LIVE

UP Board 10th Result 2022, Upmsp.edu.in: जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, जानें टॉपर्स के नाम और लिस्ट

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 18, 2022, 19:48 IST

UP Board 10th Result 2022 on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, Sarkari Result 2022, upmspresults.up.nic.in:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज दोपहर ठीक 2 बजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए परिणाम का इंतजार कर रहे 25 लाख से भी अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। इन रिजल्ट्स को upresults.nic.in से देखा जा सकता है।

UP Board 10th Result 2022, Upmsp.edu.in: जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, जानें टॉपर्स के नाम और लिस्ट

UP Board 10th Result 2022 on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, Sarkari Result 2022, upmspresults.up.nic.in: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 2022 आज, 18 जून, 2022 को घोषित कर दिया गया। ठीक 2 बजे अपने निर्धारित समय पर परिणाम जारी किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने एक दिन पहले ही पुष्टि कर दी थी कि यूपी बोर्ड रिजल्ट्स 18 जून को जारी होंगे। छात्र अपना यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम यूपीएमएसपी की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट से जुड़े हर अपडेट के लिए यहां बने रहें।

UP Board 10th Result 2022 Direct Link | UP Board 12th Result 2022 Direct Link

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में चिंता व्यक्त की थी कि और निर्देश दिया था कि यूपी बोर्ड के रिजल्ट को जल्द जारी किया जाए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 की तारीख और समय छात्रों और उनके अभिभावकों को पहले से सूचित करने का निर्देश दिया था।

UP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: Check Marks here | UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link

कक्षा 10 के लिए 25 लाख से अधिक छात्रों के लिए यूपी बोर्ड परिणाम 2022 का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा इस साल 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच 30 प्रतिशत कम पाठ्यक्रम के साथ आयोजित की गई थी। छात्रों को पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए प्रश्नों के लिए बोनस अंक मिलेंगे।

UP Board 10th 12th Result 2022 Roll Number Wise: Check here

JUN 18, 2022 19:20 IST

UP Board 10th Result 2022: बीते साल और इस साल का पास प्रतिशत

इस साल हाई स्कूल के लिए पास प्रतिशत 88.18 फीसदी हो गया है, जिसमें 85.25% लड़के और 91.69% लड़कियां शामिल हैं। पिछले साल के 99.53 प्रतिशत से 99.52% लड़कों और 99.55% लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत था।

JUN 18, 2022 18:31 IST

UP Board 10th Result 2022: सभी छात्रों को बोनस अंक

UPMSP ने इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 को दोनों कक्षाओं के लिए 30 प्रतिशत कम पाठ्यक्रम के साथ आयोजित किया था। हालांकि, हटाए गए हिस्से से कुछ प्रश्न पूछे गए थे, जिसके लिए छात्रों को बोनस अंक प्राप्त होंगे। कक्षा 10वीं रिजल्ट में लड़कों का पास रेट 85.25 फीसदी है, जबकि छात्राओं के लिए यह 91.69 फीसदी है।

JUN 18, 2022 17:41 IST

UP Class 10 Board Result 2022: टॉप 3 में शामिल ये छात्र

प्रिंस पटेल को पहला स्थान - 97.67 फीसदी अंक
संस्कृति ठाकुर को दूसरा स्थान - 97.50 प्रतिशत  अंक
किरण कुशवाहा को भी दूसरा स्थान - 97.50 प्रतिशत अंक

JUN 18, 2022 16:55 IST

UP Board Result 2022 - बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने दी यह जानकारी

प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड मुख्यालय में परिणाम की घोषणा करते हुए निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) और यूपी बोर्ड की अध्यक्ष सरिता तिवारी के साथ बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा कि हाई स्कूल परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.18 रहा जिसमें 91.69% छात्राएं और 85.25. प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा पास की।

JUN 18, 2022 16:48 IST

UPMSP 10th Result 2022 - देखें पिछले साल का रुझान

2020 में जब बोर्ड द्वारा नियमित परीक्षा आयोजित की जाती थी, हाई स्कूल के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.31% था, जिसमें 79.88% लड़के और 87.29% लड़कियां शामिल थीं।

JUN 18, 2022 16:16 IST

UPMSP 10th Result 2022 - देखें कितने प्रतिशत लोगों को मिली सफलता

इस साल हाई स्कूल के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 88.18% हो गया, जिसमें 85.25% लड़के और 91.69% लड़कियां शामिल हैं, जो पिछले साल के 99.53 प्रतिशत से कम है, उस दौरान 99.52% लड़कों और 99.55% लड़कियों ने सफलता पाई थी।

JUN 18, 2022 15:57 IST

Sarkari Result Live - 88.18% प्रतिशत गया रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 घोषित कर दिए हैं। यूपी कक्षा 10 वीं के परिणाम बोर्ड के प्रयागराज स्थित मुख्यालय में घोषित किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल पास प्रतिशत 88.18% है। 
 

JUN 18, 2022 15:44 IST

UPMSP UP board 10th result: कानपुर के प्रिंस पटेल रहे अव्वल

मुरलीपुर के अनुभव इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने हाईस्कूल की फाइनल परीक्षा में 600 में से 586 अंक हासिल किए। इसी के साथ उन्होंने कक्षा 10वीं के लिए यूपी बोर्ड की परीक्षा को टॉप किया है।

JUN 18, 2022 15:32 IST

UP Board Class 10th result: क्या कहते हैं 10वीं रिजल्ट के आंकड़े

यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 के परिणाम आंकड़े यहां दिए गए हैं:

पास हुए लड़कों की संख्या - 11,79,488
पास लड़कियों की संख्या - 10,53,257
कुल पास होने वाले छात्र- 22,22,475

JUN 18, 2022 14:45 IST

upmsp.edu.in - 88.18% गया रिजल्ट

यूपी कक्षा 10 वीं के परिणाम बोर्ड के प्रयागराज स्थित मुख्यालय में घोषित किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल पास प्रतिशत 88.18% है। बता दें, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज दोपहर जारी किए रिजल्ट, अभी 12वीं का रिजल्ट जारी होना बाकी है।

JUN 18, 2022 14:20 IST

UPMSP results 2022 - प्रयागराज से जारी किया गया रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 घोषित कर दिए हैं। यूपी कक्षा 10 वीं के परिणाम बोर्ड के प्रयागराज स्थित मुख्यालय में घोषित किए गए हैं। 

JUN 18, 2022 14:11 IST

upresults.nic.in से देखें परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने आज, 18 जून को यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम 2022 जारी किया है। यूपी बोर्ड के परिणाम नोटिस के अनुसार, रिजल्ट 2 बजे ही जारी किया जाना था। अब upresults.nic.in  से अपना परिणाम देखें।
 

JUN 18, 2022 13:52 IST

UPMSP Class 10, 12 results - सरिता तिवारी कर सकती हैं रिजल्ट की घोषणा

हाई स्कूल की परीक्षाओं का परिणाम दोपहर 2 बजे सबके सामने आ जाएगा। परिणाम प्रयागराज में माध्यमिक शिक्षा निदेशक और अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सरिता तिवारी द्वारा घोषित किए जाने की संभावना है। रिजल्ट अपडेट के लिए यहां बने रहें।

JUN 18, 2022 13:35 IST

UPMSP 10th Result 2022 - रिजल्ट लिंक को कर लें नोट

Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad आज यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 जारी करेगी। इन रिजल्ट्स को ठीक 2 बजे चेक किया जा सकेगा। परिणाम घोषित होने के बाद यह upresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। हालांकि इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, रही बात मार्कशीट की जो आप डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

JUN 18, 2022 13:20 IST

upresults.nic.in - मूल्यांकन कार्य के बाद हुई देरी

यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2022 24 मार्च से 12 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 हाई स्कूल की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 अप्रैल से 7 मई के बीच किया गया था। इसके बाद से देखा जाए, जो रिजल्ट जारी करने में बोर्ड की तरफ से देरी हुई है।

JUN 18, 2022 13:10 IST

UP Board Result 2022 - माध्यमिक शिक्षा मंत्री का आया ट्वीट

यूपी बोर्ड रिजल्ट आज यानी 18 जून को घोषित किया जा रहा है, बता दें, इस बारे में कल यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाग देवी का ट्वीट आया था जिसमें कहा गया था कि 'कल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल क्रमश: 2 बजे और 4 बजे घोषित हो रहा है ।परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी विद्यार्थियों को मेरी अग्रिम शुभकामनाए ,आप जीवन की हर परीक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन करे और सफलता को प्राप्त करे।'

JUN 18, 2022 12:48 IST

upmsp.edu.in - सबसे बड़े बोर्ड का रिजल्ट आज

UPMSP Class 10th Result से जुड़े सारे अपडेट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां दिया जाएगा। इन जानकारियों में टॉपर्स लिस्ट, पासिंग पर्सेंटेज, रिजल्ट लिंक आदि शामिल होगा। बता दें, 10वीं या 12वीं परीक्षा के लिहाज से देश का सबसे बड़ा बोर्ड यूपी बोर्ड है, जिसका रिजल्ट आज जारी हो जाएगा।

JUN 18, 2022 12:25 IST

UP Board Result 2022 - रिजल्ट लिंक होने वाला है एक्टिव

उत्तर प्रदेश हाई स्कूल के परिणाम दोपहर में जारी होने जा रहे ​हैं। बोर्ड ने कहा है कि, यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 दोपहर 2 बजे ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड परिणाम 2022 रिजल्ट देखने के लिए इस पेज पर बने रहें। यहां तुरंत रिजल्ट लिंक को एक्टिव किया जाएगा।

JUN 18, 2022 11:52 IST

UP Board Result 2022 Live - कितना होगा पासिंग परसेंटेज

यूपी बोर्ड के परसेंटेज की बात करें तो साल 2021 10वीं कक्षा का पासिंग परसेंटेज  95.53 परसेंट था। हालांकि इस दौरान आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों की मार्कशीट तैयार की गई थी। वहीं साल 2020 में पासिंग परसेंटेज 83 परसेंट और साल 2019 में 80 परसेंटे था। ऐसे विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि साल 2022 में पासिंग परसेंटेज 86 प्रतिशत के आसपास देखने को मिल सकता है।

JUN 18, 2022 11:39 IST

UP Board Result 2022 - ओपन कर लें साइट

यूपी बोर्ड के छात्रों से अनुरोध है कि, रिजल्ट जारी होने से आधे घंटे पहले अपना अपने अपने सिस्टम में UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट ओपन कर लें ताकि रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आप अपना रिजल्ट चेक कर सकें। क्योंकि परीक्षा परिणाम जारी होने के तुरंत बाद साइट क्रैश होना शुरू हो जाती है। 

JUN 18, 2022 11:20 IST

UP Board Result 2022 Live - इस समय जारी किया जाएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने प्रेस कांफ्रेंस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड के अधिकारी रिजल्ट जारी करने से पहले साइट और सर्वर की चेकिंग कर रहे हैं। बता दें आज दोपहर 2 बजे बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर देंगे। वहीं ठीक 4 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 

JUN 18, 2022 11:02 IST

UP Board 10th Result 2022 Live - लाखों छात्रों ने दी परीक्षा

बता दे यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल  27 लाख 81 हजार 654 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें 25,25,007 परीर्थी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वहीं 2 लाख 56 हजार 647 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित थे। ऐसे में आज 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

JUN 18, 2022 10:32 IST

UP Board Result 2022 Live - दोपहर 2 बजे जारी होगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम दोपहर 2 बजे जारी कर दिया जाएगा। छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपवा रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें, यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा। 

JUN 18, 2022 10:04 IST

UP Board Result 2022 Live - नकल की नहीं थी कोई गुंजाइश

बता दें इस बार यूरी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 3000 से अधिक सेंटर्स पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। नकल की कोई गुंजाइश नहीं थी। यही कारण था कि 4 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। आखिरकार सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है। 

JUN 18, 2022 08:57 IST

UP Board Result 2022 Live - इसलिए हुई रिजल्ट में देरी

यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के कारण दोबोरा इंग्लिश का पेपर आयोजित किया गया था। इसलिए रिजल्ट में देरी हुई है। हालांकि अब छात्रों को और अधिक इंतजार नहीं करवा होगा। बोर्ड आज 10वीं और 12वीं दोनों का परीक्षा परिणाम जारी कर देगा। 

JUN 18, 2022 08:30 IST

UP Board Result 2022 Live - पास होने के लिए

यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए। हालांकि एक या दो विषय में कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन यदि आप कंपार्टमेंट के पेपर में फेल हो गए तो आपको दोबारा उसी कक्षा में बैठना होगा। 

JUN 18, 2022 08:04 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र स्कूल से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। इस बीच आप इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

JUN 18, 2022 07:40 IST

UP Board Result 2022 Live - ऑफलाइन आयोजित की गई थी परीक्षाएं

बता दें पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा पद्द कर दी गई थी। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया गया था। लेकिन इस बार राज्य सरकार के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई थी।

JUN 18, 2022 07:18 IST

UP Board Result 2022 Live - साइट क्रैश हो जाने पर क्या करें

बता दें आज यानी 18 जून 2022 को दोपहर 2 बजे रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड upmsp.edu या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। यदि रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश हो जाती है तो आपको निराश नहीं होना है, यहां आपके पास दूसरा विकल्प भी है।

JUN 18, 2022 07:06 IST

UP Board Result 2022 Live - पास होने के लिए कितने परसेंट मार्क्स

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक चाहिए। हालांकि एक या दो विषय में कम मार्क्स आने पर निराश ना हों बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे कंपार्टमें के एग्जाम में फेल होने के बाद छात्रों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है। 

JUN 18, 2022 06:49 IST

UP Board Result 2022 Live - आज जारी होगी यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 18 जून 2022 को दोपहर 10 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है, जबकि शाम 4 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 18, 2022 06:23 IST

UP Board Result 2022 - रिजल्ट समय की हो गई पुष्टि 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी आज - 18 जून, 2022 को यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम 2022 जारी करेगा। हालांकि आज ही 12वीं कक्षा भी रिजल्ट जार किया जाएगा। बोर्ड ने यूपी बोर्ड परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि कल शाम को कर दी थी।

JUN 18, 2022 05:31 IST

UP Board result 2022: आज इस समय आएगा कक्षा 10वीं का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं का परिणाम 18 जून को दोपहर 2 बजे घोषित करेगा। इसके लिए बीते दिन एक नोटिस जारी किया जा चुका है, जिसमें परिणाम को लेकर तमाम तरह के विवरण दिए गए हैं।

JUN 18, 2022 05:30 IST

Uttar Pradesh Board Results 2022 for Class 10: छात्रों को मिलेंगे समान बोनस अंक

यूपी एजुकेशन बोर्ड यानी यूपीएमएसपी ने मुख्य परीक्षकों को इस साल कक्षा 10 के सात मुख्य विषयों में पाठ्यक्रम के बाहर पूछे गए प्रश्नों के लिए सभी परीक्षार्थियों को समान अंक देने का निर्देश दिया है। यह अंक सभी परीक्षा देने वाले छात्रों के अंकों में शामिल होंगे।

JUN 18, 2022 05:28 IST

UP 10th Results 2022: कैसे चेक करें 10वीं यूपी बोर्ड परिणाम

आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर कक्षा 10 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

अपना बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और / या अन्य विवरण दर्ज करें।

मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबमिट करें।