Surya-Shukra Dwidwadash Yog 2026: 1 अक्टूबर 2026 की रात 8 बजकर 2 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य और धन के दाता शुक्र एक-दूसरे से 30 डिग्री पर आ जाएंगे। सूर्य इस समय कन्या राशि में और शुक्र तुला राशि में मौजूद रहेंगे। दोनों ग्रह एक-दूसरे से एक राशि के अंतर पर होने के कारण द्विद्वादश योग बनाएंगे। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, पद, प्रतिष्ठा, अधिकार और नेतृत्व का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र प्रेम, धन, सुख-सुविधा, कला, वैवाहिक जीवन और भौतिक संसाधनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। द्विद्वादश संबंध को सामान्य तौर पर ऐसा योग माना जाता है जिसमें एक तरफ खर्च और बदलाव की स्थिति बनती है, लेकिन दूसरी तरफ ग्रह जिस भाव को मजबूत कर रहे होते हैं, वहां महत्वपूर्ण अवसर भी मिलते हैं। इस दौरान सूर्य कन्या राशि में होंगे और शुक्र अपनी राशि तुला में बैठे होंगे। इस कारण दोनों ग्रहों की मूल शक्ति को देखते हुए यह योग सभी के लिए एक जैसा नहीं रहेगा। इस कारण यह योग 6 राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है।
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य चौथे भाव और शुक्र पांचवें भाव में मौजूद हैं। चौथा भाव घर, संपत्ति, सुख और मानसिक स्थिरता का है, जबकि पांचवां भाव शिक्षा, बुद्धि, प्रेम, संतान और क्रिएटिविटी से जुड़ा होता है। सूर्य-शुक्र का द्विद्वादश संबंध इन दोनों क्षेत्रों को जोड़कर आगे बढ़ने का मौका देगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा और अपनी प्रतिभा को सही दिशा देने में सफलता मिलेगी। मीडिया, लेखन, डिजाइन, एंटरटेनमेंट और डिजिटल कंटेंट से जुड़े लोगों के काम को पहचान मिल सकती है। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला भी आगे बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भी बातचीत के जरिए स्थिति बेहतर होगी।
कर्क राशि से सूर्य तीसरे भाव और शुक्र चौथे भाव में हैं। तीसरा भाव प्रयास, साहस, कम्युनिकेशन और स्किल से जुड़ा है, जबकि चौथा भाव घर, वाहन, प्रॉपर्टी और सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करता है। इस योग में मेहनत का सीधा संबंध भौतिक सुविधाओं और घरेलू सुख से बनेगा। जो लोग घर खरीदने, प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला लेने या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनकी गतिविधियां तेज होंगी। नौकरी में अपनी बात मजबूती से रखने का लाभ मिलेगा। पत्रकारिता, मार्केटिंग, सेल्स और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय उपयोगी रहेगा।
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य दूसरे भाव और शुक्र तीसरे भाव में मौजूद हैं। दूसरा भाव धन, बचत, परिवार और वाणी का है, जबकि तीसरा भाव कम्युनिकेशन, प्रयास और संपर्कों से जुड़ा है। इसलिए यह योग आर्थिक मामलों में काफी उपयोगी साबित होगा। आपकी बातचीत और नेगोशिएशन स्किल कमाई बढ़ाने में काम आएगी। नौकरी में अपनी बात रखने से फायदा मिलेगा और बिजनेस में नए क्लाइंट जोड़ने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने संपर्क के जरिए आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ मिलकर बनाई गई फाइनेंशियल प्लानिंग भी आगे चलकर फायदा देगी।
कन्या राशि में सूर्य स्वयं मौजूद हैं और शुक्र दूसरे भाव में अपनी राशि तुला में स्थित हैं। इस वजह से यह योग कन्या राशि वालों के लिए खास प्रभावशाली रहेगा। सूर्य प्रथम भाव से आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को मजबूत करेंगे, जबकि शुक्र दूसरे भाव से धन, बचत और वाणी के मामलों को सहारा देंगे। करियर में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और बिजनेस में क्लाइंट के सामने आपकी प्रेजेंटेशन प्रभावी रहेगी। आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित करने के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। वाणी आपकी ताकत बनेगी और सही समय पर कही गई बात से काम बन सकता है।
धनु राशि वालों के लिए सूर्य दसवें भाव और शुक्र ग्यारहवें भाव में हैं। यह स्थिति द्विद्वादश योग को करियर और लाभ के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण बनाती है। दसवां भाव नौकरी, पद और प्रतिष्ठा का है, जबकि ग्यारहवां भाव आय, लाभ और बड़े संपर्कों का प्रतिनिधित्व करता है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या किसी बड़े प्रोजेक्ट का मौका मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए बड़े क्लाइंट और नए नेटवर्क से लाभ के रास्ते खुलेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ना भविष्य में आर्थिक फायदा दे सकता है। मीडिया, मैनेजमेंट, मार्केटिंग और पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास रहेगा।
मकर राशि से सूर्य नवम भाव और शुक्र दसवें भाव में हैं। नवम भाव भाग्य, उच्च शिक्षा, गुरु, लंबी यात्रा और मार्गदर्शन का होता है, जबकि दसवां भाव कर्म और करियर से संबंधित है। इस वजह से यह योग मकर राशि वालों के लिए भाग्य और कर्म का संबंध मजबूत करेगा। करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की मदद से महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। नौकरी बदलने, नई जिम्मेदारी लेने या प्रोफेशनल दिशा में बदलाव करने वालों के लिए समय उपयोगी रहेगा। विदेश, उच्च शिक्षा और लंबी दूरी से जुड़े काम भी आगे बढ़ेंगे। मेहनत के साथ सही मार्गदर्शन मिलने से परिणाम मजबूत होंगे।