एजुकेशन

RRB ने जारी किया असिस्टेंट लोको पायलट CBT 2 परीक्षा का परिणाम, जानें आगे की पूरी प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ALP CBT 2 परीक्षा का रिजल्ट आज 1 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2026 को किया गया था। अब अगला चरण CBAT होगा, जानें इसके बारे में

Image

RRB ने जारी किया असिस्टेंट लोको पायलट CBT 2 परीक्षा का परिणाम (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

RRB ALP CBT 2 Result 2026: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Assistant Loco Pilot CBT 2 Exam Result 2026 आज 1 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे RRBs की रीजनल वेबसाइट से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2026 को किया गया था।

इस भर्ती अभियान के जरिए भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 10,970 पद भरे जाने हैं। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, उन्हें अगले चरण यानी Computer-Based Aptitude Test (CBAT) के लिए बुलाया जाएगा।

RRB ALP CBT 2 Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

1. सबसे पहले rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।

2. अब उस RRB को चुनें, जिसके जरिए आपने आवेदन किया था।

3. वेबसाइट पर RRB ALP CEN 01/2025 Result वाले लिंक पर क्लिक करें।

4. मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें।

5. सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट रख लें।

स्कोरकार्ड में क्या जानकारी होगी?

RRB ALP CBT 2 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, भर्ती का नाम, प्राप्त अंक, अधिकतम अंक, रिजल्ट स्टेटस और रिजल्ट जारी होने की तारीख जैसी जानकारी दी जाएगी। इसे अच्छे से चेक कर लें। किसी तरह की गलती मिलने पर संबंधित RRB से संपर्क करना चाहिए।

CBAT के बारे में

CBT 2 में सफल उम्मीदवारों को CBAT में शामिल होना होगा। यह टेस्ट उम्मीदवार की मानसिक क्षमता, एकाग्रता और अलग-अलग परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता से जुड़ा होता है। CBAT में प्रत्येक टेस्ट में कम से कम 42 अंक हासिल करना जरूरी है। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को उनके दस्तावेजों की जांच (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) के चरण से गुजरना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article