SSC CGL Tier 2 Notification at ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग SSC ने एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा के अंक पहले ही अपलोड कर दिए हैं। अब उम्मीदवारों की नजर टियर 2 की परीक्षा के नोटिफिकेशन पर है। उम्मीद जताई जा रही है कि एसएससी जल्द ही टियर 2 के लिए नोटिफिकेशन भी जल्द जारी किया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके लिए नोटिफिकेशन जुलाई के आखिरी हफ्ते तक जारी हो सकता है।
उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि फिलहाल नोटिफिकेशन जारी होने की डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
टियर 1 परीक्षा में पास हुए इतने छात्र
बता दें कि लाखों छात्रों ने एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 में भाग लिया है, जिसके साथ ही एसएससी सीजीएल परिणाम 04 जुलाई 2022 को घोषित कर दिए गए थे।, जिनमें से 1.5 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा पास करने में कामयाब रहे हैं। अब ये सभी उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को SSC CGL Tier 2 और SSC CGL Tier 3 परीक्षाओं देने के लिए चुना जा चुका है।
How to Download SSC CGL Marks 2022?
जैसा कि हमाने बताया कि एसएससी ने उम्मीदवारों के अंक 12 जुलाई को ही अपलोड कर दिए हैं हालांकि सभी उम्मीदवार 1 अगस्त को ही अपनी अंक देख सकेंगे, जिसके लिए वह निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- मार्क्स लिंक पर जाएं और परीक्षा का चयन करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
- अपने एसएससी सीजीएल मार्क्स 2022 चेक करें
बता दें कि एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षा 08 से 10 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी, जबकि एसएससी सीजीएल टियर 3 की परीक्षा 21 अगस्त 2022 को आयोजित की जानी है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।


