अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज सोमवार को सूर्योदय किस समय होगा? पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र और तिथि

Aaj Ka Panchang (2 November 2026): आज 2 नवंबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग बन रहा है। चलिए पंचांग से जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त, योग, करण, राहुकाल और अन्य जरूरी जानकारी के बारे में।

Image

2 नवंबर 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang (2 November 2026): द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 नवंबर 2026 दिन का आरंभ कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से हुआ है, जो कि दोपहर 01:10 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि का आरंभ होगा, जो अगले दिन तक रहने वाली है। आज प्रात: काल में अश्लेषा नक्षत्र प्रभावी था, जिसका समापन सुबह 03:46 बजे हो गया है। इस समय मघा नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो कल सुबह तक रहने वाला है। आज सोमवार का भी व्रत रखा जाएगा, जो शिव जी की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। चलिए अब पंचांग से जानें 2 नवंबर 2026 दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

आज का सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

2 नवंबर 2026 को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 41 मिनट पर होगा। आज चन्द्रास्त दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रोदय कल 3 नवंबर की सुबह 12 बजकर 51 मिनट पर होगा।

2 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:02 से सुबह 5:55 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 5:29 बजे से 6:47 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:03 बजे से 2:46 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:41 बजे से 6:07 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 5:41 बजे से 6:59 बजे तक
  • अमृत काल: 3 नवंबर को सुबह 2:13 बजे से 3:46 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:48 बजे से सुबह 12:40 बजे तक

2 नवंबर 2026 के अशुभ समय

  • राहुकाल: सुबह 8:09 बजे से 9:30 बजे तक
  • यमगण्ड: सुबह 10:52 बजे से दोपहर 12:14 बजे तक
  • गुलिक काल: दोपहर 1:36 बजे से 2:57 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:36 बजे से 1:19 बजे तक और दोपहर 2:46 बजे से 3:30 बजे तक
  • वर्ज्य: दोपहर 4:55 बजे से शाम 6:28 बजे तक
  • गण्ड मूल: पूरे दिन

चन्द्र मास और सम्वत (Lunar Month and Samvat)

  • शक संवत: 1948 पराभव
  • गुजराती संवत: 2082 पिङ्गल
  • विक्रम संवत: 2083 सिद्धार्थी
  • चन्द्र मास: कार्तिक- पूर्णिमान्त और आश्विन- अमान्त
  • प्रविष्टे/गते: 17

आज के शुभ-अशुभ योग

शुभ योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा। इसके बाद शुक्ल योग रहने वाला है। इसके अलावा आज आडल योग सुबह 06:47 बजे से लेकर कल सुबह 03:46 बजे तक रहेगा।

करण

कौलव करण से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो दोपहर 01:11 बजे तक रहेगा। इसके बाद तैतिल करण कल सुबह 12:29 बजे तक रहने वाला है।

दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र

  • पूर्व में दिशा शूल है।
  • कुम्भ चक्र तल में है।
  • राहु का वास उत्तर-पश्चिम दिशा में है।
  • चंद्रमा का वास उत्तर दिशा में है।
  • शिव जी का वास दोपहर 1:10 बजे तक गौरी के साथ है, जिसके बाद वो सभा में रहेंगे।

सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति

आज सूर्य ग्रह तुला राशि में रहेंगे। चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह की बात करें तो वो दिनभर कर्क राशि में रहेंगे।

डिस्क्लेमर: ये जानकारी दिए गए पंचांग के आधार पर तैयार की गई है। अलग-अलग क्षेत्र और पंचांग पद्धति के अनुसार तिथि एवं समय में मामूली अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article