RBSE Class 5, 8 Exams 2022: राजस्‍थान बोर्ड ने कक्षा 5 और 8वीं की परीक्षा की डेटशीट में किया बदलाव, जानें अब कब होंगे एग्‍जाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 11:14 PM IST

RBSE Class 5 and 8 Exams 2022: आरबीएसई ने कक्षा 5 और कक्षा 8वीं की 2022 परीक्षा के लिए संशोधित डेटशीट जारी की है। इसके तहत कक्षा 8 की परीक्षा अब 17 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी।

RBSE Class 5, 8 Exams 2022: राजस्‍थान बोर्ड ने कक्षा 5 और 8वीं की परीक्षा की डेटशीट में किया बदलाव, जानें अब कब होंगे एग्‍जाम

RBSE Class 5 and 8 Exams 2022 Revised Date sheet: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 5 और कक्षा 8वीं की 2022 परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। आरबीएसई ने संशोधित डेटशीट जारी की है। जिसके तहत कक्षा 8 की परीक्षा अब 17 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी, जो 17 मई, 2022 तक जारी रहेगी। वहीं कक्षा 5 की परीक्षा 27 अप्रैल से 17 मई 2022 के बीच आयोजित की जाएगी।

परीक्षा तिथि के अलावा राजस्‍थान बोर्ड ने कक्षा 5 और 8वीं के एग्‍जाम के लिए समय के बारे में भी बताया है। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। कक्षा 5 की परीक्षा सुबह 7.30 से 10 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 8 की परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होंगी। 

कक्षा 5 परीक्षा 2022 के लिए संशोधित तारीख 
27 अप्रैल 2022 को गणित की परीक्षा
1 मई 2022 को अंग्रेजी की परीक्षा
8 मई 2022 को हिंदी की परीक्षा
पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा 12 मई 2022 को
17 मई 2022 को संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी परीक्षा




कक्षा 8 परीक्षा 2022 के लिए संशोधित डेटशीट 
17 अप्रैल 2022 को गणित की परीक्षा
27 अप्रैल, 2022 को अंग्रेजी की परीक्षा
1 मई 2022 को हिंदी की परीक्षा
सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 8 मई 2022 को
12 मई 2022 को विज्ञान
17 मई 2022 को संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी





जानिए कितने परीक्षार्थी होंगे शामिल 
बताया जाता है कि इस साल कक्षा 5वीं की परीक्षा के लिए लगभग 15 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्‍ट्रेशन कराया है। वहीं कक्षा 8वीं के लिए 12 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हैं। राजस्‍थान बोर्ड की ओर से परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का खास ध्‍यान रखा जाएगा। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले मूक बधिर परीक्षार्थियों को पेपर हल करने के लिए 50 मिनट का अतिरिक्‍त समय दिया जाएगा। 

End of Article