CG TET Admit Card 2022 Out: The Chhattisgarh Professional Examination Board, Raipur की ओर से आखिरकार बड़ा अपडेट जारी हो गया है, जो उम्मीदवार लंबे समय से सीजी टीईटी प्रवेश पत्र 2022 कर इंतजार कर रहे थे वे अब आधिकारिक साइट के अलावा यहां गए स्टेप या डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर सीजी शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीजी टीईटी 2022 आयोजित करेगा। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर सीजी टीईटी प्रवेश पत्र 2022 जारी किया है।
सीजी टीईटी परीक्षा के लिए वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका यहां से देखें।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल 18 सितंबर, 2022 को परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर प्रवेश पत्र ले जाना होगा। ध्यान रहे, यदि आप एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में नहीं लें जाएंगे, तो परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे।
सीजी टीईटी प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें - how to download CG TET Admit Card 2022
- वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाने के बाद एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें
- सीजी टीईटी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक स्क्रीन पर आ जाएगा
- विवरण दर्ज करें जैसे कि आपका आवेदन संख्या आदि।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करने के बाद प्रिंटआउट निकलवा लें।
हो सकता है एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती रह गई हो या फिर प्रिंटिंग सही से न हुई हो, यदि ऐसा है तो अभी आपके पास मौका है कि आप एडमिट कार्ड को सही से जांच लें। नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, स्थान आदि सहित उम्मीदवारों का विवरण एडमिट कार्ड होगा।

