Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: आज 2 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और कुछ नए अवसर लेकर आया है। कार्तिक महीने की पावन बेला में चंद्रमा और मंगल कर्क राशि में एक साथ गोचर कर रहे हैं। वहीं, गुरु सिंह राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की यह स्थिति किसी के करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खोल सकती है, तो किसी को अपने गुस्से, खर्च और रिश्तों पर थोड़ा ध्यान देने की सलाह दे रही है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कारोबारियों के लिए कुछ नए फैसले फायदेमंद हो सकते हैं, हालांकि जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम जीवन और पारिवारिक रिश्तों में भी कई राशियों के लिए खुशियां बनी रहेंगी। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
आज का राशिफल, Horoscope Today
1. मेष राशि
आज चंद्रमा चतुर्थ और गुरु पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल और शनि की स्थिति विद्यार्थियों के लिए लाभकारी हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में नए कॉन्ट्रैक्ट करने से फिलहाल बचें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ऑफिस में गुस्से पर काबू रखें।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल। शुभ अंक: 03 और 09। भाग्य प्रतिशत: 60%
2. वृषभ राशि
आज चंद्रमा और मंगल तीसरे भाव में, जबकि गुरु चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी और कारोबार में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। प्रमोशन के लिए प्रयास करने का अच्छा समय है। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से आपका अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यस्तता के बीच मानसिक तनाव से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और हरा। शुभ अंक: 03 और 09। भाग्य प्रतिशत: 65%
3. मिथुन राशि
आज चंद्रमा और मंगल दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। कारोबार में लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला हो सकता है। नौकरी में अटका हुआ कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। हालांकि, लीवर से जुड़ी परेशानी को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और कहीं लंबी ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।
आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला। शुभ अंक: 03 और 06। भाग्य प्रतिशत: 70%
4. कर्क राशि
आज चंद्रमा और मंगल आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। तीसरे भाव के गुरु और नौवें भाव के शनि कारोबार के लिए अनुकूल स्थिति बना रहे हैं। नौकरी में लगातार मेहनत का फल मिल सकता है और प्रमोशन की संभावना है। ऑफिस में नए काम मिलने से उत्साह बना रहेगा। रियल एस्टेट, बैंकिंग और पावर सेक्टर से जुड़े निवेशकों को भविष्य में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला। शुभ अंक: 03 और 09। भाग्य प्रतिशत: 60%
5. सिंह राशि
आज अष्टम भाव के शनि स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल संकेत दे रहे हैं। कर्क राशि में चंद्रमा और मंगल नौकरी के नए अवसर दिला सकते हैं। आपकी राशि में गोचर कर रहे गुरु कारोबार से जुड़े किसी खास काम में लाभ दिला सकते हैं। नौकरी में कर्क और धनु राशि के वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने समय का सही इस्तेमाल करना चाहिए। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नीला। शुभ अंक: 03 और 09। भाग्य प्रतिशत: 65%
6. कन्या राशि
आज द्वादश भाव के गुरु आपके कर्म भाव को मजबूती दे रहे हैं। एकादश भाव के चंद्रमा कारोबार से जुड़े कामों के लिए अनुकूल हैं। हालांकि, सूर्य और मंगल की स्थिति के कारण कुछ नई बिजनेस डील को लेकर असमंजस रह सकता है। आत्मविश्वास और समय का सही प्रबंधन आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। कारोबार में अचानक रुका हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी में नई दिशा मिलने और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और तिल व घी का दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी। शुभ अंक: 04 और 06। भाग्य प्रतिशत: 80%
7. तुला राशि
आज छठे भाव के शनि स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने का संकेत दे रहे हैं। कर्क राशि के गुरु कारोबार के लिए शुभ स्थिति बना रहे हैं। चंद्रमा के प्रभाव से घर-परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहेगी। नौकरी में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को मन भटकने से बचाना होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान तेज वाहन चलाने से बचें।
आज का उपाय: ऋग्वैदिक श्रीसूक्तम का 16 बार पाठ करें और गुड़ व अनार का दान करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी। शुभ अंक: 04 और 07। भाग्य प्रतिशत: 65%
8. वृश्चिक राशि
आज चंद्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी या बड़ा अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। हालांकि, नई पोजीशन मिलने की संभावना के बीच मन में कुछ उलझन रह सकती है। परिवार और रिश्तों को लेकर पुरानी चिंताओं का समाधान मिलने के योग हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपके काम को आसान बनाएगा। प्रेम जीवन में एक-दूसरे को समय देने के साथ अपनी दूसरी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखें।
आज का उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और उनके विग्रह की चार परिक्रमा करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल। शुभ अंक: 01 और 02। भाग्य प्रतिशत: 70%
9. धनु राशि
आज चंद्रमा आठवें और गुरु नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी और कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। शुक्र के प्रभाव से दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आपके प्रयास जारी रहेंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में नए अनुभव मिल सकते हैं। अगर विवाह की बात आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो परिवार के साथ इस विषय पर बातचीत शुरू कर सकते हैं।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और चावल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी। शुभ अंक: 02 और 09। भाग्य प्रतिशत: 60%
10. मकर राशि
आज चंद्रमा सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र और बुध की स्थिति व्यावसायिक मामलों में सफलता दिला सकती है। कारोबार में पहले के मुकाबले सुधार होगा और कामकाज बढ़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को अपने करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन में शादी की बात आगे बढ़ सकती है। रिश्तों को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए दिन अच्छा रह सकता है।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और चावल का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और सफेद। शुभ अंक: 04 और 07। भाग्य प्रतिशत: 65%
11. कुंभ राशि
आज चंद्रमा छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। दूसरे भाव के शनि और कर्क राशि के मंगल के कारण ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है। कारोबार से जुड़े किसी भी प्रोजेक्ट को जल्दबाजी में पूरा करने के बजाय योजना बनाकर आगे बढ़ें। करियर में सुधार के नए रास्ते खुल सकते हैं। अचानक होने वाले खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ छोटी यात्राएं और नए अनुभव खुशियां बढ़ा सकते हैं।
आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और अन्न व तिल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और हरा। शुभ अंक: 02 और 09। भाग्य प्रतिशत: 70%
12. मीन राशि
आज पांचवें भाव के चंद्रमा विद्यार्थियों के लिए लाभकारी रहेंगे। छठे भाव के गुरु और आपकी राशि में मौजूद शनि कारोबार को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। कामकाज में लगातार मिल रही सफलताओं से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई का तरीका बेहतर बनाने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। युवा अपने प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर बेवजह चिंता करने से बचें और अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।
आज का उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला। शुभ अंक: 04 और 08। भाग्य प्रतिशत: 75%
