UPSC IFS Mains 2021 Admit Card: यूपीएससी ने जारी किया भारतीय वन सेवा मुख्‍य परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 07:29 PM IST

UPSC IFS Mains 2021 Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने IFS मुख्‍य परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। इसे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 6 मार्च तक किया जाएगा।

UPSC IFS Mains 2021 Admit Card: यूपीएससी ने जारी किया भारतीय वन सेवा मुख्‍य परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC IFS Mains 2021 Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा, 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ये यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध है। उम्‍मीदवार लॉग इन करके व डायरेक्‍ट लिंक के जरिए भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2021 परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 6 मार्च, 2022 तक किया जाएगा। मेन्स परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश के विभिन्‍न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इनमें भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, नागपुर, पोर्ट ब्लेयर और शिमला सहित अन्‍य जगह शामिल हैं। 

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • 'यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई-प्रवेश पत्र' पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इससके एक नया पेज खुलेगा। अब आप भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 विकल्प के बगल में उपलब्ध डाउनलोड बटन पर क्लिक करें यहां आपको दो लॉगिन विकल्प मिलेंगे।
  • या तो पंजीकरण आईडी, या रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अपना लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या या रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका UPSC IFS Mains 2021-22 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2021-22 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट करके रख लें। 

जारी किया गया हेल्‍पलाइन नंबर 
परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से लेकर उम्‍मीदवारों की पेपर से संबंधित अन्‍य किसी तरह की समस्‍या को दूर करने के लिए आयोग की ओर से हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। ऐसे में अगर किसी उम्‍मीदवार को कोई परेशानी आती है तो वे हेल्पलाइन नंबर 011-23385271 से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वे ई-मेल webcell-upsc@nic.in के माध्‍यम से भी संपर्क कर सकते है। 

End of Article