RRB Group D Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, rrbcdg.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 11:31 AM IST

RRB Group D Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप-डी एडमिट कार्ड 2022 जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी फेज 4 की परीक्षा 19 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

RRB Group D Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, rrbcdg.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

RRB Group D Admit Card 2022 on rrbcdg.gov.in: रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी फेज 4 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2022 जल्द ही ऑनलाइन जारी कर सकता है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी फेज 4 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि फेज 4 की परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है।

RRB ग्रुप-डी परीक्षा इसी महीने 19 सितंबर, 2022 से शुरू होने वाली है जो कि 7 अक्टूबर 2022 तक जारी रहेगी। इन परीक्षाओं के लिए आरआरबी ग्रुप डी फेज 4 के लिए एडमिट कार्ड 2022 जल्द ही ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

उम्मीदवारों को बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने की डेट और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि एडमिट कार्ड आज 14 सितंबर 2022 को शाम तक जारी किए जा सकते हैं या कल 15 सितंबर 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो सकते हैं।

इस आरआरबी ग्रुप डी फेज 4 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

How to Download RRB Group D Admit Card 2022

एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाए।
  • होमपेज पर, 'कंप्यूटर-आधारित-टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • आपका आरआरबी ग्रुप डी फेज 4 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • बाद के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें व एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

उम्मीदवारों \को याद दिलाया जाता है कि आरआरबी ग्रुप डी फेज 4 का एडमिट कार्ड परीक्षा सिटी स्लिप से अलग है। एडमिट कार्ड को परीक्षा हॉल में ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

End of Article