एजुकेशन

SSC Exam Calendar 2026-27: नवंबर से शुरू होंगी JE, दिल्ली पुलिस SI और CHSL परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

SSC ने 2026-27 के लिए होने वाली प्रमुख परीक्षाओं का टेंटेटिव शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, नवंबर 2026 से परीक्षाओं का सिलसिला शुरू होगा और दिसंबर के आखिर तक चलेगा।

Image

SSC Exam Calendar 2026-27 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

SSC Exam Calendar 2026-27: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2026-27 के लिए होने वाली प्रमुख परीक्षाओं का टेंटेटिव शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक नवंबर 2026 से परीक्षाओं का सिलसिला शुरू होगा और दिसंबर के आखिर तक अलग-अलग भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। अलग-अलग भर्ती के लिए आवेदन भी आयोग की तय प्रक्रिया और तारीखों के अनुसार किए जाएंगे।

आज 1 अक्टूबर 2026 को जारी शेड्यूल में जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 और CHSL परीक्षा 2026 की तारीखें शामिल हैं।

1. SSC Junior Engineer Examination 2026

जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 का Paper-I कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा की तारीख 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक रखी गई है।

2. SSC Sub-Inspector Examination 2026

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 20 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

3. SSC CHSL Examination 2026

एसएससी CHSL परीक्षा 2026 का Tier-I भी कंप्यूटर आधारित होगा। यह परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। CHSL के जरिए LDC, JSA और DEO जैसे ग्रुप C पदों पर भर्ती की जाती है।

ध्यान रहे, यह टेंटेटिव शेड्यूल है। आयोग की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक शेड्यूल और संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा की तारीखों में जरूरत के अनुसार बदलाव भी हो सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को आगे जारी होने वाली अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है। इसके लिए वे ssc.gov.in या टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर भी विजिट कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article