UP Board 12th Result 2022, upmsp.edu.in: घोषित हुए यूपी बोर्ड 12वी परीक्षा के परिणाम, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2022, 05:16 PM IST

UP Board 12th Result 2022 Declared Roll Number Name Wise on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड कक्षा 12 वीं का परिणाम 2022 आज - 18 जून, 2022 को घोषित कर दिया गया है। छात्र अपने यूपी बोर्ड 12 वीं के परिणाम 4 बजे से आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और अन्य वेबसाइट पर देख रहे हैं।

UP Board 12th Result 2022, upmsp.edu.in: घोषित हुए यूपी बोर्ड 12वी परीक्षा के परिणाम, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

UP Board 12th Result 2022 on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने आज - 18 जून, 2022 को यूपी बोर्ड कक्षा 12 वीं का परिणाम 2022 जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार यूपी बोर्ड 12 वीं के परिणाम को 4 बजे जारी किया गया। इससे पहले मैट्रिक यानी कक्षा 10 के परिणाम आज 2 बजे upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in व अन्य वेबसाइटों पर जारी किए गए हैं।

इस बार फतेहपुर जिले से यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर बनी हैं। नीचे दिए लिंक में पूरी लिस्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में कुल 9,80,543 लड़के और 9,28,706 लड़कियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल 22,37,578 उम्मीदवारों में से 19,92,249 ने परीक्षा पास की है।

इस साल यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 22,37,578 उम्मीदवार छात्र शामिल हुए थे। हालांकि, कुल 24,11,035 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.01 प्रतिशत दर्ज किया गया है जबकि लड़कों के लिए यह 81.21 प्रतिशत है।

छात्र अपने बोर्ड रोल नंबर का उपयोग करते हुए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के नाम के अनुसार जांच के लिए लिंक भी उपलब्ध कराया है।

ऐसे चेक कर सकेंगे हाईस्कूल, इंटर का रिजल्ट :
- मोबाइल पर रिजल्ट पाने के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे 12वीं के परिणाम लिंक Intermediate Exam Result 2022 पर क्लिक करे।
- नया पेज खुलेगा जिसमें छात्र अपना रोल नंबर / रजिस्ट्रे्शन नंबर दर्ज कर सब्मिट बटन दबाना होगा।
- रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा और भविष्य की जरूरत के लिए इसे सेव करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।



यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों के परिणाम एक ही तारीख को जारी करने के लिए जाना जाता है। 2021 में, बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी और सभी छात्रों को उनके आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किया गया था। 2020 में, लॉकडाउन के कारण परिणाम में देरी हुई।

इस साल भी चुनौतियां थीं, खासकर कई महीनों तक स्कूल बंद रहने के कारण सेलेबस के बड़े हिस्से को कम कर दिया गया था और उससे आए प्रश्नों के लिए बोनस अंक दिए गए हैं।

End of Article