REET 2022 Exam Center Slips Released: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 के लिए एग्जाम सेंटर स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे इसे आरईईटी की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से अब देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। एग्जाम सेंटर स्लिम देखने के स्टेप्स इस आर्टिकल में नीचे दिए गए हैं।
How to Check REET 2022 Exam Center Slips
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं। (इसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है)
- फिर होमपेज पर एग्जाम सेंटर शहर के आवंटन के लिए जानकारी लिंक पर क्लिक करें।
- पूछे गए विवरण दर्ज करें – पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा।
- Next बटन पर क्लिक करें।
- एग्जाम सेंटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी लें।
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड 2022
उम्मीद जताई जा रही है कि एग्जाम सेंटर स्लिप जारी होने के बाद अब एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले एक या दो दिनों में ही उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। हालांकि उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि फिलहाल एडमिट कार्ड रिलीज की डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
क्यों आयोजित की जाती है REET परीक्षा?
REET प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा है। परीक्षा दो स्तरों में विभाजित है। स्तर 1 परीक्षा प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है और स्तर 2 परीक्षा माध्यमिक शिक्षकों (कक्षा 6 से 8) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
बता दें कि आरईईटी परीक्षा 2022, 23 और 24 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी।


