Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी की बहार, देखें किन किन विभागों में आई हैं नौकरियां
Sarkari Naukri-Result 2021: सरकारी नौकरी 2021, आज की वैकेंसी लेटेस्ट नोटिफिकेशन, आंसर-की, एडमिट कार्ड, रिजल्ट की जानकारी सहित शिक्षा जगत की जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग पर यहां बने रहिए।
Sarkari Naukri-Result 2021: सरकारें लगातार अपनी जरूरतों के अनुसार आए दिन नौकरियां निकालती रहती हैं, यह केंद्र सरकार के स्तर पर भी होती हैं और राज्य सरकार में भी। इन जानकारियों से जुड़े अपडेट लगातार जानने के लिए इस ब्लॉग पर आपको हर लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ महत्वपूर्ण इवेंट्स की जानकारी भी मिलेगी जैसे कि RRB NTPC RRB Group D updates, SSC, UPSC, UPSSSC और RPSC असिस्टेंट इंजी. इंटरव्यू शिड्यूल, एडमिट कार्ड, UGC, डीईओ, आंसर-की और रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स।
ब्लॉग की जानकारियों में हिंदी बोले जाने वाले राज्यों से जुड़े शिक्षा संबंधी अपडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी। आप जान सकेंगे कि देश भर में कहां कहां सरकारी नौकरी से जुड़े मौके आ रहे हैं और किन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, आंसर-की जारी हो रही हैं।
RRB NTPC Result, RRB Group D Exam 2021 Live Updates: रीजनल बेस्ड वेबसाइट पर भी जारी होंगे परिणाम
UPCET 2021: आंसर-की जारी, इस वेबसाइट से देखें
National Testing Agency (NTA) द्वारा उत्तर प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट या UPCET 2021 की अनंतिम आंसर-की जारी कर दी गई है। उत्तर पुस्तिका के साथ अनंतिम उत्तर कुंजी upcet.nta.nic.in पर देखी जा सकती है।
SSC MTS Admit Card 2021: यह है एमटीएस परीक्षा 2021 से जुड़ा नया अपडेट
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी वेबसाइट पर मल्टी टास्किंग स्टाफ पेपर 1 परीक्षा 2020 (एमटीएस परीक्षा), के application status link को एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे जांच सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं।
पंजाब प्री-प्राइमरी एनटीटी टीचर 2021 भर्ती परीक्षा
स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब सरकार प्री-प्राइमरी एनटीटी शिक्षक के पद के तहत 8393 रिक्तियों की भर्ती के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक APPLICATION FORM से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
HPSC Recruitment 2021: 536 एडीओ और एसडीएओ पद खाली, जल्द करें आवेदन
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने hpsc.gov.in पर कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) और उप मंडल कृषि अधिकारी (एसडीएओ) के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 16 सितंबर 2021 से ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2021 है।
UPSC Civil Services Prelims 2021 के लिए डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
UPSC COVID-19 महामारी के कारण कुछ सावधानियां बरतते हुए 10 अक्टूबर 2021 को IAS और IFS सिविल सेवा 2021 प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार इस लिंक Download UPSC Prelims Admit Card 2021 पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के माध्यम से 700 से ज्यादा रिक्तियों को भरा जा सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें
NBE Admit Card 2021: एनबीई एडमिट कार्ड 2021 जारी
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट और जूनियर अकाउंटेंट के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एनबीई जूनियर असिस्टेंट और अन्य विभिन्न पोस्ट भर्ती 2021 परीक्षा 20 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाली है।
एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड 2021 जारी
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई एससीओ 2021 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी एमवीआई एडमिट कार्ड 2021 जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के पद पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी एमवीआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने एडमिट कार्ड बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी bpsc.bih.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Admit Card 2021: जूनियर इंजीनियर पेपर II प्रवेश पत्र जारी
कर्मचारी चयन आयोग 26 सितंबर को विभिन्न केंद्रों पर जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट) परीक्षा, 2020 (पेपर- II) आयोजित करेगा। उम्मीदवार अपना SSC JE admit card या तो आधिकारिक वेबसाइट से या इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। Direct Link to Download SSC JE Admit Card
RBI ऑफिस अटेंडेंट 2020 मार्क्स जारी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट 2020 के पद पर भर्ती के लिए अंक जारी किए हैं। जो उम्मीदवार RBI ऑफिस अटेंडेंट 2020 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे RBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने अंक डाउनलोड कर सकते हैं। RBI ऑफिस अटेंडेंट 2020 परीक्षा 09 और 10 अप्रैल, 2021 को पूरे भारत में आयोजित की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in है।
UPSC CMS Exam: संयुक्त चिकित्सा सेवा के लिए यूपीएससी सीएमएस परीक्षा अनुसूची 2021 जारी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (यूपीएससी सीएमएस 2021) के लिए लिखित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा (यूपीएससी सीएमएस 2021) के लिए आवेदन किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर उपलब्ध यूपीएससी सीएमएस परीक्षा अनुसूची 2021 चेक कर सकते हैं।
REET Admit Card 2021: राजस्थान पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी
राजस्थान पात्रता परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड के आज जारी होने की संभावना है। यह कार्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा। उम्मीदवार reetbser21.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 26 सितंबर को आयोजित होने वाली है। पूरी खबर यहां पढ़ें
यूपी तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा परीक्षा 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने यूपी तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा की भर्ती परीक्षा आयोजित करने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार अब uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2021 है जबकि, बैंक में परीक्षा शुल्क ऑनलाइन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2021 है।
CGPSC Recruitment 2021: प्रोफेसर बनने का शानदार मौका, 595 पद खाली
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य उच्च शिक्षा विभाग में 595 प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। सीजीपीएससी प्रोफेसर भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार योग्यता, आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया सहित सभी विवरण psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं।
इंडस्ट्रियल प्रमोशन ऑफिसर, क्लास- II पद के लिए GPSC इंटरव्यू शिड्यूल 2021 जारी
गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने कुटीर और ग्रामीण उद्योग आयुक्तालय के तहत औद्योगिक संवर्धन अधिकारी, द्वितीय श्रेणी के पदों के लिए साक्षात्कार अनुसूची जारी की है। गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in है।
बिहार पुलिस वन रेंज अधिकारी इंटरव्यूट एडमिट कार्ड 2021 जारी
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर वन रेंज अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो बिहार पुलिस आरएफओ परीक्षा (विज्ञापन संख्या 02/2020) में उपस्थित हुए थे, वे अपने कॉल लेटर बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.bpssc.bih.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
WBPSC सिविल सेवा मेन्स उत्तर कुंजी 2021 जारी
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने 27, 28, 29 और 31 अगस्त 2021 को सिविल सेवा (कार्यकारी) मेन्स परीक्षा आयोजित की थी। अब आयोग ने इस परीक्षा के लिए आसंर-की जारी कर दी है।
SSC MTS Admit Card 2021: देखें कब आएगा एसएससी एमटीएस 2021 एडमिट कार्ड
एसएससी एमटीएस एग्जाम 2021 से 1 हफ्ते पहले तक SSC MTS Admit Card 2021 आने की उम्मीद की जा सकती है। जबकि प्रोविशनल एडमिट कार्ड 20 सितंबर के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें
SSC JE Paper 2 2020 Admit Card 2021 Released: एसएससी जेई पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट) परीक्षा 2020 के पद पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसएससी जेई 2020 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इस वेबसाइट ssc.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
पांच अक्टूबर से शुरू होगी एसएससी एमटीएस परीक्षा 2021
Staff Selection Commission (SSC) मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती परीक्षा के लिए जल्द ही आवेदन पत्र जारी कर सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सितंबर से अक्टूबर में SSC MTS Admit Card जारी हो सकते हैं। Multi Tasking (Non-Technical) Staff Examination 2020 का आयोजन 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2021 के बीच किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें
WBBPE प्राथमिक शिक्षक DV अनुसूची 2021 जारी
पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (WBBPE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट wbbpe.org पर प्राथमिक शिक्षकों के लिए दस्तावेज सत्यापन अनुसूची जारी कर दी है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने डब्ल्यूबी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2021 के लिए आवेदन किया है, वे पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीपीई) की आधिकारिक वेबसाइट पर डब्ल्यूबीबीपीई प्राथमिक शिक्षक डीवी अनुसूची 2021 की जांच कर सकते हैं।
RPSC Assistant Professor Admit Card 2020 : सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2020 जारी
Rajasthan Public Service Commission (RPSC) ने 14 सितंबर, 2021 को आरपीएससी सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2020 जारी किया है। जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, वे इसे इस वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर या पूरी खबर यहां पढ़ें पर क्लिक करके RPSC Assistant Professor Admit Card 2020 डाउनलोड कर सकते है। पूरी खबर यहां पढ़ें
UPPSC recruitment 2021: 1370 पदों पर भर्ती, रिक्तियों का विवरण यहां देखें
Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) ने एक आधिकारिक जानकारी जारी की है, जिसके अनुसार कुल 1370 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 13 प्रिंसिपल के पद होंगे जबकि 1254 लेक्चरर के पर भी शामिल होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
एनआईओएस भर्ती 2021, कुल 115 पद खाली, सेकेंड क्लास से पास स्नातक उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने हाल ही में स्टेनोग्राफर, डायरेक्टर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड से 10 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। संबंधित अन्य जानकारी के लिए nios.ac.in पर जाएं।
पंजाब प्री प्राइमरी टीचर (एनटीटी) भर्ती 2021
पंजाब एनटीटी शिक्षक भर्ती 2021: स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब सरकार ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर प्री प्राइमरी टीचर (NTT) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पंजाब के स्कूलों में 8000 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध हैं।
यूपीपीसीएल अकाउंट्स क्लर्क एडमिट कार्ड 2021 जारी
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने upenergy.in पर लेखा लिपिक (अकाउंट क्लर्क) के लिए ऑनलाइन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपनी 'यूजर आईडी' और 'पासवर्ड' का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से यूपीपीसीएल लेखा लिपिक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main रिजल्ट जारी, यहां देखें किसे मिले 100 पर्सेंटाइल
National Testing Agency (NTA) की ओर से जेईई मेन 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है और परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर JEE Main Result 2021 का अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा ntaresults.nic.in वेबसाइट पर भी नतीजों को देखा जा सकता है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से सूचना दी गई है कि 44 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं जबकि 18 उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया रैंकिंग 1 को हासिल किया है। पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक) के लिए जेईई के मेन सेशन 4 का आयोजन 26, 27, 31 अगस्त और 1 सितंबर को किया गया था।

