RRB Group D Exam Date 2021: इस तारीख से शुरू हो सकती है ग्रुप डी परीक्षा, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2021, 09:23 AM IST

RRB Group D 2021 Exam Date 2021: रेलवे बोर्ड की ओर से ग्रुप डी के एग्‍जाम जल्‍द ही कराए जाएंगे। हालाकि अभी इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन आवेदक इसके पैटर्न को फॉलो करके सिलेबस को आसानी से समझ सकते हैं।

RRB Group D Exam Date 2021: इस तारीख से शुरू हो सकती है ग्रुप डी परीक्षा, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड!

RRB Group D Exam Date 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप D के लिए करीब 1,03,769 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए जल्‍द ही एग्‍जाम का शेड्यूल जारी किया जाएगा। ग्रुप डी लेवल -1 की परीक्षा में सफल होने  के लिए आवेदकों का परीक्षा पैटर्न का जानना जरूरी है। इसमें सिलेबस से लेकर मार्किंग आदि की जानकारी शामिल है। 

रेलवे की ओर से निकाली गई भर्तियां ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर/ असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल- I पदों के लिए भी हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी। हालांकि, अभी तक इस परीक्षा का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। आरआरबी ग्रुप डी CBT-I परीक्षा कंप्यूटर टेस्ट (CBT) पर आधारित होगी। 

इन चरणों में आवेदकों की होगी परख:

योग्‍य आवेदकों के चुनाव के लिए सीबीटी 1 में पास होने वाले उम्मीदवारों को फिजीकल एफीसिएंसी टेस्ट (PET) पास करना होग। इसके बाद उन्‍हें अगले चरण में जाने का मौका मिलेगा। इसमें चुनिंदा आवेदकों को  डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। साथ ही उनका मेडिकल टेस्ट होगा।

कितने अंकों के होंगे प्रश्‍न:

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 एग्‍जाम में सामान्‍य ज्ञान से लेकर रीजनिंग आदि से संबंधित प्रश्‍न होंगे। हर एक के लिए अलग अलग वर्ग बांटे गए हैं। जिनमें सामान्य ज्ञान से करीब 25 प्रश्न होंगे, जो (25 अंक) के होंगे। इसी तरह गणित के 25 प्रश्न (25 अंक), जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के 30 प्रश्न (30 अंक), सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के 20 प्रश्न (20 अंक) शामिल होंगे। एग्‍जाम के दौरान आवेदकों के पास 90 मिनट का वक्‍त होगा।

End of Article