Aaj Ka Ankfal: आज 02 नवंबर 2026 है। 02 का अंक मन, धर्म, माता, धन-संपदा तथा आध्यात्मिक उत्कर्ष का प्रतीक है। 02 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। यह अंक बहुत ही शुभ और मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर और प्रसिद्धि का अंक है। आज 02-11-2026 का भाग्यांक 05 रहेगा, जिसका स्वामी बुध है। सूर्य, गुरु और चंद्रमा परम मित्र हैं। सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 02 के मित्र अंक 03, 01 तथा 09 हैं। 05 के मित्र अंक 04, 06 और 08 हैं।
कार्तिक माह चल रहा है। आज सोमवार है। शिव उपासना के क्रम में आज पार्थिव शिवलिंग का पूजन करें। सायंकाल शिव मंदिर में दीपदान अवश्य करें। कार्तिक माह में सोमवार को सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व से लेकर 45 मिनट बाद तक शिवलिंग के पास दीपक जलाएं। अपने जन्मांक के अनुसार आज अपना अंकफल देखें।
1. जन्मांक 01
शुभ अंक: 02 व 03
जॉब व व्यवसाय: जॉब और व्यवसाय में स्थिति सामान्य होगी। भाग्यांक 05 आपको जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है।
स्वास्थ्य: कफ जनित रोगों से परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 70%
2. जन्मांक 02
शुभ अंक: 01 व 09
जॉब व व्यवसाय: जॉब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत अच्छी रहनी चाहिए।
आज का उपाय: चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 60%
3. जन्मांक 03
शुभ अंक: 01 व 09
जॉब व व्यवसाय: गुरु जॉब में प्रमोशन दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं।
स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी विकारों से कष्ट हो सकता है।
आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत: 65%
4. जन्मांक 04
शुभ अंक: 05 व 06
जॉब व व्यवसाय: भाग्यांक 05 मैनेजमेंट, आईटी, बैंकिंग और मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 03 के व्यक्तियों से शुभ लाभ होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत: 70%
5. जन्मांक 05
शुभ अंक: 04 व 06
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में नामांक 01 व 02 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके हुए कार्य में प्रगति होने की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत: 80%
6. जन्मांक 06
शुभ अंक: 04 व 08
जॉब व व्यवसाय: आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 05 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: साइनस के मरीज सावधानी बरतें।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत: 60%
7. जन्मांक 07
शुभ अंक: 05 व 06
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रमोशन या पद परिवर्तन की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्नोफीलिया के रोगी सावधानी बरतें।
आज का उपाय: मूंग का दान करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत: 70%
8. जन्मांक 08
शुभ अंक: 04 व 07
जॉब व व्यवसाय: आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि और गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 70%
9. जन्मांक 09
शुभ अंक: 01 व 02
जॉब व व्यवसाय: जॉब में चंद्रमा, गुरु और मंगल का सहयोग रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है।
आज का उपाय: चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 70%
