एजुकेशन

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती, देखें लिखित परीक्षा का पैटर्न

सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती

SCI Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक बार विंडो शुरू होने के बाद उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती की पूरी जानकारी और जरूरी योग्यता जरूर देख लेनी चाहिए।

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। ध्यान रहे, आयु सीमा की गणना 1 सितंबर 2026 को की जाएगी।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी (Non-Creamy Layer), पूर्व-कर्मचारी और विकलांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये रखा गया है। इसके अलावा बैंक चार्ज भी लागू होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद टाइपिंग स्पीड टेस्ट और फिर इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसमें आपकी पर्सनैलिटी आंकी जाएगी।

परीक्षा के बारे में

लिखित परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे। इनमें जनरल अंग्रेजी और कॉम्प्रिहेंसन के 20, जनरल एप्टिट्यूड के 15, सामान्य ज्ञान के 15, भारतीय संविधान में न्यायपालिका से जुड़े प्रावधानों के 15, Supreme Court Rules 2013 के 10, Supreme Court Officers and Servants Rules 1961 के 10 और Computer Knowledge के 15 सवाल शामिल होंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article