क्रिकेट

IND vs PAK Match Date: आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 में कब और कहां होगा भारत पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला, जानिए दोनों टीमों का पूरा शेड्यूल

आईसीसी ने साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया के साझा मेजबानी में आयोजित होने जा रहे 14वें वनडे विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। जानिए कब और कहां होगी भारत पाकिस्तान के बीच भिड़ंत?

Image

आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2027 भारत पाकिस्तान मैच की तारीख (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)

दुबई: आईसीसी ने साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया के साझा मेजबानी में आयोजित होने जा रहे 14वें वनडे विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आईसीसी ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमों को एक ग्रुप में जगह दी है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे के साथ जगह मिली है। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड की टीमें हैं। 14 देशों वालें टूर्नामेंट में दोनों ग्रुप में एक-एक टीम सुपर सीरीज के जरिए तय होंगी। टूर्नामेंट का आगाज 2 अक्टूबर, 2027 को होगा। ग्रुप दौर की शुरुआत 7 अक्टूबर को साल 2023 की फाइनलिस्ट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में भिड़ंत के साथ होगी।

टूर्नामेंट के आकर्षण एक बार फिर चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें रहेंगी। दोनों के बीच 10 अक्टूबर, 2027 को जोहान्सबर्ग में महामुकाबला खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी इवेंट्स में खेला जाने वाला मुकाबला प्रतियोगिता की दशा दिशा तय करता है। दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी भारत-पाकिस्तान के बीच आईसीसी इवेंट्स में खेले जाने वाले मुकाबले का इंतजार बेसब्री से करते हैं।

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे विश्व कप में अबतक कुल 8 मैच खेले गए हैं जिसमें से 8 में भारतीय टीम विजयी हुई है। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत पाकिस्तान के बीच पहली बार भिड़ंत साल 1992 में हुई थी। भारतीय टीम का उसके बाद से इस टूर्नामेंट में चल रहा जीत का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल

वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप स्टेज में 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में करेगी। इसके बाद वो अपने दूसरे मुकाबले में 10 अक्टूबर को चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से जोहान्सबर्ग में भिड़ेगी। भारतीय टीम का तीसरा मुकाबला 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान से होगा। 17 अक्टूबर को भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम से अपने चौथे मुकाबले में भिड़ेगी। गिल की सेना अपना आखिरी ग्रुप मैच 24 अक्टूबर को जिंबाब्वे के खिलाफ विक्टोरिया फॉल्स में खेलेगी।

पाकिस्तान का वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल

पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद उसे भारत से 10 अक्टूबर को भिड़ना है। भारतीय टीम की तीसरे मुकाबले में क्वालीफाई करने वाली टीम से भिड़ंगी। इसके बाद 1992 की चैंपियन टीम जिंबाब्वे से हरारे में दो-दो हाथ करेगी। पाकिस्तान के ग्रुप दौर के मैच का अंत 22 अक्टूबर, 2027 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पार्ल में होगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article