दुनिया

इराक से अमेरिकी सेना की वापसी, ट्रंप बोले- नए दौर में प्रवेश कर रहा देश; US के लिए यह एक महान दिन

Operation Inherent Resolve Conclude: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ऐलान किया कि इराक से आखिरी अमेरिकी सैनिक भी वापस लौट रहे हैं। इसी के साथ ही इराक में अमेरिकी सेना का चलाया गया अभियान खत्म हो गया।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

Operation Inherent Resolve Conclude: अमेरिका ने इराक में तैनात अपने एक-एक सैनिकों को वापस बुला लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ऐलान किया कि इराक से आखिरी अमेरिकी सैनिक भी वापस लौट रहे हैं। ट्रंप ने इसे अमेरिका के लिए एक अहम दिन बताया और कहा कि इराक में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी का यह अध्याय अब इतिहास का हिस्सा बनने जा रहा है।

खत्म हो गया ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व

अमेरिकी सेना ने 30 सितंबर को इराक में ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व (Operation Inherent Resolve) मिशन समाप्त होने की पुष्टि की। आपको बता कें इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ चलाया गया अमेरिकी सेना का यह अभियान सितंबर 2026 में औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया गया। अमेरिकी सैनिकों की वापसी 2024 में अमेरिका और इराक के बीच हुए समझौते के तहत हुई है।

'US के लिए एक महान दिन'

ट्रंप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर एक पोस्ट में अमेरिकी सैनिकों के इराक छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''आज, मुझे इस बात की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी भी इराक छोड़ रही है! यह एक लंबा दौर रहा, जिसमें लिए गए कई गलत फैसलों ने हमें इस दलदल में ला खड़ा किया था, लेकिन जल्द ही यह सब इतिहास का हिस्सा बन जाएगा। अमेरिका के लिए यह एक महान दिन है।''

भारी बहुमत से जीते अल-जैदी

ट्रंप ने इराक के नए प्रधानमंत्री अली अल-जैदी का भी उल्लेख किया और कहा कि वह शुरुआत से ही उनका समर्थन और समर्थन की सार्वजनिक घोषणा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अल-जैदी ने ऐसा चुनाव जीता, जिसमें उनकी जीत की उम्मीद नहीं की जा रही थी और उन्होंने भारी बहुमत से जीत हासिल की!

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article