एजुकेशन

Haryana HTET Result 2026: लेवल 1, 2 और 3 का संशोधित रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

HTET का संशोधित रिजल्ट बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी हो गया है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को HTET की रिजल्ट वेबसाइट htet.eapplynow.com या खबर में दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।

Image

Haryana HTET Result 2026 OUT

Haryana HTET Revised Result 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। Board of School Education, Haryana (BSEH) ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद HTET का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट आज 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को HTET की रिजल्ट वेबसाइट htet.eapplynow.com या खबर में दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।

HTET 2026 में PRT, TGT और PGT के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवार Level 1, Level 2 और Level 3 का अपना संशोधित रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

HTET Revised Result 2026 Steps to Check

  • HTET की वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘To View Result’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी में अपना Application ID या Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उम्मीदवार अपने रिजल्ट को डाउनलोड करने के साथ इसका प्रिंटआउट भी निकालकर रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

HTET 2026 का आयोजन Board of School Education, Haryana (BSEH) की ओर से किया गया था। परीक्षा में PRT, TGT और PGT के लिए Level 1, Level 2 और Level 3 शामिल थे। HTET की परीक्षा 4 और 5 जून 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी, जिसके लिए प्रदेश में कुल 383 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा की फाइनल आंसर की 5 अगस्त 2026 को जारी की गई थी। अब बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद HTET का संशोधित रिजल्ट 30 सितंबर 2026 को ऑनलाइन जारी किया गया है। उम्मीदवार Application ID या Registration Number और जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article