उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्लाटून कमांडर और ब्लाक ऑर्गनाइजर मुख्य परीक्षा से जुड़ी जरूरी सूचना जारी की है। आयोग ने आज 30 सितंबर 2026 को जारी नोटिस में बताया कि कुल 295 पदों पर मुख्य परीक्षा के लिए 11,781 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार इन अपडेट को आयाेग की साइट upsssc.gov.in या खबर में दिए लिंक से देख सकते हैं। यह शॉर्टलिस्टिंग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की गई है।
इस भर्ती में होमगार्ड्स मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नियंत्रणाधीन प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लाक ऑर्गनाइजर के 243 पद शामिल हैं।इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से 6 जुलाई 2026 तक चली थी।
कटऑफ
- आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य और आरक्षित वर्गों के कटऑफ अंक भी जारी किए हैं:
- अनारक्षित वर्ग के लिए कटऑफ 73.02 अंक
- अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी 73.02 अंक
- अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 69.81 अंक
- अनुसूचित जनजाति के लिए 63.19 अंक
- क्षैतिज आरक्षण के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित उम्मीदवारों का कटऑफ 59.79 अंक
- भूतपूर्व सैनिक वर्ग का कटऑफ 54.15 अंक
- महिला उम्मीदवारों का 70.35 अंक और उत्कृष्ट खिलाड़ियों का 59.72 अंक रहा है।
ये भी पढ़ें
नोटिस में होमगार्ड स्वयंसेवकों और अवैतनिक अधिकारियों के लिए बताया गया है कि उपलब्धता की सीमा तक उम्मीदवारों को उनकी संबंधित मूल श्रेणी में शामिल किया गया है। उम्मीदवारों को आगे की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UPSSSC: सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक भर्ती: 39 अभ्यर्थियों की 17 अक्टूबर को व्यक्तिगत सुनवाई
