UP Board 10th 12th Result 2022: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, upresults.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2022, 04:04 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड के परिणाम की घोषणा आज 18 जून को कर दी है। UPMSP यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शनिवार, 18 जून, 2022 को जारी कर चुका है।

UP Board 10th 12th Result 2022: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, upresults.nic.in पर करें चेक

UP Board Result 2022 Kab Aayega Date and Time: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परिणाम 2022 का इंतजार आखिरकार आज खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की ओर से शनिवार को 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम की घोषणा की तारीख की पुष्टि कुछ समय पहले ही यूपी बोर्ड की ओर से की गई है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम दोपहर 2 बजे जारी कर दिया गया, जबकि कक्षा 12 वीं का परिणाम शाम 4 बजे जारी हो चुका है। (UP Board 10th 12th Result 2022)

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा था कि छात्रों को अपने यूपी बोर्ड के परिणामों की प्रतीक्षा करनी चाहिए। टीम 9 की बैठक में उन्होंने बोर्ड अधिकारियों से परीक्षा का परिणाम समय पर घोषित किए जाने की बात कही थी। उन्होंने ये भी कहा कि परिणाम घोषणा के संबंध में डेट और समय की पूर्व सूचना छात्रों और अभिभावकों को दी जानी चाहिए।

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की जांच करने के लिए, उन्हें upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर साइन इन करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। UPMSP ने इसी साल 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं।

UP Board Result 2022: ऐसे करें चेक 

  1. यूपीएमएसपी की रिजल्ट वेबसाइट यानी upresults.nic.in पर जाएं।
  2. 'यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा - 2022 रिजल्ट' लिंक या 'यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2022 रिजल्ट' लिंक को क्लिक करें।
  3. अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की (जैसा कि एडमिट कार्ड पर बताया गया है)। फिर कैप्चा दर्ज कर सबमिट करें।
  4. यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं या कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. यूपी बोर्ड रिजल्ट को डाउनलोड करके एक प्रिंट आउट निकाल लें। इसे बाद में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

यूपी बोर्ड में इस साल 51 लाख से ज्यादा छात्रों ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और जिनमें से 47,75,749 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

End of Article