REET Result 2021 Date: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2021, 12:17 PM IST

REET Result 2021 Level 1 & 2 Date: Board of Secondary Education, Rajasthan (BSER) ने आज सुबह 2 नवंबर, 2021 को REET Result 2021 की घोषणा कर दी है। बता दें, इस परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर, 2021 को किया गया था, नीचे देखें रिजल्ट देखने का तरीका... 

REET Result 2021 Date: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

REET Result 2021 Date: इंतजार खत्म, यदि आपने REET 2021 में भाग लिया था और REET Result 2021 के इंतजार में हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें क्योंकि Board of Secondary Education, Rajasthan (BSER) ने 2 नवंबर, 2021 को REET Result 2021 की घोषणा कर दी है। बता दें, इस परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर, 2021 को किया गया था, लेकिन Rajasthan Eligibility Entrance for Teachers (REET) के सा​थ साथ कुछ विवाद भी सामने आया था, जिसके चलते रिजल्ट को लेकर प्रोसेस में कुछ देरी हुई।

Reet Exam 2021 के आयोजन के दौरान राजस्थान में व्यापक धोखाधड़ी और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए सैकड़ों उम्मीदवारों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि पूरी परीक्षा रद्द कर दी जानी चाहिए और फिर से परीक्षा होनी चाहिए।

rajeduboard.rajasthan.gov.in or reetbser21.com

इसलिए हो रहा प्रदर्शन

पेपर शुरू होने से कुछ घंटे पहले उम्मीदवारों को आरईईटी पेपर लीक होने के कई मामले, उम्मीदवारों के ब्लूटूथ सेट के साथ चप्पल पहने पाए जाने के कई मामले कथित तौर पर सामने आए हैं, जिससे परीक्षा आयोजित करने के तरीके पर कई सवाल उठ रहे हैं।

पेपर लीक में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में अब तक 20 सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। अब तक निलंबित किए गए 20 लोगों में 12 शिक्षक, राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं का एक अधिकारी, राजस्थान पुलिस सेवा के दो अधिकारी, एक जिला शिक्षा अधिकारी शामिल हैं।

इसके अलावा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी बत्तीलाल मीणा को भी 10 अक्टूबर, 2021 को उत्तराखंड में केदारनाथ से गिरफ्तार किया जा चुका है। यदि पेपर लीक की पुष्टि हो जाती है तो रिजल्ट प्रोसेस में कुछ और समय या निर्णय आ सकता है।

Reet result 2021 kb aayega - REET Result 2021

  1. उम्मीदवार Reet result official website पर जाएं।
  2. यहां होमपेज पर Result नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब नया पेज खुलेगा।
  4. यहां लॉगइन करें। इस दौरान रोल नंबर और जन्मतिथि डालें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  5. सबमिट बटन दबाने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

16 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने लिया था भाग

Reet Exam 2021 के लिए 33 जिलों में स्थापित 3,993 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 16.51 लाख उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया था।

End of Article