RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2022: जानें ​राजस्थान बोर्ड परीक्षा रिजल्ट तिथि, पासिंग मार्क्स व मूल्यांकन प्रक्रिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 10:28 AM IST

RBSE Board 10th 12th Result 2022 Date:राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के परिणाम जल्द जारी होने वाले हैं। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम देख सकेंगे। छात्र यहां पासिंग मार्क्स, मूल्यांकन प्रक्रिया आदि के बारे में जान सकते हैं...

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2022: जानें ​राजस्थान बोर्ड परीक्षा रिजल्ट तिथि, पासिंग मार्क्स व मूल्यांकन प्रक्रिया

The Rajasthan Board of Secondary Education RBSE 10th and 12th Board exams रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) किसी भी ​दिन रिजल्ट तिथि की घोषणा कर सकता है। एक अनुमान से, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 के परिणाम इसी मा​ह के अंत तक जारी होने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद, परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से चेक किया जा सकता है।

RBSE Board 10th 12th Result 2022 - मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी

राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है यही कारण है कि रिजल्ट कभी भी जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि दोनों परीक्षा के परिणाम साथ नहीं आएंगे, पहले 12वीं व कुछ दिन बाद 10वीं के रिजल्ट जारी होंगे।

RBSE Board 10th 12th Result 2022 कैसे देखें रिजल्ट

  • आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर देखें 'राजस्थान कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परिणाम' देखने के लिए लिंक दिखाई देगा।
  • अब आप नए पेज पर आ जाएंगे
  • वेबसाइट पर अपना नाम, कक्षा और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आरबीएसई परिणाम 2022 स्क्रीन पर आ जाएगा।

RBSE Board 10th 12th Result 2022 - पासिंग मार्क्स

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को उत्तीर्ण घोषित होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। परिणाम घोषित होने के बाद पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट परीक्षा का विवरण जारी किया जाएगा।

RBSE Board 10th 12th Result 2022 - पिछले साल का पास प्रतिशत

कक्षा 10 और 12 की परीक्षा 2022 में करीब 20 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। यह परीक्षाएं 26 अप्रैल को संपन्न हुई थी। पिछले साल, कक्षा 10 और 12 के लिए आरबीएसई परिणाम 2022 जुलाई में घोषित किया गया था। कक्षा 10 का पास प्रतिशत 80.63 रहा। 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत साइंस स्ट्रीम के लिए 91.96 प्रतिशत, वाणिज्य के लिए 94.49 प्रतिशत और कला के लिए 90.70 प्रतिशत रहा।

End of Article