UPSC Prelims Admit Card 2021: यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2021, 05:35 PM IST

UPSC Civil Services Prelims Admit Card 2021: Union Public Service Commission (UPSC) ने 16 सितंबर, 2021 को UPSC Prelims Admit Card 2021 जारी कर दिया गया है। परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित होने वाली है।

UPSC Prelims Admit Card 2021: यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC Civil Services Prelims Admit Card 2021: Union Public Service Commission (UPSC) ने 16 सितंबर, 2021 को UPSC Prelims Admit Card 2021 जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन अक्टूबर, 2021 में किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अपना ई-एडमिट कार्ड नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in है।

10 अक्टूबर को आयोजित होगी परीक्षा

परीक्षा केंद्र में आपको UPSC Prelims Admit Card 2021 के साथ साथ फोटो आईडी प्रूफ भी लेकर पहुंचने की जरूरत है। उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। UPSC Prelims Admit Card 2021 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

एडमिट कार्ड के साथ साथ उम्मीदवारों को 'महत्वपूर्ण निर्देश' भी डाउनलोड करना होगा और इसे अपने साथ परीक्षा केंद्र तक ले जाना होगा क्योंकि परीक्षा केंद्र पर COVID 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। बता दें, यह परीक्षा देश भर में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।

How to download UPSC Prelims Admit Card 2021

  1. उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दाएं तरफ उपलब्ध 'एडमिट कार्ड' सेक्शन में जाएं।
  3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा।
  6. एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  7. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
End of Article