SSC MTS Notification 2021: जारी हो गया एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन, डायरेक्ट लिंक से करें चेक व डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2022, 12:58 PM IST

SSC MTS Notification 2021 Released: कर्मचारी चयन आयोग, मल्टी-टास्किंग स्टाफ या एसएससी एमटीएस 2021 अधिसूचना जारी हो गई है, उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से SSC MTS 2021 notification डाउनलोड व चेक कर सकते हैं...

SSC MTS Notification 2021: जारी हो गया एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन, डायरेक्ट लिंक से करें चेक व डाउनलोड

SSC MTS Notification 2021 Released: Staff Selection Commission, Multi-Tasking Staff or SSC MTS 2021 notification जारी हो गया है, उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से SSC MTS 2021 notification डाउनलोड व चेक कर सकते हैं।

कैसे देखें नोटिफिकेशन

  • उम्मीदवार ssc official website ssc.nic.in पर जाएं
  • यहां होमपेज पर देखें Latest News नाम के बॉक्स में संबंधित नोटिफिकेशन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करे नोटिफिकेशन खुल जाएगा।

यह रहा डायरेक्ट लिंक - Staff Selection Commission, Multi-Tasking Staff or SSC MTS 2021 Notification

बता दें, चूंकि 22 मार्च से पंजीकरण भी शुरू हो गया है, ऐसे में उम्मीदवार केवल 30 अप्रैल, 2022 तक ही आवेदन कर सकते हैं। रही बात, परीक्षा की तो कर्मचारी चयन आयोग, मल्टी-टास्किंग स्टाफ या एसएससी एमटीएस 2021 परीक्षा का आयोजन 22 जून, 2022 को आयोजित करेगा।

इवेंट तारीख
एमटीएस टियर 1 पंजीकरण 22 मार्च, 2022 से शुरू
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2022
एसएससी एमटीएस परीक्षा तिथि 22 जून, 2022

SSC MTS 2021 – Eligibility Criteria

उम्मीदवारों को पंजीकरण की अंतिम तिथि, जो कि 30 अप्रैल, 2022 है, के अनुसार 18 से 25 वर्ष के आयु वर्ग में होना चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

एसएससी एमटीएस 2021 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को पात्र होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त राज्य बोर्ड या विश्वविद्यालय या संस्थान से मैट्रिक / कक्षा 10 या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

बता दें, यह टियर 1 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन है, इसमें पास उम्मीदवारों के लिए कुछ समय बाद टियर 2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
 

End of Article