एजुकेशन

झारखंड बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन की तारीख घोषित, फॉर्म 12 नवंबर से भरे जाएंगे

JAC ने आगामी वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा फॉर्म जमा करने और फीस भुगतान की प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी। विद्यार्थियों को बिना लेट फीस आवेदन करने के लिए 26 नवंबर तक का समय दिया गया है।

Image

झारखंड बोर्ड परीक्षा 2027

JAC 10th 12th Registration 2027: झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आगामी वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा फॉर्म जमा करने और फीस भुगतान की प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी। विद्यार्थियों को बिना लेट फीस आवेदन करने के लिए 26 नवंबर तक का समय दिया गया है। जो छात्र तय समय में फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें एक और मौका मिलेगा। ऐसे विद्यार्थी 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे।

बोर्ड ने आवेदन की प्रक्रिया विद्यार्थियों के लिए स्कूल और कॉलेज के जरिए रखी है। यानी छात्र खुद से सीधे पोर्टल पर जाकर आवेदन नहीं कर सकेंगे। उन्हें अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज से परीक्षा फॉर्म अथवा चेकलिस्ट प्राप्त करनी होगी और जरूरी जानकारी भरकर संस्थान में जमा करनी होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित, निजी तथा पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। इंटरमीडिएट में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय के विद्यार्थियों को भी अपनी श्रेणी के अनुसार फॉर्म भरना होगा।

फोटो और जानकारी भरते समय रखें सावधानी

आवेदन में इस्तेमाल की जाने वाली फोटो तीन महीने से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित बॉक्स के अंदर ही होने चाहिए। स्कूलों को भी विद्यार्थियों की जानकारी का मिलान List of Students (LOS) और रजिस्ट्रेशन नंबर से करना होगा, ताकि फॉर्म में किसी तरह की गलती न रहे।

विद्यार्थियों को सलाह है कि वे अपने नाम, जन्मतिथि, विषय और अन्य जानकारियों को ध्यान से जांच लें। आवेदन से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए JAC की आधिकारिक वेबसाइट और अपने स्कूल या कॉलेज के संपर्क में रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article