LIVE

UP Board 12th Result 2022, Upresults.nic.in : घोषित हुए यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम, यहां से करें चेक

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 20, 2022, 14:57 IST

UP Board 12th Result 2022, upresults.nic.in, upmsp.edu.in, Sarkari Result 2022, upmspresults.up.nic.in:खत्म हुआ इंतजार, जारी हो गया यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने आज यानी 18 जून 2022 को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें आज ठीक 2 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी जारी किया गया था।

UP Board 12th Result 2022, Upresults.nic.in : घोषित हुए यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम, यहां से करें चेक

UP Board 12th Result 2022, upresults.nic.in, upmsp.edu.in, Sarkari Result 2022, upmspresults.up.nic.in  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  यूपी बोर्ड कक्षा 12 वीं का परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in और अन्य वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। इससे पहले बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया है।

UP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: Check Marks here | UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज शाम ठीक 4 बजे रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉपर्स व रिजल्ट से संबंधित अन्य अपडेट जानने के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें। यहां आपको सारी जानकारी दी जाएगी।

UP Board 10th Result 2022 Direct Link | UP Board 12th Result 2022 Direct Link

यूपी बोर्ड के परिणाम की जांच कैसे करें, मानदंड और अंक, नवीनतम जानकारी और यूपीएमएसपी और यूपीबीईबी से आने वाले अपडेट और बहुत कुछ यहां चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड परिणाम, टॉपर्स, चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक, स्कोरकार्ड डाउनलोड और अन्य उपयोगी अपडेट भी यहां चेक करने के लिए लगातार पेज पर बने रहें।

UP Board 10th 12th Result 2022: Check Roll Number Wise Result here

JUN 20, 2022 06:52 IST

UP Board 12th Result 2022 - टॉपर ने पाए इतने नंबर

रिजल्ट के तुरंत बाद यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट घोषित की गई। एक बार फिर, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है क्योंकि फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.4 फीसदी अंकों के साथ उत्तर प्रदेश में 12वीं कक्षा में टॉप की है।

JUN 20, 2022 06:23 IST

upmsp.edu.in - इस साइट से देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ने इंटरमीडिएट के रिजल्ट 18 जून को शाम 4 बजे घोषित कर दिया है। वे सभी छात्र जिन्होंने कक्षा 12वीं के लिए नामांकन किया था वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर देख सकते हैं। 

JUN 20, 2022 00:32 IST

UP Board Result 2022: टॉपर दिव्यांशी को 95.40 प्रतिशत अंक

UP बोर्ड रिजल्ट 2022 में कक्षा 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी को 95.40 फीसदी अंक मिले हैं। दिव्यांशी ने 500 में से 477 अंक प्राप्त किए हैं। 95 फीसदी अंकों के साथ योगेश प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे हैं। नीचे आप कुछ टॉपर्स के बारे में विवरण और अव्वल आने पर उनकी व उनके परिवार की प्रतिक्रिया को देख सकते हैं।

JUN 19, 2022 23:54 IST

UP Board Result 2022: टॉपर प्रखर ने बताया अपना करियर प्लान

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में चौथी रैंक पर रहने वाले प्रखर ने टॉपर्स की लिस्ट में अपने नाम का सपना देखा था, लेकिन उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि यह सच साबित हो पाएगा। हालांकि, उसे परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने का यकीन था। भविष्य के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने आईआईटी से बी.टेक में अपना करियर बनाने की इच्छा व्यक्त की।

JUN 19, 2022 23:20 IST

UP Board Result 2022: कानपुर नगर के प्रखर पाठक का रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 12वीं रिजल्ट में कानपुर नगर के प्रखर पाठक तीन अन्य छात्रों के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर रहे हैं। उन्होंने कुल 500 अंक में से 470 अंक 95 प्रतिशत के साथ हासिल किए हैं। इसके अलावा वह परीक्षा में चौथी रैंक हासिल करने का श्रेय अपने स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता को देते नजर आए।

JUN 19, 2022 22:46 IST

UP Board Result 2022: योगेश राज के स्कूल का बयान

बाराबंकी के श्री साई इंटर कॉलेज के स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार का योगेश राज के बारे में कहा कि खुशी महसूस करना स्वाभाविक है क्योंकि हमारे छात्र ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल के अलावा, छात्र खुद भी प्रतिभाशाली और मेहनती रहा है और इस गाथा को जारी रखने के लिए, हम अपने स्कूली बच्चों को भी IIT और NEET जैसी परीक्षाओं को क्रैक करने के लिए भी तैयार कर रहे हैं।

JUN 19, 2022 22:05 IST

UP Board 12th Result: टॉपर योगेश का सपना

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में दूसरी रैंक हासिल करने वाले योगेश भविष्य में आईएएस अधिकारी बनने और देश के प्रशासन को देखने का सपना देखते हैं। इसके अलावा, उन्हें क्रिकेट जैसे खेल खेलने में भी खासी दिलचस्पी है।

JUN 19, 2022 21:25 IST

UP Board Result 2022: टॉपर योगेश ने बिना कोचिंग इंटरनेट से की पढ़ाई

कोचिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर 12वीं में दूसरी रैंक हासिल करने वाले योगेश प्रताप सिंह ने कहा, 'मैंने कभी किसी मदद के लिए कोचिंग नहीं ली। हालांकि, यूट्यूब और इंटरनेट ने कॉन्सेप्ट को समझने में बड़ी भूमिका निभाई।'

JUN 19, 2022 20:51 IST

UP Board 12th Result 2022: क्या बोले दूसरा स्थान पाने वाले योगेश?

दूसरा स्थान हासिल करके टॉप करके योगेश प्रताप सिंह ने कहा, 'इतना अच्छा परिणाम हासिल करने के बाद मैं उत्साहित हूं। अच्छा प्रतिशत आने की बहुत उम्मीद थी लेकिन दूसरा स्थान हासिल करने के बारे में नहीं सोचा था।'

JUN 19, 2022 20:20 IST

UP Board Result 2022: दूसरे स्थान पर रहे योगेश प्रताप सिंह

बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह 500 में से 475 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने गणित में 98, हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 96, रसायन विज्ञान में 94 और भौतिकी में 91 अंक प्राप्त किए। उन्होंने कुल 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

JUN 19, 2022 19:44 IST

UP Board Result 2022: 12वीं टॉपर दिव्यांशी का रिजल्ट

शनिवार को घोषित यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में फतेहपुर की किसान की बेटी दिव्यांशी ने टॉप किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज से 500 में से 477 अंक और 95.40 प्रतिशत अंक हासिल किए।

JUN 19, 2022 19:06 IST

UP Board 12th Result 2022: करियर के लिए दिव्यांशी का सपना

एक इंटरव्यू में जब दिव्यांशी से उनके आगे के करियर प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अपना करियर प्रोफेसर या आईएएस अधिकारी बनकर महिला कल्याण के लिए काम करने की इच्छा रखती हैं। दिव्यांशी ने शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाइन कक्षाओं के रुझान पर भी असंतोष जाहिर करते हुए दावा किया कि ऑफलाइन कक्षाएं कई मायनों में बेहतर थीं।

JUN 19, 2022 18:36 IST

UP Board 12th Result 2022: सोशल मीडिया और टीवी से रहीं दूर

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की टॉपर दिव्यांशी ने सोशल मीडिया से दूर रहने और टेलीविजन ना देखने की बात करते हुए अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मैं बिल्कुल भी ध्यान भटकाना नहीं चाहती और पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी।'

JUN 19, 2022 18:10 IST

UP Board Result 12th Topper Story: 10वीं परीक्षा में भी टॉपर थीं दिव्यांशी

फतेहपुर से यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की टॉपर दिव्यांशी के पिता ने बताया कि वह हमेशा अपनी पढ़ाई में तेज थीं और उसने हाई स्कूल में 93.05% अंकों के साथ 13वीं रैंक हासिल की थी और इस बार भी उसे पूरा भरोसा था कि वह 12वीं में अच्छी रैंक हासिल करेगी।

JUN 19, 2022 17:33 IST

UP Board 12th Result 2022: किसान की बेटी हैं टॉपर दिव्यांशी

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर दिव्यांशी के पिता राधा कृष्ण अग्रहरी एक किसान हैं और सात बीघा जमीन के मालिक भी हैं। दिव्यांशी की चार बहनें और एक भाई है। बेटी के टॉप करने पर पिता ने कहा, 'वह दिन में आठ घंटे पढ़ाई करती थी, और उसने ऑनलाइन कक्षाओं के साथ कोचिंग में भाग लिया, जिससे उसे इतने अच्छे अंक हासिल करने में बहुत मदद मिली।'

JUN 19, 2022 16:53 IST

Up Board 12th Result 2022: 12वीं परीक्षा का हिस्सा बनने वाले छात्र

कक्षा 12 की परीक्षा में 24,11,035 छात्र बैठे थे। इनमें से 10,86,835 लड़कियां और 13,24,200 लड़के थे। इसके साथ, यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 51,92,689 है।

JUN 19, 2022 16:28 IST

UP Board Result 2022 Live: पास होने के लिए चाहिए न्यूनतम इतने अंक

यूपी बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक चाहिए। कक्षा 10 के छात्रों ने 24 मार्च से 13 अप्रैल तक अपनी यूपी बोर्ड की परीक्षा दी और कक्षा 12 के छात्रों ने भी उसी समय सीमा के दौरान अपनी परीक्षा दी थी।

JUN 19, 2022 15:59 IST

UP Board Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जहां आप वेबसाइट होम पेज देख पाएंगे।
उस विकल्प पर क्लिक करें जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट का लिंक संदर्भित करता है।
इसके बाद, आपको अपने रोल नंबर के साथ लॉग इन करना होगा।
अपने स्कूल का कोड भरें और उपरोक्त चरणों को पूरा करने के बाद, आप स्क्रीन पर एक पॉप-अप में परिणाम देख पाएंगे।

JUN 19, 2022 14:59 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि अब तर आने अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है तो नीचे इस लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

JUN 19, 2022 14:30 IST

UP Board Result 2022 Live - छात्र एक बार स्कूल विजिट करें

वहीं जिन छात्रों के किसी विषय में न्यूनतममा र्क्स से कम नंबर आए हैं वो एक बार अपने स्कूल जरूर विजिट करें। स्कूल के शिक्षक छात्रों को कंपार्टमेंट पेपर के नियम व इस परीक्षा के बारे में अच्छे से समझा देंगे। लेकि ध्यान रहे यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक हैं तो फेल माने जाएं।

JUN 19, 2022 14:00 IST

UP Board Result 2022 Live - स्कूल टॉपर्स को करें सम्मानित

बता दें बोर्ड ने इस बार सभी स्कूलों को टॉपर्स की लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया था। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सभी स्कूल 10वीं 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। 

JUN 19, 2022 13:35 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां जानें पासिंग परसेंटेज

इस साल यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 24 लाख 11 हजार 35 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 22 लाख 37 हजार 578 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। लड़कियों का कुल पासिंग परसेंटेज 90.1 प्रतिशत और लड़कों का पासिंग परसेंटेज 81.21 प्रतिशत है। 

JUN 19, 2022 12:43 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

दिव्यांशी - 95.4 प्रतिशत

आंशिका यादव - 95 प्रतिशत

योगेश प्रताप सिंह - 95 प्रतिशत

बालकृष्ण - 94.20 फीसदी

JUN 19, 2022 12:00 IST

UP Board Result 2022 - आंशिका ने किया टॉप

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में प्रयागराज की आंशिका यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आंशिका ने 600 में से 575 अंक यानी 95 प्रतिशत प्राप्त किए हैं। 

JUN 19, 2022 11:27 IST

UP Board Result 2022 Live - कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट

बता दें कंपार्टमेंट परीक्षा के बाद 30 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUN 19, 2022 10:45 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र लगातार अपनी ओरिजिनल मार्कशीट को लेकर सर्च कर रहे हैं। यूपी बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट 10 से 15 दिनों के भीतर संबंधित स्कूल में उपलब्ध करना दी जाएगी। छात्र स्कूल से अपनी मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट कलेक्ट कर सकेंगे। 

JUN 19, 2022 10:10 IST

UP Board Result 2022 Live - इन प्रश्नों में मिले हैं पूरे अंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 30 प्रतिशत की कटौती की थी। लेकिन इसके बावजूद परीक्षा में सिलेबस से बाहर प्रश्न पूछे गए थे, ऐसे प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक दिए गए हैं। 

JUN 19, 2022 09:42 IST

UP Board Result 2022 Live - कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम में अंतर

छात्र कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा को लेकर कंफ्यूज हैं। आपको बता दें कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जिनके एक या दो विषय में न्यूनतनम मार्क्स से कम अंक हैं। वहीं जो छात्र अपने मार्क्स से असंतुष्ट हैं वो इंप्रूवमेंट का एग्जाम दे सकते हैं। 

JUN 19, 2022 08:59 IST

UP Board Result 2022 Live - कंपार्टमेंट की परीक्षा जल्द

बता दें यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय के साथ कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। हालांकि यदि आपके एक या दो विषय में 33 अंक से कम मार्क्स आए हैं तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करने जा रहा है। ध्यान रहे आप कंपार्टमेंट के पेपर के लिए ऑनलाइन और संबधित स्कूल से ऑफलाइन फॉर्म भी भर सकते हैं। 

JUN 19, 2022 08:27 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

आइए एक नजर डालते हैं यूपी बोर्ड12वीं  के टॉपर्स पर।

प्रथम स्थान - दिव्यांशी 477/500

दूसरा स्थान - अंशिका यादव 475/500

तीसरा स्थान - योगेश प्रताप सिंह 475/500

चौथा स्थान - बालकृष्ण 471य500

पांचवा स्थान - प्रखर पाठक 470/500

JUN 19, 2022 07:54 IST

UP Board Result 2022 - यूपी बोर्ड की लड़कियों ने मारी बाजी

यूपी बोर्ड  12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बाजी मार ली है। इतना ही नहीं टॉप तीन में दो लड़कियां हैं। एक तरफ जहां फतेहपुर की दिव्यांशी ने 500 में से 477 अंक प्राप्त किए हैं वहीं अंशिका यादव ने 500 में से 475 अंक प्राप्त किए हैं। 

JUN 19, 2022 07:25 IST

फतेहपुर की दिव्यांशी ने रचा इतिहास

फतेहपुर की दिव्यांशी ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 600 में से 559 अंक प्राप्त कर अपना परचम बुलंद कर दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान दिव्यांशी ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं, उनके पिता एक व्यवसायी हैं और माता गृहंणाी हैं।

JUN 19, 2022 05:54 IST

UP Board Result 2022: दिव्यांशी की बहन भी रही हैं टॉपर

फतेहपुर के जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर राधा नगर की होनहार छात्रा दिव्यांशी रेडीमेड व्यवसायी राधेकृष्ण अग्रहरि की बेटी ने 600 में से 559 अंक प्राप्त किए हैं। टॉपर दिव्यांशी की बड़ी बहन दीक्षा ने भी वर्ष 2017 में हाईस्कूल की यूपी मेरिट में 7वां स्थान प्राप्त किया था।

JUN 18, 2022 23:54 IST

UP Board Result 2022: लंबे समय से था सबसे बड़े परिणाम का इंतजार

यूपी बोर्ड की ओर से पहले ही कक्षा 10 वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है और अब कक्षा 12 वीं के छात्र बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड देश भर के सबसे बड़े शैक्षिक बोर्डों में से एक है और छात्र बहुत लंबे समय से अपने परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे थे।

JUN 18, 2022 23:07 IST

UP Board Result 2022: हर मामले में आगे निकलीं लड़कियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं, दोनों ही परीक्षाओं में छात्राओं ने ना सिर्फ टॉप 10 के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि पास प्रतिशत के मामले में भी बाजी मारी है।

JUN 18, 2022 22:20 IST

UP Board 12th Result 2022: ऐसे चेक करें परिणाम

1. आधिकारिक वेबसाइट- upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं
2. होम पेज पर, 'यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट कक्षा 12 परीक्षा - 2022 रिजल्ट' वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. वैकल्पिक रूप से, छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं - UP Board 12th Result 2022 Direct Link
4. अपना परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल कोड और पूछी गई कोई अन्य जानकारी दर्ज करें।
5. आपका यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
6. अपना परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

JUN 18, 2022 21:43 IST

UP 12th Result 2022: ऐसे कैलकुलेट करें अपना प्रतिशत

अपने यूपी 12वीं परिणाम प्रतिशत की गणना करने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

1: कुल अंकों का प्रतिशत प्राप्त करने के लिए अपने सभी प्रश्न पत्रों की कुल संख्या जोड़ें। उदाहरण के लिए, 5 विषयों के लिए 500 अंक।
2: प्रत्येक विषय में आपके की ओर से प्राप्त किए गए सभी अंकों को जोड़ें।
3: अब कुल अंकों से आने वाली संख्याओं की संख्या को विभाजित करें। फिर 100 से गुणा करें।
4: इस फॉर्मूले से आपको यूपी बोर्ड के रिजल्ट का प्रतिशत पता चल जाएगा।

JUN 18, 2022 21:01 IST

UPMSP UP Board Class 12th Result Websites 2022: रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट

24 लाख से अधिक छात्र और उनके रिश्तेदार एक ही समय में परिणाम की जांच कर रहे होंगे, इसलिए वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक की उम्मीद है। छात्र यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 की जांच करने के लिए इन वैकल्पिक लेकिन आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।

upmspresults.up.nic.in
upmsp.edu.in
upresults.nic.in

JUN 18, 2022 20:28 IST

UP Board 12th Result Direct Link: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम का डायरेक्ट लिंक

यहां दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से उम्मीदवार अपनी यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को चेक कर सकते हैं। इस बोर्ड रिजल्ट के लिए इस लिंक पर क्लिक करने से आप सीधे बोर्ड परिणाम के पेज पर पहुंचेंगे।

यूपी बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक- UP Board 12th Result on upresults.nic.in

JUN 18, 2022 19:08 IST

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप 10 में कुल 28 परीक्षार्थियों ने बनाई जगह

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप 10 में कुल 28 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई है, जिसमें से 15 स्थानों पर छात्राएं काबिज हैं, जबकि 13 स्थानों पर छात्र रहे। 

JUN 18, 2022 18:47 IST

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में लड़कों से आगे निकलीं लड़कियां

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में भी छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों के मुकाबले अधिक रहा। टॉप 10 में भी छात्रों के मुकाबले अधिक छात्राओं ने जगह बनाई।

JUN 18, 2022 18:23 IST

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास छात्रों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

यूपी बोर्ड की इस साल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजन को हार्दिक बधाई। साथ ही कहा कि ये सफलता सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, लगन और उनके गुरुजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल है। मां शारदे की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।

JUN 18, 2022 18:03 IST

UP Board Class 12th Result: जानिए पास प्रतिशत

परीक्षा पास करने वाली उम्मीदवार लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 90.15 फीसदी है और इसके अलावा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लड़कों का कुल प्रतिशत 81.21 प्रतिशत है। यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

JUN 18, 2022 16:59 IST

UP Board 12th Result 2022 - फतेहपुर की दिव्यांशी ने किया टॉप

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में फतेहपुर की व्यांशी ने 500 में से 477 अंक प्राप्त बोर्ड परीक्षा में टॉप कर दिया है। वहीं प्रयागराज की अंशिका यादव और योगेश प्रताप सिंह ने 500 में से 475 अंक प्राप्त किए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान दिव्यांशी ने बताया कि आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं, उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी है। 

JUN 18, 2022 16:40 IST

UP Board Result Live 2022 - सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही शुभकामनाओं के सिलसिला जारी हो गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि उ.प्र बोर्ड कीे 10वीं ऐर 12वीं कक्षा में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावको व गुरुजन को हार्दिक बधाई। यह सफलता सभी विद्यार्थियों का अथक परिश्रम, लगन और उनके गुरुजन का उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल है। मां शारदे की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्जवल हो।

JUN 18, 2022 16:23 IST

UP Board Result 2022 Live - लड़कियों का पासिंग परसेंटेज लड़कों से ज्यादा

बता दें यूपी बोर्ड 12वीं का पासिंग परसेंटेज 85.33 प्रतिशत रहा है, जिसमें लड़कों का पासिंग परसेंटेज 81.21 प्रतिशत, जबकि लड़कियों का पासिंग परसेंचेज 90.15 प्रतिशत रहा है। एक बार लड़कियों ने बाजी मार दी है। साल 2019 और 2020 के मुकाबले इस बार पासिंग परसेंटेज में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।

JUN 18, 2022 16:14 IST

UP Board Result 2022 Live - साइट क्रैश होने पर क्या करें

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश हो रही है तो, छात्र एसएमएस के माध्यम से भी आपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में जाएं, अब UP12 टाइप कर स्पेश दें और 9 अंकों का रोल नंबर दर्ज कर 56263 पर भेज दें। आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। ध्यान रहे मोबाइल से रिजल्ट चेक करते समय अपना रोल नंबर ध्यान से डालें। 

JUN 18, 2022 16:01 IST

UP Board Result 2022 Live - जारी हो गया रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 15:58 IST

UP Board Result 2022 Live - एसएमएस के माध्यम से चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश हो जाए तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मैसेज बॉक्स में जाएं, अब RJ12 टाइप कर स्पेश दें और 9 अंकों का रोल नंबर टाइपर कर 56263 पर सैंड करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 15:52 IST

UP Board 12th Result 2022 Live - अपना प्रवेश पत्र अपने पास रख लें

यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में अब मात्र 5 से 6 मिनट बाकी हैं। छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना एडमिट कार्ड निकालकर अपने पास रख लें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आप सबसे पहले अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 18, 2022 15:48 IST

UP Board 12th Result 2022 Live - 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

इसके लिए सबसे पहल यूपी बोर्ड की आधिकारिक वबेसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर UP Board 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

नीचे लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ दर्ज करें।

आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

JUN 18, 2022 15:40 IST

UP Board Result 2022 Live - बोर्ड के सचिव करेंगे रिजल्ट की घोषणा

बता दें यूपी बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल करेंगे। ठीक 4 बजे रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र UPMSP की आधिकारित वेबसाइट पर झाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 15:34 IST

UP Board Result 2022 Live - कुछ देर में जारी होने वाला है यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चंद मिनटों में जारी होने वाला है। छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना प्रवेश पत्र अपने पास रख लें, बोर्ड रिजल्ट जारी करते ही लिंक एक्टिव कर देगा। इसके बाद छात्र आदिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 18, 2022 14:48 IST

UP Board 12th Result 2022 Live - यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए बड़ खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के बाद 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तैयारी कर रहा है। 12वीं कक्षा के छात्र ठीक 4 बजे अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें, यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा। 

JUN 18, 2022 14:01 IST

UP Board Result 2022 Live - जारी हुआ रिजल्ट

यूपी बोर्ड ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 13:52 IST

UP Board Result 2022 Live - चंद सेकेंड में जारी होने वाला है रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वी का रिजल्ट जारी होने में अब मात्र चंद सेकेंड बाकी हैं, रिजल्ट जारी होते ही छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 18, 2022 13:46 IST

UP Board Result 2022 Live - 14 मिनट में जारी होने वाला है रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी होने में मात्र 14 मिनट हैं, रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना प्रवेश पत्र निकाल कर बाहर कर लें तथा अपने अपने सिस्टम में यूपी बोर्ड की साइट खोल लें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आप अपना परीक्षा परिणाम सबसे पहले चेक कर सकें। 

JUN 18, 2022 13:40 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां जारी किया जाएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

एक बार फिर पुन: आपको सूचित किया जाता है कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर सूचित किया जाएगा।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in 

JUN 18, 2022 13:29 IST

UP Board Result 2022 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

इसके लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। 

JUN 18, 2022 13:21 IST

UP Board Result 2022 - आने वाला है रिजल्ट

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) थोड़ी देर में 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 13:11 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

बीते दिन माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष दिव्यकांत शुक्ल ने बताया था कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

- upmsp.edu.in

- upresults.nic.in

- results.upmsp.edu.in

- results.gov.in

JUN 18, 2022 12:40 IST

UP Board Result 2022 Live - नकल की नहीं थी कोई गुंजाइश

बता दें इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा 3 हजार से अधिक सेंटर्स पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। तथा सभी परीक्षा हॉल में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे इसलिए नकल की कोई गुंजाइश नहीं थी। यही कारण था कि 4 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। 

JUN 18, 2022 12:33 IST

UP Board Result 2022 Live - पास होने के लिए इतने परसेंट अनिवार्य

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। हालांकि एक या दो विषय में इससे कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे यदि  कंपार्टमेंट परीक्षा में भी न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। 

JUN 18, 2022 12:05 IST

UP Board Result: नकलविहीन हुई परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई थी ताकि नकल ना हो सके। 2019 से सीसीटीवी कैमरे के साथ वायस रिकार्डर भी लगाए जा रहे हैं। उसके बाद से अतिरिक्त राउटर एवं हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन आदि को स्थापित कराकर वेबकास्टिंग भी कराई जा रही है। 

JUN 18, 2022 11:48 IST

UP Board Result Today: 8,373 केंद्रों पर हुई थीं परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच संपन्न हुईं थीं। दोनों परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 8,373 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 

JUN 18, 2022 11:38 IST

UP Board Result 2022 - समझें नंबरों का गणित

यूपी बोर्ड में जिन विषयों में प्रैक्टिकल की परीक्षा ली गई है उनमें थ्योरी यानी लिखित परीक्षा के 70 अंक और प्रैक्टिकल के 30 नंबर जुड़ेंगे। छात्रों को थ्योरी में पास होने के लिए 70 में से 25 अंक चाहिए होंगे, जबकि कुल मिलाकर पास होने के लिए 100 में से 33 अंक चाहिए होंगे।

JUN 18, 2022 11:19 IST

UP Board 12th Result: टॉपर्स को मिलेगी सौगात

योगी सरकार टॉपर्स को 1-1 लाख रुपये और लैपटॉप सम्मान स्वरूप देती है। साथ ही टॉपर्स के घर तक सड़क भी बनवाई जाती है। टॉपर्स के घर तक जाने वाली सड़क का नामकरण भी उनके नाम पर होता है। 

JUN 18, 2022 11:01 IST

UP Board Result 2022 Live - हो गया था अंग्रेजी का पेपर लीक

यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के कारण दोबोरा इंग्लिश का पेपर आयोजित किया गया था। इसलिए रिजल्ट में देरी हुई है। हालांकि आज छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। बोर्ड एक ही दिन 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करने वाला है। 

JUN 18, 2022 10:43 IST

UP Board Result 12th Class: इतने छात्रों ने दी परीक्षा

यूपी बोर्ड 2022 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में कुल 5192689 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 4775749 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जबकि बोर्ड परीक्षा में 416940 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। हाईस्कूल में कुल 2781654 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 2525007 परीक्षार्थी उपस्थित और 256647 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इण्टरमीडिएट में कुल 2411035 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 2250742 परीक्षार्थी उपस्थित और 160293 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 23 अप्रैल से 7 मई के बीच सम्पन्न कराया गया।

JUN 18, 2022 10:29 IST

UP Board 12th Result helpline: यूपी बोर्ड हेल्पलाइन नंबर

यूपी बोर्ड की तरफ से एक हेल्पलाइन भी जारी की गई है तांकि छात्रों को तनाव कम करने में मदद मिल सके। बोर्ड ने दो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जो इस प्रकार है: 1800-180-5310 और 1800-180-5312। इन हेल्पाइन नंबरों पर छात्रों को उनके सवालों के जवाब मिलेंगे और तनाव को दूर करने में उनकी मदद की जाएगी। ये हेल्पलाइन नंबर सुबह 8 से लेकर रात 8 बजे तक कार्य करेंगे।

JUN 18, 2022 09:58 IST

UP Board 12th Result: डिजीलॉकर से ऐसे देखें परिणाम

  • सबसे पहले Digilocker.gov.in पर जाएं और अकाउंट के लिए साइन इन करें।
  • आधार कार्ड नंबर का इस्तेमाल कर साइन इन करें। 
  • अब आप एचएससी मार्कशीट और एसएससी मार्कशीट पर जाएं और उत्तर प्रदेश राज्य हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा बोर्ड चुनें।
  • अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और क्लिक करें। क्लास 10 व 12 के नतीजे (मार्कशीट) आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे। 
  • अब इसे अपने डिजीलॉकर में सेव कर लें। 
JUN 18, 2022 09:49 IST

UP Board 12th Result 2022: DigiLocker से भी मार्कशीट डाउनलोड होगी

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट से कम्प्यूटरीकृत मार्कशीट प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद डिजीलॉकर (DigiLocker) की मदद से मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।   

JUN 18, 2022 09:03 IST

UP Board 12th Result: सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दिया बयान

सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज की विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2022 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम 18 जून, 2022 को माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय प्रयागराज में घोषित किए जाएंगे। हाईस्कूल का परीक्षाफल अपरान्ह 02 बजे तथा इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल अपरान्ह 04 बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in तथा एन0आई0सी0 की वेबसाइट upresults.nic.in  पर देखा जा सकेगा। वर्ष 2022 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा में कुल 51,92,616 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

JUN 18, 2022 09:01 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां चेक करें रिजल्ट

बोर्ड ने छात्रों को आधिकारिक साइट पर ही रिजल्ट चेक करने के लिए कहा है। इसके लिए आप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 08:34 IST

UP Board 12th Result 2022 Live - आखिरकार खत्म हुआ इंतजार

बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मई के अंत तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी में था। कैबिनेट बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बोर्ड को रिजल्ट जारी करने का इशारा दे दिया था, लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया देर से खत्म होने के कारण रिजल्ट में देरी हुई। हालांकि छात्रों को और अपने रिजल्ट का इंतजार नहीं करना होगा, बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। 

JUN 18, 2022 08:07 IST

UP Board Result 2022 - जालसाजों से सावधान

बता दें कुछ दिन पहले बोर्ड ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को जालसाजों से सावधान किया था। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार छात्रों को अलर्ट करते हुए कहा गया था कि नंबर बढ़वाने वाले किसी भी फर्जी कॉल पर विश्वास ना करें। ऐसे नंबरों को तुरंत ब्लॉक करें और पास के पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। 

JUN 18, 2022 07:43 IST

UP Board Result 2022 Live - एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश हो जाने पर छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है, छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं, अब UP10 टाइप कर स्पेश दें और अपना रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेज दें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जागा।

JUN 18, 2022 07:22 IST

UP Board 12th Result 2022 Live - यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

यूपी बोर्ड 12वी ं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यमसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।

अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

JUN 18, 2022 07:08 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

- upmsp.edu.in

- upresults.nic.in 

JUN 18, 2022 06:53 IST

UP Board 12th Result 2022 Live - यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 18 जून 2022 को शाम 4 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUN 18, 2022 06:24 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 today – इस लिंक पर आएगा रिजल्ट

Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad की ओर से आज 12वीं के साथ साथ 10वीं के भी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 को आप upresults.nic.in से देख पाएंगे।

JUN 18, 2022 05:37 IST

UP Board 12th Result 2022: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट का समय

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की डेट और समय की घोषणा बीते दिन यूपीएमएसपी की ओर से की गई है। इस नोटिस के अनुसार, यूपी बोर्ड 12 वीं के परिणाम 2022 कल, 18 जून, 2022 को सभी कक्षा 12 के छात्रों के लिए जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट 2022 छात्रों के लिए upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।

JUN 18, 2022 05:35 IST

UP Board Result 12th Class: कंपार्टमेंट परीक्षा अपडेट

यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की जरूरत है। जो उम्मीदवार कम से कम पासिंग मार्क्स प्राप्त करने में असमर्थ हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

JUN 18, 2022 05:33 IST

UP Board Result 2022: आज जारी होने जा रहा परिणाम

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद आज 18 जून, 2022 को यूपी बोर्ड परिणाम 2022 जारी करेगी। यूपी बोर्ड का परिणाम कक्षा 12वीं के लिए शाम 4 बजे ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। यहां यूपी बोर्ड परिणाम 2022 पर लाइव अपडेट लगातार चेक करते रहें।