LIVE

RRB NTPC: जल्द आ सकता है एनटीपीसी का रिजल्ट

RRB NTPC Result, RRB Group D से जुड़े हर छोटी बड़ी खबर, लेटेस्ट नोटिफिकेशन, सरकारी नौकरी के साथ साथ एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट की जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग पर बने रहिए। यहां रेलवे भर्ती, rrb ntpc result 2021, rrb group d से संबंधित हर महत्वपूर्ण खबर को कवर किया जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 20, 2021, 16:08 IST
Follow on Google News
RRB NTPC: जल्द आ सकता है एनटीपीसी का रिजल्ट
Photo Credit: i-stock

RRB NTPC Result: केंद्र व राज्य सरकारें आए दिन विभागों की आवश्यकता के अनुसार नौकरियां निकालती रहती हैं। हमें कंपीटेटिव एग्जाम की तैयारी करने के साथ-साथ अपडेट रहने की भी जरूरत है, ऐसे में हमारा यह ब्लॉग आपको हर लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ साथ महत्वपूर्ण परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, आंसर-की व रिजल्ट से भी अपडेट रखेगा। यहां आप जान सकेंगे कि देशभर में कहां कहां सरकारी नौकरी के मौके हैं।

RRB NTPC Result, RRB Group D Exam 2021

SEPT 18, 2021 00:16 IST

आरआरबी एनटीपीसी: जल्द आ सकता है एनटीपीसी का रिजल्ट

बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 'आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 01/2019 परिणाम 2021' लिंक उपलब्ध करा सकता है। बता दें, इस संबंध में आंसर की पहले की जारी की जा चुकी है, जल्द ही rrb ntpc result भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

SEPT 17, 2021 20:08 IST

RRB Group D: एडमिट कार्ड पर मौजूद जानकारी जरूर पढ़ें

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के लिए अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होते ही पर उस मौजूद जानकारी को पढ़ना न भूलें, क्योंकि उस पर महामारी को लेकर सावधानियां व दिशा निर्देश हो सकते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होगा।

SEPT 17, 2021 19:15 IST

RRB Group D: इस तरह से होगा आवेदकों का चयन

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम को लेकर अभी ति​थियां स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन उम्मीदवारों की भर्ती सीबीटी, पीईटी, दस्तावेजों की जांच और अंत में मेडिकल परीक्षण के बाद ही की जाएगी।

SEPT 17, 2021 18:33 IST

RRB Ntpc Result: इन दो साइट्स से देख सकेंगे परिणाम

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021: आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2021 ऑनलाइन घोषित किया किए जाएंगे। परिणाम रेलवे की क्षेत्रवार वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। यानी आप रीजनल वेबसाइट से भी परिणाम देख सकेंगे

SEPT 17, 2021 18:00 IST

RRB Group D Exam: देखें सीबीटी के बाद पीईटी में कितने लोग हो सकेंगे शामिल

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा: रिक्तियों की संख्या से तीन गुना ज्यादा लोगों को पीईटी में मौका दिए जाने की संभावना है। पीईटी से पहले सीबीटी परीक्षा देनी होगी, इसमें शॉर्टलिस्टिंग लोगों को ही पीईटी तक जाने का मौका मिलता है।

SEPT 17, 2021 17:02 IST

Rail Kaushal Vikas Yojana: भारतीय रेलवे करेगा 10वीं पास की भर्ती

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत, भारतीय रेलवे वर्ष 2024 तक 50,000 तकनीकी रूप से कुशल युवाओं को स्किल्ड कर रहा है। यह इस महीने सितंबर से 3,500 बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित करेगा, जिन्हें रेलवे प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा। बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (Banaras Locomotive Works) रेल कौशल विकास योजना (रेल कौशल विकास योजना) के लिए नोडल अथॉरिटी है। पूरी खबर यहां पढ़ें

SEPT 17, 2021 16:18 IST

RRB Group D Exam: जानें निगेटिव मार्किंग के बारे में

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए निगेटिव मार्किंग भी होगी। इस दौरान तीन गलत उत्तर होने पर एक अंक काटा जा सकता है। यानी प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाने का प्रावधान हो सकता है।

SEPT 17, 2021 15:40 IST

RRB Group D Exam: देखें किन किन विषयों से आ सकते हैं प्रश्न

सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को पहले सीबीटी में उपस्थित होना आवश्यक है। सीबीटी 90 मिनट के लिए आयोजित किया जाएगा और इसमें सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स जैसे सेक्शन शामिल हो सकते हैं।

SEPT 17, 2021 14:55 IST

RRB Group D: देखें किन पदों पर होगी भर्तियां

आरआरबी ग्रुप डी ने ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन जैसे विभिन्न लेवल -1 पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी।

SEPT 17, 2021 14:20 IST

RRB Group D: एक लाख से ज्यादा होनी है भर्तियां

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा को लेकर देशभर में 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाना है। हालांकि एग्जाम डेट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीदवारों का चयन सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स लेवल -1 के तहत किया जाएगा।

SEPT 17, 2021 13:56 IST

RRB Group D: देखिए कब से टल रही है आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा

आरआरबी जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी 2021 (आरआरसी 01/2019) परीक्षा तिथि की घोषणा कर सकता है। बता दें, पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन COVID-19 के कारण सीबीटी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था

SEPT 17, 2021 13:22 IST

आरआरबी ग्रुप डी : एडमिट कार्ड के लिए चाहिए होंगी यह दो चीजें

जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें सीबीटी में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।

SEPT 17, 2021 12:54 IST

आरआरबी ग्रुप डी : देखें इस प्रारूप में आयोजित हो सकती परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2021 को लेकर भर्ती बोर्ड की तरफ से कभी भी घो​षणा की जा सकती है। परीक्षा रेलवे बोर्ड द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जा सकती 

SEPT 17, 2021 12:16 IST

RRB NTPC 2021: परिणामों में इसलिए हो रही है देरी

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2020 और 2021 में 7 चरणों में आयोजित की गई है। देश में कोविड -19 मामलों के बढ़ने के बाद लगे प्रतिबंधों के कारण आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के अंतिम चरण में देरी हुई। यही कारण है कि परिणाम आने में भी देरी हो रही है।

SEPT 17, 2021 10:51 IST

RRB NTPC 2021: आरआरबी एनटीपीसी 2021 को लेकर नया अपडेट

आरआरबी एनटीपीसी 2021 रिजल्ट कभी भी आ सकता है, हालांकि तारीख अभी निश्चित नहीं है, लेकिन ऐसे कयास इसलिए लगाये जा रहे हैं, क्योंकि आंसर की आए काफी समय हो चुका है और आवेदकों को 18 से 23 अगस्त के बीच में आब्जेक्शन का मौका दिया गया था। अब बारी रिजल्ट की है। जैसे ही घोषणा होगी, आपको आधिकारिक वेबसाइट के साथ हमारे ब्लॉग पर भी जानकारी दी जाएगी।

SEPT 17, 2021 09:24 IST

RRC Apprenticeship Recruitment 2021: रेलवे भर्ती के लिए जानें कब से खुल रही आवेदन प्रक्रिया

रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का शानदार मौका है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर, 2021 से शुरू होकर 20 ​अक्टूबर, 2021 तक चलेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें।

SEPT 16, 2021 20:00 IST

RRB Group D Exam Date: आरआरबी ग्रुप डी - जानें वेतन के बारे में

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो भारतीय रेलवे में शामिल होना चाहते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया सातवें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के स्तर-1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है।

SEPT 16, 2021 19:22 IST

RRC Railway Recruitment 2021: जानें 3093 पदों के लिए योग्यता क्या है

हाई स्कूल उत्तीर्ण करने वालों के लिए बड़ा अवसर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा अप्रेंटिस के 3093 पदों के लिए 10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत 10वीं या इसके समकक्ष पास होना जरूरी है।

SEPT 16, 2021 19:19 IST

3093 रिक्तियों के लिए रेलवे की विज्ञप्ति जारी, जानें विवरण

Railway Recruitment Cell, Northern Railway ने संगठन के विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस की रिक्त सीटों को भरने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आज यानी 14 सितंबर, 2021 को शॉर्ट नोटिस जारी किया जा चुका है। आधिकारिक वेबसाइटrrcnr.org है।

SEPT 16, 2021 18:53 IST

RRC Railway Recruitment 2021: इस तारीख से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

अप्रेंटिसशिप के 3093 रिक्त पदों के लिए 20 सितंबर, 2021 से आवेदन प्रक्रिया की विंडो खुल जाएगी। उम्मीदवार संबंधित अन्य जानकारी के लिए rrcnr.org पर जा सकते हैं।

SEPT 16, 2021 17:07 IST

रेलवे भर्ती बोर्ड, 2019 में जारी हुआ था नोटिफिकेशन

आरआबी ने रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 मार्च 2019 को आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 103769 पदों पर बंपर भर्ती की जानी हैं। हालांकि अभी एडमिट कार्ड को लेकर आधिकारिक अपडेट नहीं है।

SEPT 16, 2021 16:43 IST

RRB Group D Exam Date: परीक्षा केंद्र में करना होगा इन नियमों का पालन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा को लेकर कभी भी अपडेट आ सकता है, लेकिन सभी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित कोरोनो को लेकर प्रोटोकॉल का पालन करने की आवश्यकता होगी। आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in है।

SEPT 16, 2021 15:44 IST

RRB Group D Exam Date 2021: लिंक एक्टिव होने के बाद मिलेंगी यह जानकारियां

एक बार एडमिट कार्ड के लिए लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार परीक्षा के लिए शहर, तिथि, मॉक टेस्ट देखने के लिए लिंक देख पाएंगे। इसके अलावा एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का ​भी विकल्प आ सकता है।

SEPT 16, 2021 14:54 IST

RRB NTPC 2021: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर जानें कब आएगा अपडेट

आरआरबी एनटीपीसी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक आयोजित की गई थी। बता दें, इस संबंध में रिजल्ट कभी भी आ सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कोरोना की वजह से बने माहौल में जैसे जैसे सुधार हो रहा है, वैसे वैसे आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर रास्ता साफ हो सकता है।

SEPT 16, 2021 13:05 IST

RRB Group D Exam Date 2021: आरआरबी ग्रुप डी - एडमिट कार्ड में इसलिए हो रही देरी

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए हैं। चूंकि यह परीक्षा पहले अप्रैल और जून में होनी थी, और इसे कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया था, यही वजह है कि अभी एडमिट कार्ड को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है।

SEPT 16, 2021 12:38 IST

RRB NTPC Result 2021: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एनटीपीसी स्कोर कार्ड 2021

स्कोर कार्ड डाउनलोन होने के बाद-

आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
आरआरबी एनटीपीसी स्कोर कार्ड के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें
लॉगिन पेज पर क्रेडिंशियल डालें

SEPT 16, 2021 11:09 IST

RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी परिणाम ऑनलाइन होंगे जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 को ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा किए जाने के बाद तुरंत हमारी वेबसाइट और ब्लॉग पर भी रिजल्ट का लिंक एक्टिव करा दिया जाएगा।

SEPT 16, 2021 11:09 IST

RRB NTPC Result 2021: रीजनल बेस्ड रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर भी जारी होंगे परिणाम

आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.inके अलावा उम्मीदवार रीजनल बेस्ड यानी क्षेत्र आधारित  रेलवे की वेबसाइट पर भी रिलज्ट चेक कर सकेंगे।

SEPT 16, 2021 11:09 IST

RRB NTPC Result 2021: सीबीटी के बाद इस परीक्षा के लिए रहें तैयार

चरण 1 भर्ती परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। दूसरे चरण को पास करने पर, अगले चरण की परीक्षा पोस्ट-वाइज आयोजित की जाएगी।