NTA UGC NET 2021 Phase 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट 2021 के दूसरे फेज (UGC NET 2021 Phase II) का शेड्यूल यानी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 साइकल के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET Exam 2021) का आवेदन किया, वह अब यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर फेज-2 में आयोजित विषयों की परीक्षा तिथि और जरूरी जानकारी देख सकते हैं।
एनटीए यूजीसी नेट 2021 फेज-2 की परीक्षाएं 24 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 तक हो रही हैं। वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन अनुसार, इस दौरान बंगाली, कन्नड़, गृह विज्ञान, हिंदी और संस्कृत जैसे 5 विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी नोटिस में देखी जा सकती है। यूजीसी नेट फेज-2 नोटिस का डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें।
दो शिफ्ट में परीक्षा और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी:
यूजीसी नेट फेज-2 परीक्षा 24, 26 और 27 दिसंबर 2021 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा अवधि 180 मिनट में होने वाली है और पेपर 1 व पेपर 2 के दौरान कोई ब्रेक नहीं होगा।
यूजीसी नेट फेज-2 के विषय और परीक्षा तिथि (UGC NET Phase 2 Exam Dates 2021):
कन्नड़, हिंदी ग्रुप 1 व 2 - 26 दिसंबर 2021
संस्कृत और होम साइंस - 27 दिसंबर 2021
बंगाली ग्रुप 1 व 2 - 24 दिसंबर 2021
जल्द घोषित होगी इन विषयों पर परीक्षा तिथि:
एनटीए, यूजीसी नेट के पहले चरण (सोशल वर्क, उड़िया, तेलुगु और श्रम कल्याण) के चक्रवात जवाद के कारण स्थगित 04 नेट विषयों और दूसरे चरण में बाकी बचे 02 नेट विषयों (भूगोल और समाजशास्त्र) की परीक्षा तारीख की घोषणा और एडमिट कार्ड की जरूरी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

