करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 06:35 PM IST

UPTET Result 2022 Sarkari Result: UPTET परिणाम 2021-22 आज 8 अप्रैल, 2022 को जारी कर दिया गया है। इसी के साथ लगभग 21 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। यदि आप भी सोच रहे हैं कि यदि किन किन वेबसाइट या लिंक से परिणाम देखा जा सकता है, तो यह खबर आपके लिए है...

UPTET Result 2022 Declared: यूपीटेट परीक्षा के परिणाम जारी, यहां करें चेक

UPTET Result 2022: Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test, UPTET Results 2021-22 पर जारी कर दिया गया है। यदि आप भी सोच रहे हैं परिणाम कब कहां और कैसे देखें तो नीचे आपके इन सवालों का जवाब दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी परिणाम देखने के लिए डायरेक्ट लिंक के साथ साथ अन्य जानकारियां भी दी गई हैं।

लाइव स्टेटस: सबसे पहले यह जान लें उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2021 को होना था लेकिन उसी दिन सुबह पेपर लीक होने की खबरें आई, ऐसे में तुरंत से पेपर को रद्द कर दिया गया, इसके बाद से सभी नई तिथि का इंतजार कर रहे थे, और इसी बीच 23 जनवरी, 2022 को दोबारा से पेपर आयोजित करने की खबर आई, खैर पेपर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ और 27 जनवरी, 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई। यहां से कयास लगाए जाने लगे कि अब रिजल्ट जल्द आएगा, लेकिन लंबे समय कोई अपडेट नही आया।

यह रहा डायरेक्ट लिंक - UPTET RESULT 2022 DIRECT LINK

एक आधिकारिक जानकारी साझा हुई जिसमें बताया गया कि 23 फरवरी, 2022 को फाइनल आंसर की व 25 फरवरी, 2022 को यूपीटेट रिजल्ट जारी किया जाएगा। सभी उम्मीदवार इस तिथि पर नजर जमाए बैठे थे कि सबको निराशा हाथ लगी और न ही यूपीटेट 2021 फाइनल आंसर की जारी की गई न यूपीटेट 2021 रिजल्ट जारी हुआ।

6 अप्रेल को फिर आधिकारिक घोषणा हुई कि 7 अप्रेल, 2022 को यूपीटेट 2021 फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, और 8 अप्रेल, 2022 को यूपीटेट 2021 रिजल्ट जारी किया जाएगा, इस बार लोगों का इंतजार खत्म हुआ और बीते दिन यानी 7 अप्रेल को यूपीटेट 2021 फाइनल आंसर की जारी कर दी गई, जबकि आज दोपहर 2 बजे यूपीटेट 2021 रिजल्ट जारी कर दिया गया।

वेबसाइट, कब और कैसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • यूपीटेट 2021 रिजल्ट आज दोपहर 2  बजे जारी किया गया, आप निम्नलिखित वेबसाइट, लिंक व तरीकों से यूपीटेट 2021 रिजल्ट देख सकेंगे
  • उम्मीदवार updeled.gov.in पर जाएं
  • यहां होमपेज पर आपको Notification नाम का बॉक्स दिखाई देगा।
  • इसमें आज की तारीख के साथ यूपीटेट 2021 रिजल्ट देखने के लिए लिंक दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करें और रिजल्ट देखें

हालांकि आप चाहें तो timesnowhindi.com/education को भी विजिट कर सकते हैं, क्योंकि यहां संबंधित हर जानकारी को कवर किया जा रहा है। इसके अलावा इसी पेज पर आपको डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा।

End of Article