एजुकेशन

Berlin Youth Action Summit 2027: भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी! बर्लिन में होने वाले चार दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने का मौका

Youth Action Summit (YAS) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चार दिन का यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 11 से 14 जनवरी 2027 तक जर्मनी के बर्लिन में आयोजित किया जाएगा।

Image

बर्लिन यूथ एक्शन समिट 2027 (Image - thecda.co)

Berlin Youth Action Summit 2027: भारत समेत दुनिया भर के उन युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है, जो डिप्लोमेसी, लीडरशिप, पॉलिसी और अंतरराष्ट्रीय मामलों में रुचि रखते हैं। Youth Action Summit (YAS) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चार दिन का यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 11 से 14 जनवरी 2027 तक जर्मनी के बर्लिन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन Centre for Diplomatic Advancement (CDA) की ओर से किया जा रहा है।

इसका मकसद युवाओं को लीडरशिप ट्रेनिंग, डिप्लोमैटिक बातचीत, पॉलिसी से जुड़ी चर्चाओं और अलग-अलग देशों के लोगों के साथ जुड़ने का मौका देना है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 है।

कौन आवेदन कर सकता है?

  • CDA की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 16 से 24 साल की उम्र के युवा इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए किसी खास देश की नागरिकता या किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की शर्त नहीं रखी गई है।
  • आवेदक को अंग्रेजी भाषा की सामान्य जानकारी होना जरूरी है। खास बात यह है कि आवेदन के लिए पहले से किसी नौकरी या प्रोफेशनल अनुभव का होना जरूरी नहीं है।
  • इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स, युवा प्रोफेशनल्स, उद्यमी, एक्टिविस्ट और ग्लोबल लीडरशिप में रुचि रखने वाले अन्य युवा हिस्सा ले सकते हैं।

Youth Action Summit 2027 Scholarship?

YAS 2027 में कुल 50 फुली फंडेड (Fully Funded) स्कॉलरशिप, 100 पार्टली फंडेड (Partially Funded) स्कॉलरशिप और 100 फोरम एक्सेस पास (Forum Access ) उपलब्ध हैं।

  • फुली फंडेड स्कॉलरशिप पाने वाले प्रतिभागियों को आने-जाने की फ्लाइट, साझा फोर-स्टार होटल में ठहरने, वीजा सहायता और वीजा फीस की प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा समिट के सेशन और वर्कशॉप, भोजन, नेटवर्किंग इवेंट, CDA सर्टिफिकेट और डेलीगेट किट भी शामिल होंगे।
  • पार्टली फंडेड स्कॉलरशिप में रहने की जगह, वीजा सहायता, भोजन और समिट में प्रवेश जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि, हवाई यात्रा का खर्च प्रतिभागी को खुद उठाना होगा।
  • वहीं, फोरम एक्सेस पास के तहत प्रतिभागियों को समिट के सेशन और भोजन की सुविधा मिलेगी। यात्रा और रहने का खर्च उन्हें खुद उठाना होगा।

आवेदन की आखिरी तारीख और जरूरी जानकारी

YAS 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों से उनकी मोटिवेशन और लीडरशिप से जुड़े अनुभव के बारे में जानकारी मांगी जा सकती है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता, स्कॉलरशिप की शर्तों और कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी Centre for Diplomatic Advancement की आधिकारिक वेबसाइट thecda.co पर जरूर देख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article