UP Police SI Final Answer Key 2021: जारी हुई यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की, यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 05:08 PM IST

UP Police SI Answer Key 2021 Sarkari Result 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (यूपीपीआरबी) ने यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की भर्ती के लिए परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। उम्मीदवारों ने जो ऑब्जेक्शन उठाए थे उनके आधार पर ही फाइनल आंसर की जारी की गई है...

UP Police SI Final Answer Key 2021: जारी हुई यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की, यहां से करें डाउनलोड

UP Police SI Answer Key 2021-2022: Uttar Pradesh Police Recruitment Board (UPPRB) Sub-Inspector (SI) final answer key जारी हो गई है। उम्मीदवारों ने जो ऑब्जेक्शन उठाए थे उनके आधार पर ही फाइनल आंसर की जारी की गई है। उम्मीदवार अब यूपी पुलिस एसआई फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के साथ साथ नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

प्रस्तुत आपत्तियों के आधार पर उत्तर कुंजी तैयार की गई है। बोर्ड ने 59 सवालों के जवाब बदल दिए हैं। उम्मीदवार अब यूपी पुलिस एसआई उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह रहा तरीका 

How to Download UP Police SI Final Answer Key 2022? साइट से ऐसे देखें आंसर-की 

  • उम्मीदवार इस साइट पर जाएं uppbpb.gov.in
  • यहां होमपेज पर ही देखें एक लिं​क आज यानी 14 अप्रेल के नाम से फ्लैश हो रहा है - 'उ0प्र0 पुलिस में उपनिरीक्षक (ना0पु0), प्लाटून कमाण्डर (पीएसी), तथा अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती - 2020-21 के पदों पर चयन हेतु दिनांक 12.11.2021 एवं दिनांक 02.12.2021 को आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा के प्रश्नों तथा आन्सर-की (उत्तर कुंजी) के उत्तर विकल्पों के सम्बन्ध में सूचना ।'
  • इस पर क्लिक करें
  • पीडीएफ खुल जाएगी।
  • अब UP Police SI Final Answer Key PDF डाउनलोड कर लीजिए

UP Police SI Answer Key Declared तीन पालियों में हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 12 नवंबर 2021 से 02 दिसंबर 2021 तक तीन पालियों में यानी सुबह 9 बजे से 11 बजे, दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे और शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी। यूपी पुलिस ने 9534 एसआई सिविल पुलिस, प्लाटून कमांडर / सब-इंस्पेक्टर सशस्त्र पुलिस (पुरुष) और फायर सर्विस सेकेंड ऑफिसर को भरने के लिए भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी।

End of Article