LIVE

UP Board 10th 12th Result 2022: घोषित हुए यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट, लड़कियां 91.69 फीसदी, लड़के 85.25% फीसदी अंकों से सफल

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 20, 2022, 14:57 IST

UP Board 10th 12th Result 2022, UPMSP 10th 12th Result Link on upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने आज यानी 18 जून को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिया है। बता दें, परिणाम ठीक 2 बजे जारी किया गया है। इन परिणामों को आप upresults.nic.in से देख सकते हैं।

UP Board 10th 12th Result 2022: घोषित हुए यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट, लड़कियां 91.69 फीसदी, लड़के 85.25% फीसदी अंकों से सफल

UP Board 10th 12th Result 2022, UPMSP Result Link on upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresult.in महीनों के इंतजार पूरा हुआ, आखिरकार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, इन परिणामों को आप आधिकारिक साइट से देख सकेंगे। बता दें, इन परिणामों को ठीक 2 बजे प्रयागराज से जारी किया गया है। बता दें, अब शाम 4 बजे तक कक्षा 12वीं के परिणाम जारी होंगे।

UP Board 10th 12th Result 2022 Declared: Check Marks here

upresults.nic.in पर उपलब्ध हैं परिणाम। यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की तारीख और समय की घोषणा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी परिणामों में हो रही देरी पर चिंता और निराशा व्यक्त करने के बाद की गई। खैर, अब परिणाम upresults.nic.in पर उपलब्ध है। 

UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link | UP Board Result 2022 Roll Number Wise Link

JUN 20, 2022 06:53 IST

UP Board Result 2022 - इतने छात्रों ने लिया परीक्षा में हिस्सा

सूत्र बताते हैं कि वास्तव में परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या लगभग 47.7 लाख थी, जिसमें से लगभग 27 लाख कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए, जबकि राज्य में लगभग 24 लाख छात्र कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए।

JUN 20, 2022 06:26 IST

UP Board Result 2022 - कुल पास प्रतिशत 88.18 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 18 जून को 10वीं व 12वीं के परिणाम एक ही दिन में जारी ​कर दिए। 10वीं कक्षा के परिणाम में लड़कियों ने 91.69 फीसदी प्रतिशत के साथ लड़कों को पछाड़ दिया है जबकि लड़कों ने 85.25% अंक हासिल किए हैं। कुल पास प्रतिशत 88.18 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

JUN 20, 2022 00:30 IST

UP Board Class 10 result 2022 upresults.nic.in: कक्षा 10वीं के रिजल्ट

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा इस साल 24 मार्च से 9 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। उसी के परिणाम बीते दिन घोषित किए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.gov.in के माध्यम से अब अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।

JUN 19, 2022 23:56 IST

UP Board 10th result: लड़कों से आगे निकली लड़कियां

यूपीएमएसपी ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2022 जारी कर दिया है। लड़कियों ने लड़कों को 91.69 फीसदी और लड़कों ने 85.25 फीसदी पास किया है। कुल पास प्रतिशत 88.18 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

JUN 19, 2022 23:22 IST

Meet UP Board 10th Result 2022 toppers: यूपी बोर्ड माध्यमिक के टॉपर्स से मिलिए

यूपी माध्यमिक परिणाम 2022 के अनुसार, प्रिंस पटेल ने यूपी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है। कानपुर जिले के प्रिंस ने 97.67 प्रतिशत के साथ यूपी माध्यमिक परिणाम 2022 में शीर्ष स्थान हासिल किया। मुरादाबाद के संस्कृत ठाकुर 97.50 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया।

JUN 19, 2022 22:49 IST

UP Board Class 10th result: रिजल्ट के आंकड़े

यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 के परिणाम आंकड़े यहां दिए गए हैं:
पास लड़कियों की संख्या - 10,53,257
योग्य लड़कों की संख्या: 11,79,488
कुल पास छात्र- 22,22,475

JUN 19, 2022 22:07 IST

UP Board Class 12 exams 2022: इन जिलों में रद्द हुई थी परीक्षा

परीक्षा शुरू होने से पहले पूर्वी यूपी के बलिया जिले में प्रश्नपत्र लीक होने के बाद इस साल राज्य के 24 जिलों में उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं की अंग्रेजी भाषा की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस साल जिन जिलों में परीक्षा स्थगित की गई उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, कानपुर और बलिया शामिल हैं।

JUN 19, 2022 21:27 IST

UP Inter result 2022: 4 बजे जारी होगा रिजल्ट

यूपी इंटर का रिजल्ट उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की डायरेक्टर सरिता तिवारी और बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला की ओर से जारी किया गया था। बीते दिन 18 जून को यह शाम 4 बजे तक उपलब्ध हुआ।

JUN 19, 2022 20:53 IST

UP Board Class 12 result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक करें स्कोर

जो छात्र अपने कक्षा 12 के परिणाम की जांच करना चाहते हैं वे इन वेबसाइटों पर जा सकते हैं -

- upmsp.edu.in
- results.gov.in
- indiaresult.com
- upresults.nic.in

JUN 19, 2022 20:22 IST

UPMSP UP Board Class 12th Result: 8 हजार से ज्यादा केंद्रों पर परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा के लिए 52 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जो पूरे राज्य में 8 हजार से ज्यादा जगहों पर आयोजित की गई थी। 24 मार्च से 13 अप्रैल तक, बोर्ड ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। परिणाम upmsp.edu.in पर सार्वजनिक किए जाएंगे।

JUN 19, 2022 19:46 IST

UPMSP UP Board Class 12th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर करें चेक

24 लाख से अधिक छात्र और उनके रिश्तेदार एक ही समय में परिणाम की जांच कर रहे होंगे, इसलिए वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक की उम्मीद है। यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 की जांच करने के लिए छात्र इन वैकल्पिक लेकिन आधिकारिक वेबसाइटों का उपयोग कर सकते हैं।
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
upmspresults.up.nic.in

JUN 19, 2022 19:09 IST

UPMSP 12th Results 2022: बिना इंटरनेट SMS से चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1: अपने मोबाइल पर एक नया संदेश बॉक्स खोलें।

स्टेप 2: मैसेज के मुख्य भाग पर UP12 रोल नंबर टाइप करें।

स्टेप  3: मैसेज को 56263 पर भेजें।

स्टेप 4: रिजल्ट आपके मोबाइल पर एक एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।

JUN 19, 2022 18:08 IST

UP Board Result 2022: छात्रों को मिले बोनस अंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने घोषणा की है कि सभी परीक्षार्थियों को पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्नों के लिए छात्रों को पूरे अंक देने का निर्देश दिया गया था। उदाहरण के लिए, कक्षा 12 के हिंदी के प्रश्नपत्र 301 डीएल, 302 डीपी / 302 डीआर कोड के साथ जिसमें क्रमशः एक और पांच के बोनस अंक दिए गए हैं। इस बार परीक्षा पाठ्यक्रम से हटाए गए हिस्से से प्रश्न पूछे जाने के बाद यह बोनस अंक छात्रों को मिले हैं।

JUN 19, 2022 17:30 IST

UP Board 10th Result 2022: 10वीं परीक्षा के आंकड़े

रिपोर्टों के अनुसार, इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 27,81,654 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 12,28,456 लड़कियां और 15,53,198 लड़के थे।

JUN 19, 2022 16:52 IST

UP Board 12th Result 2022: 85.33 प्रतिशत छात्र पास घोषित

इस साल यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 22,37,578 उम्मीदवार शामिल हुए थे। हालांकि कुल मिलाकर 24,11,035 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन भी कराया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.01 फीसदी दर्ज किया गया है जबकि लड़कों के लिए यह पास प्रतिशत 81.21 फीसदी है।

JUN 19, 2022 16:23 IST

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट के आंकड़े

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में कुल 9,80,543 लड़के और 9,28,706 लड़कियों को पास घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए 22,37,578 उम्मीदवारों में से कुल 19,92,249 ने इस परीक्षा को पास किया है।

JUN 19, 2022 15:50 IST

UP Board 12th Result 2022 Toppers: टॉपर्स से मिलिए

रैंक 1: फतेहपुर की दिव्यांशी 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ

रैंक 2: प्रयागराज की आशिका यादव 95 फीसदी अंकों के साथ

रैंक 3: बाराबंकी के योगेश प्रताप 95 प्रतिशत अंकों के साथ

रैंक 4: फतेहपुर के बालकृष्णन 94.20 फीसदी के साथ

JUN 19, 2022 15:03 IST

UP Board Result 2022 Live - इंप्रूवमेंट का एग्जाम जल्द

रिजल्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों के कम नंबर आए हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड इंप्रूवमेंट का एग्जाम आयोजित करता है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल अवश्य विजिट करें।

JUN 19, 2022 14:29 IST

UP Board Result 2022 Live - अभी नहीं कोई पुष्टि

हालांकि अभी इस खबर पर किसी अधिकारी या बोर्ड ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 19, 2022 14:03 IST

UP Board Result 2022 Live - टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित व पुरस्कृत

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में फर्स्ट रैंक लाने वाले को लैपटॉप के साथ धन राशि देकर सम्मानित करेंगे। साथ ही सेकेंड व थर्ड टॉपर को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।

JUN 19, 2022 13:40 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां चेक करे अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद, यदि आपने अब तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

JUN 19, 2022 12:47 IST

UP Board Result 2022 जल्द होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं में कंपार्टमेंट आने पर छात्र लगातार कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए सर्च कर रहे हैं। आपको बता दें बोर्ड ने अभी कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 19, 2022 12:19 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां मिलेगीओरिजिनल मार्कशीट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10 से 15 दिनों के भीतर ओरिजिनल मार्कशीट दारी कर देगा। छात्र स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। 

JUN 19, 2022 11:31 IST

UP Board Result 2022 Live - एसएमएस के माध्यम से चेक करें रिजल्ट

इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में जाएं, अब UP10 या UP12 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर दर्ज कर 56263 पर भेज दें आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। 

JUN 19, 2022 10:48 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है, छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

JUN 19, 2022 10:14 IST

UP Board Result 2022 Live - रीवैल्युशन के नियम

छात्र अपने कॉपी का रीवैल्युशन कराने के लिए सोच रहे हैं, तो  पहले इसके नियम जान लें। रीवेैल्युशने के बाद जो अंक आते हैं उसे छात्रों को स्वीकार करना होगा। यदि इसके बाद आपके कम मार्क्स आते हैं तो उसे भी स्वीकार करना होगा। ऐसे में आपको अपने अंकों को लेकर पूरा कॉन्फिडेंस है तो ही इसके लिए फॉर्म भरें।

JUN 19, 2022 09:46 IST

UP Board Result 2022 Live - इंप्रूवमेंट एग्जाम के नियम

वहीं जो छात्र अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं वो इंप्रूवमेंट का एग्जाम दे सकते हैं। ध्यान रहे इसके लिए छात्रों को विषयवार फीस का भुगतान करना होगा। वहीं आपका बता दें इंप्रूवमेंट एग्जाम में यदि आपके कम मार्क्स आ जाते हैं तो वो भी स्वीकार करना होगा।

JUN 19, 2022 09:05 IST

UP Board Result 2022 Live - रीवैल्युशन के लिए कर सकेंगे आवेदन

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आप किसी विषय में अपने नंबर से असंतुष्ट हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्र रीवैल्युशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे रीवैल्युशन के बाद जो भी अंक आते हैं उसे छात्र को स्वीकार करना होगा। इसके लिए छात्रों को विषयवार अलग अलग फीस का भुगतान करना होता है। 

JUN 19, 2022 08:33 IST

UP Board Result 2022 Live - इतना रहा पासिंग परसेंटेज

यूपी बोर्ड 12वीं का कुल पासिंग परसेंटेज 85.33 रहा है, जिसमें 81.21 लड़के उत्तीरण हुऐ हैं और 90.15 लड़कियां पास हुई हैं। बता दें कुल मिलाकर 19 लाख से ज्यादा बच्चे पास हुए हैं। बता दें पिछले साल कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की गई थी इसलिए शत प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

JUN 19, 2022 08:01 IST

UP Board Result 2022 Live - गणित में पूरे 100 में से 100 अंक हैं

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में दिव्यांशी ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इतना ही नहीं दिव्यांशनी गणित में 100 में से 100 अंक लाकर सभी छात्रों को हैरान कर दिया है, जो कहते हैं कि गणित में नंबर लाना मुश्किल है। इसके अलावा दिव्यांशी के भौतिकी और रसायनशास्त्र में 99 अंक हैं, जबकि हिंदी में 93 और अंग्रेजी में 86 अंक हैं। 

JUN 19, 2022 07:29 IST

UP Board Result 2022 Live - दिव्यांशी ने किया टॉप

कड़ी मेहनत व संघर्ष से व्यक्ति बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है। इस बात को फतेहपुर की दिव्यांशी ने सिद्ध कर दिया है। बता दें दिव्यांशी ने 12वीं के यूपी बोर्ड परीक्षा में 500 में से 477 अंक प्राप्त किए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान दिव्यांशी ने बताया कि वह एक दिन में 8 घंचे पढ़ाई करती थी।

JUN 18, 2022 23:51 IST

UP Board Class 10th result: 10वीं रिजल्ट के आंकड़े

यहां यूपी बोर्ड 10 वीं के परिणाम 2022 के परिणाम के आंकड़े दिए गए हैं:

योग्य लड़कों की संख्या: 11,79,488
पास लड़कियों की संख्या - 10,53,257
कुल पास होने वाले छात्र- 22,22,475

JUN 18, 2022 23:30 IST

UP Board Exam Result 2022: टॉपर योगेश प्रताप सिंह क्या बोले?

बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह 500 में से 475 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से 12वीं रिजल्ट में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने गणित में 98, हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 96, रसायन विज्ञान में 94 और भौतिकी में 91 अंक प्राप्त किए। योगेश ने कहा, 'इतना अच्छा परिणाम हासिल करने के बाद मैं उत्साहित हूं। प्रतिशत की अत्यधिक उम्मीद थी लेकिन दूसरा स्थान हासिल करने के लिए नहीं था।'

JUN 18, 2022 23:04 IST

UP Board Result 2022: हाई स्कूल में भी शानदार था 12वीं टॉपर का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की टॉपर दिव्यांशी के पिता ने यह भी बताया कि दिव्यांशी अपनी पढ़ाई में हमेशा तेज थी और उसने हाई स्कूल में भी 93.05 प्रतिशत अंकों के साथ उसने 13वीं रैंक हासिल की थी और इस बार भी उसे पूरा भरोसा था कि वह 12वीं में ऊंची रैंक हासिल करेगी।

JUN 18, 2022 22:16 IST

UP Board Result 2022: टॉपर के पिता ने बताया कितने घंटे पढ़ती थीं दिव्यांशी

पेशे से किसान 12वीं परीक्षा टॉप करने वालीं दिव्यांशी के पिता ने कहा, 'वह दिन में आठ घंटे पढ़ाई करती थी, और उसने ऑनलाइन कक्षाओं के साथ-साथ कोचिंग में भी हिस्सा लिया, जिससे उसे इतने अच्छे अंक हासिल करने में बहुत मदद मिली।'

JUN 18, 2022 21:41 IST

UP Board 12th Result 2022: टॉपर दिव्यांशी एक किसान की बेटी

यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर दिव्यांशी ने कहा कि वह अपना ध्यान भटकाना नहीं चाहतीं और पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। दिव्यांशी के पिता राधा कृष्ण अग्रहरी एक किसान हैं और सात बीघा जमीन के मालिक हैं और उनकी चार बहनें और एक भाई है।

JUN 18, 2022 20:58 IST

UP Board 12th Result 2022: टॉपर दिव्यांशी का ये है सपना

फतेहपुर से 12वीं यूपी बोर्ड परीक्षा को टॉप करने वालीं दिव्यांशी ने अपने करियर को लेकर इंटरव्यू में कुछ बातें कही हैं। उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने और महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की। दिव्यांशी ने शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाइन कक्षाओं के चलन पर भी नाराजगी जताते हुए दावा किया कि ऑफलाइन कक्षाएं कई मायनों में बेहतर रहीं।

JUN 18, 2022 20:23 IST

UP Board Class 12th Result: कक्षा 12वीं परीक्षा पास करने वाले छात्र

इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए लगभग 24 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से कुल मिलाकर 22 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल पास हुए कुल छात्र 19 लाख से ज्यादा हैं।

JUN 18, 2022 19:16 IST

UP Board 12th Result 2022: 85.33 प्रतिशत छात्र पास घोषित

इस साल यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 22,37,578 उम्मीदवार शामिल हुए थे। हालांकि कुल मिलाकर 24,11,035 छात्रों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.01 फीसदी दर्ज किया गया है जबकि लड़कों के लिए यह 81.21 प्रतिशत है।

JUN 18, 2022 18:29 IST

UP Board 10th 12th result: 10वीं के बाद 12वीं रिजल्ट में भी लड़कियां अव्वल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में कुल 9,80,543 लड़के और 9,28,706 लड़कियों को पास घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए 22,37,578 उम्मीदवारों में से कुल 19,92,249 ने इस परीक्षा को पास किया है।

JUN 18, 2022 17:38 IST

UP board result 2022 class 12th: लड़के और लड़कियों का पास प्रतिशत

यहां पर शाम 4 बजे यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए जारी 12वीं कक्षा के परिणाम का पास प्रतिशत देखा जा सकता है-

लड़कों का पास प्रतिशत - 81.21 फीसदी
लड़कियों के लिए पास प्रतिशत - 90.15 फीसदी

JUN 18, 2022 16:57 IST

UPMSP 12th Result 2022 - यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट टॉपर लिस्ट

Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad ने यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट टॉपर लिस्ट की घोषणा कर दी है। यूपीएमएसपी कक्षा 12 का परिणाम टॉपर्स के नाम की घोषणा के साथ घोषित किया गया है। 12वीं या इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार यूपीएमएसपी की ऑफिशियल साइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 16:32 IST

UP Board Result 2022 - upresults.nic.in से देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कला, विज्ञान और वाणिज्य धाराओं के लिए आज इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2022 की घोषणा की है। छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने कक्षा 12 वीं के परिणाम की जांच कर सकेंगे। बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। रिजल्ट देखने के लिए  upresults.nic.in पर जाएं।

JUN 18, 2022 16:30 IST

UPMSP 10th Result 2022 - ऑफलाइन हुई थी परीक्षा

हालांकि 2021 में, यूपी बोर्ड ने महामारी के कारण अपनी परीक्षा आयोजित नहीं की थी और छात्रों के पिछले प्रदर्शन के आधार पर परिणाम घोषित किया था। लेकिन इस बार ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की गई और इसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है।

JUN 18, 2022 16:10 IST

indiaresults.com से देखें परिणाम, नहीं होगी हैंग

यूपीएमएसपी कक्षा 12वीं का परिणाम लिंक जारी हो गया है। हालांकि, भारी ट्रैफिक की वजह से आधिकारिक वेबसाइटें बंद हो जाती हैं और छात्रों को अपना परिणाम देखने में समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे दूर करने के लिए, छात्र indiaresults.com जैसी वैकल्पिक वेबसाइटों के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 16:03 IST

यूपीएमएसपी ने ऑनलाइन जारी किया 12वीं का रिजल्ट

यूपीएमएसपी ने 18 जून को आ​खिरकार UP Board कक्षा 10वीं के बाद अब 12वीं का परिणाम भी जारी कर दिया। इन परिणामों को छात्र ऑनलाइन मोड में देख सकेंगे। 
रिजल्ट लिंक upresults.nic.in है जबकि अन्य जानकारी को upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in से देखा सकता है।
 

JUN 18, 2022 15:58 IST

UP Board 12th Result 2022 - घोषित हुए परिणाम

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 शाम 4 बजे घोषित कर दिए गए हैं। इन परिणामों को upresults.nic.in से देखा जा सकता है। बता दें, Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad ने तय समय पर 12वीं के परिणाम जारी किए हैं।

JUN 18, 2022 15:42 IST

UP 12th Result 2022: कैसे कैलकुलेट करें इंटर परसेंटेज

अपने यूपी 12वीं परिणाम प्रतिशत की कैलकुलेट यानी गणना करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

चरण 1: कुल अंकों का प्रतिशत प्राप्त करने के लिए अपने सभी प्रश्नपत्रों की कुल संख्या जोड़ें। उदाहरण के लिए, 5 विषयों के लिए 500 अंक।
चरण 2: प्रत्येक विषय में आपके द्वारा प्राप्त किए गए सभी अंकों को जोड़ें।
चरण 3: अब कुल अंकों से आने वाली संख्याओं की संख्या को विभाजित करें। फिर 100 से गुणा करें।
चरण 4: इस फॉर्मूले से आपको यूपी बोर्ड के रिजल्ट का प्रतिशत पता चल जाएगा।

JUN 18, 2022 15:28 IST

UPMSP UP Board Result 2022: 8 हजार से ज्यादा सेंटर्स पर आयोजित हुई थी परीक्षा

यूपी कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा के लिए 52 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, परीक्षा पूरे राज्य में 8,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजित की गई थी। रिजल्ट upmsp.edu.in पर सार्वजनिक किए जाएंगे। 24 मार्च से 13 अप्रैल तक, बोर्ड ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की थी।

JUN 18, 2022 14:50 IST

UP Board Result 2022 - अब इंटरमीडिएट की बारी

यूपी बोर्ड अब कुछ देर में इंटरमीडिएट परिणाम जारी करने जा रहा है। बता दें, वर्ष 2022 के ​लिए कुल 51 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था जबकि परीक्षा में 47 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। यह डाटा 10वीं व 12वीं दोनों कक्षा का है।

JUN 18, 2022 14:22 IST

UPMSP results 2022 -रोल नंबर और सुरक्षा कोड से देखें रिजल्ट

अब, छात्र अपने यूपी बोर्ड 10 वीं के अंक आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in, और upresults.nic.in से देख सकेंगे। वे लॉगिन विंडो में बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और सुरक्षा कोड का उपयोग करके कक्षा 10 वीं के लिए यूपी हाई स्कूल के परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 14:15 IST

UP Board Result 2022 - इस लिंक से देखें परिणाम

24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में बैठने वाले लगभग 27 लाख छात्रों के परिणाम जारी किए गए हैं। इस लिंक से Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad  की ओर जारी रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। Result Link

JUN 18, 2022 14:05 IST

UP Board Result 2022 - 10वीं के परिणाम हुए घोषित upresults.nic.in से करें चेक

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है! जो छात्र मार्च और अप्रैल के महीनों में यूपीएमएसपी हाई स्कूल की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। UPMSP ने आज, 18 जून, 2022 को यूपी बोर्ड 10 वीं कक्षा के परिणाम 2022 को ऑनलाइन घोषित किया है। यहां से देखें रिजल्ट upresults.nic.in 
 

JUN 18, 2022 13:53 IST

upresults.nic.in से देखें रिजल्ट

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम क्रमश: दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। इस साल बोर्ड परीक्षा में 51,92,616 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। रिजल्ट वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है।

JUN 18, 2022 13:38 IST

Sarkari Result Live - रिजल्ट केवल इस लिंक पर आएगा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी कि यूपी हाई स्कूल का परिणाम 2022 आज दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। छात्र अपना यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम यूपीएमएसपी की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं।

JUN 18, 2022 13:24 IST

UPMSP results 2022 - रिजल्ट लिंक यहां से देखें

केवल 10वीं के छात्रों की बात करें, तो वर्ष 2022 में हाई स्कूल परीक्षा में कुल 27,81,645 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 25,20,634 परीक्षा में शामिल हुए थे। अब अगले कुछ मिनट में 10वीं के छात्रो के लिए रिजल्ट जारी हो जाएगा, जिसके बाद परिणाम लिं​क को एक्टिव कर दिया जाएगा।

JUN 18, 2022 13:12 IST

UPMSP Class 10, 12 results - रिजल्ट को लेकर अपडेट

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं इंटर क्लास के नतीजे क्रमश: 2 और 4 बजे जारी किए जाएंगे। दोनों परिणाम upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर उपलब्ध होंगे। वेबसाइट हैंग हो सकती है ऐसे में डायरेक्ट लिंक के लिए इस पेज पर बने रहें।

JUN 18, 2022 12:52 IST

UP Board Result 2022 - पढ़ें आधिकारिक नोटिस

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपी बोर्ड मैट्रिक कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम आज ही जारी होंगे। बता दें, पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों परिणाम अलग अलग दिनों पर जारी किया जाएगा। 

JUN 18, 2022 12:35 IST

Sarkari Result Live - मैट्रिक और इंटर परिणाम यहां से देखें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी आज - 18 जून, 2022 को यूपी बोर्ड 10 वीं 12 वीं का परिणाम 2022 जारी करेगा। बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10 वीं और यूपी बोर्ड 12 वीं के परिणाम की तारीख और समय जारी कर दिया है। मैट्रिक और इंटर दोनों के परिणाम आज upresults.nic.in और अन्य वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे।
 

JUN 18, 2022 12:06 IST

UP Board Result 2022 Live - कम अंक वाले करें ये काम

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि छात्र अपने नंबर से असंतुष्ट हैं तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट का एग्जाम आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों के भीतर इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए फॉर्म भरना होता है, इसके लिए छात्रों को विषयवार भुगतान करना होता है। 

JUN 18, 2022 11:47 IST

UP Board Result 2022 - रिजल्ट की तैयारी शुरू

यपी बोर्ड का रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तकरीबन चार बजे के आसपास 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। उससे पूर्व हाईस्कूल यानी 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो जाएगा।  

JUN 18, 2022 11:39 IST

UP Board Result 2022: एसएमएस से चेक करें रिजल्ट

इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेद बॉक्स पर जाएं, अब UP10 या UP12 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेज दें। मैसेज के तौर पर आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। बता दें बोर्ड ने यह निर्ण साइट क्रैश हो जाने के कारण लिया है।

JUN 18, 2022 11:20 IST

UP Board Result 2022 Live - सर्वर की हो रही चेकिंग

बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस की तैयारी लगभग शुरू कर दी है। बोर्ड के तमाम अधिकारी व शिक्षक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कार्यालय पहुंच चुके हैं। अधिकारियों द्वारा साइट की चेकिंग की जा रही है ताकि रिजल्ट जारी होने के सर्वर डाउन ना हो। 

JUN 18, 2022 11:03 IST

UP board result 2022 Live - टॉपर्स को सम्मानित करेंगे योगी  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉपर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मुख्यमंत्री बोर्ड के टॉपर्स से मिलकर प्रोत्साहित करते आए हैं। मेधावियों को सम्मानित कर सीएम योगी उन्हें सम्मान राशि का चेक भी देते हैं। 

JUN 18, 2022 10:41 IST

UP Board Result 12th Class: कंपार्टमेंट परीक्षा अपडेट

यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की जरूरत है। जो उम्मीदवार कम से कम पासिंग मार्क्स प्राप्त करने में असमर्थ हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

JUN 18, 2022 10:31 IST

UP Board 12th Result Live: शिकायत यहां कर सकते हैं दर्ज

तीजे आने के बाद अगर आपको किसी तरह की आपत्ति या शिकायत रहती है तो बोर्ड ने उसके लिए भी इंतजाम किए हैं और आप अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड की तरफ से जो नंबर और ई-मेल आईडी जारी किए गए हैं छात्र उन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज 0532-2423265 roallahabad@gmail.com, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ 0121-2660742  romeerut@gmail.com, क्षेत्रीय कार्यालय बरेली -0581-2576494 robareilly@gmail.com, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी 0542-2509990 rovaranasi@gmail.com, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर 0551-2205271 rogorakhpur@gmail.com, मुख्यालय प्रयागराज 0532-2623182 upmsp@rediffmail.com।

JUN 18, 2022 09:59 IST

UP Board 12th Result 2022: ऐसे और यहां से देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बोर्ड की बारहवीं का रिजल्ट देखने के लिए आप इन बेवसाइट्स पर जाकर क्लिक कर सकते हैं। कुछ जरूरी जानकारियां समिट करने के बाद मार्कशीट आपके सामने होगी जिसका आप प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

www.upmsp.edu.in
www.upmsp.nic.in
www.upresults.nic.in
www.upmspresults.up.nic.in

JUN 18, 2022 09:51 IST

डिजीलॉकर की मदद से ऐसे देखें परिणाम

  • सबसे पहले छात्र-छात्राएं Digilocker.gov.in पर जाएं और अकाउंट के लिए साइन इन करें।
  • आधार कार्ड नंबर का इस्तेमाल कर साइन इन करें। 
  • अब आप एचएससी मार्कशीट और एसएससी मार्कशीट पर जाएं और उत्तर प्रदेश राज्य हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा बोर्ड चुनें।
  • अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और क्लिक करें। क्लास 10 व 12 के नतीजे (मार्कशीट) आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे। 
  • अब इसे अपने डिजीलॉकर में सेव कर लें। 
JUN 18, 2022 09:06 IST

UP Board 12th Result: 4:00 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 47 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म। आज जारी होगा रिजल्ट। हाईस्कूल का रिजल्ट 18 जून को दोपहर 2:00 बजे होगा जारी और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4:00 बजे यूपी बोर्ड से होगा जारी। माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से रिजल्ट होगा जारी। 

JUN 18, 2022 08:37 IST

UP Board Result 2022 Live - दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि किसी कारणवश करीब 4 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे, मात्र 47 लाख छात्रों ही परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें परीक्षा दो शिफ्ट में विभिन्न सेंटर्स पर आयोजित की गई थी।

JUN 18, 2022 08:10 IST

UP Board Result 2022 - देरी से जारी किया गया था परीक्षा शेड्यूल

बता दें यूपी विधानसभा चुनाव के कारण इस बार परीक्षा का शेड्यूल देरी से जारी किया गया ता। वहीं अंग्रेजी का पेपर लीक होने के कारण रिजल्ट में देरी हुई है। हालांकि छात्रों को अब और इंतजार नहीं करना होगा, बोर्ड किसी भी वक्त रिजलट जारी कर सकता है। 

JUN 18, 2022 07:47 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - मार्च से अप्रैल तक थी परीक्षाएं

बता दें इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों की संख्या में छात्र सम्मिलित हुए थे। ऐसे में अब सभी छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। कुछ ही घंटो में बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा।

JUN 18, 2022 07:24 IST

UP Board Result 2022 Live - इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित साइट से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

JUN 18, 2022 07:06 IST

UP Board 10th, 12th Result 2022 - आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर देखें परिणाम

यूपीएमएसपी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपी बोर्ड परिणाम 2022 छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर और साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य के आधिकारिक परिणाम पोर्टल upresults.nic.in पर चेक करने के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।

JUN 18, 2022 07:06 IST

upmsp.edu.in - इस समय आएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 आज जारी होने जा रहा है, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जहां दिन में 2 बजे जारी किए जाएंगे, वहीं कक्षा 12वीं के परिणाम शाम 4 तक जारी किए जाएंगे। आधिकारिक अन्य जानकारी के लिए आप upmsp.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 07:06 IST

UPMSP Class 10th, 12th results - जल्द एक्टिव होगा डायरेक्ट लिंक

UPMSP ने कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए 24 मार्च, 2022 से 12 अप्रैल, 2022 तक यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 आयोजित की थी। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 परीक्षा खत्म होने के दो माह के बाद जारी होने जा रहे हैं। इन परिणामों के लिए जल्द ही यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।