RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। आरबीएसई जल्द ही 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ऐसे में स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस सप्ताह के अंत तक या अगले सप्ताह तक राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
हाल ही में बोर्ड के एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आरबीएसई इस सप्ताह के अंत तक या फिर 5 से 10 जून के बीच 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज इन खबरों पर पुष्टि कर सकता है या आधिकारिक सूचना जारी कर रिजल्ट की तारीख की घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2022, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Rajasthan Board 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
- अपना रोल नंबर, जन्म तिथि व अन्य विवरण दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं या फिर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेश जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही आपको टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
10 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 10 लाख छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। तथा बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य सरकार ने कुल 6000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
पास होने के लिए 33 प्रतिशत अनिवार्य
परीक्षा से पहले राजस्थान बोर्ड ने पासिंग परसेंट, मार्किंग स्कीम व सिलेबस में कुछ बदलाव किया था। 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य होगा। ध्यान रहे प्रैक्टिकल और थ्योरी के अंक अलग अलग गिने जाएंगे

