एजुकेशन

UP Police Constable PET 2026: बारिश के कारण बदले परीक्षा केंद्र और तारीखें, अभ्यर्थी नोट कर लें नई डिटेल

UPPRPB ने PET के परीक्षा केंद्रों और तारीखों से जुड़ी नई सूचना जारी की है, जिसके अनुसार, बारिश और परीक्षा ग्राउंड में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कुछ केंद्रों और तारीखों में बदलाव किया गया है।

Image

UP Police Constable PET 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

UP Police Constable PET 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आज 1 अक्टूबर 2026 को PET के परीक्षा केंद्रों और तारीखों से जुड़ी नई सूचना जारी की है, जिसमें बताया गया है कि बारिश और परीक्षा ग्राउंड में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कुछ केंद्रों और तारीखों में बदलाव किया गया है। बोर्ड की सूचना के अनुसार 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी और 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में शारीरिक दक्षता परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है।

कुछ परीक्षा केंद्रों पर PET की तारीख आगे बढ़ा दी है। (upprpb) 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर और 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए नई तारीखों की जानकारी बोर्ड ने दी है। इनमें 1 अक्टूबर को प्रस्तावित परीक्षा 8 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। वहीं 3 अक्टूबर से निर्धारित परीक्षा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली का परीक्षा केंद्र बदलकर पुलिस लाइन्स, बरेली कर दिया है। इस केंद्र के अभ्यर्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें दिए गए नए केंद्र पर पहुंचना होगा।

इन केंद्रों की परीक्षा भी आगे बढ़ी

20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर और 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के लिए भी तारीखों में बदलाव किया गया है। 1 अक्टूबर की प्रस्तावित परीक्षा अब 8 अक्टूबर, 3 अक्टूबर की परीक्षा 9 अक्टूबर और 4 अक्टूबर की परीक्षा 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। 5 अक्टूबर से होने वाली परीक्षा पहले से तय शेड्यूल के अनुसार होगी।

कानपुर और फतेहपुर के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना

37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर और 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर परीक्षा केंद्रों पर PET आयोजित नहीं की जाएगी। इन दोनों केंद्रों के अभ्यर्थियों को दूसरे परीक्षा केंद्रों पर शेड्यूल किया जा रहा है। उनके संशोधित परीक्षा केंद्र और तारीख की जानकारी प्रवेश पत्र के जरिए दी जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र, तारीख और समय को ध्यान से जांच लें। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा से जुड़ी आगे की महत्वपूर्ण जानकारी उसकी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ही जारी की जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article