REET Result 2021 Date: इस समय आ रहे हैं राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2021, 12:21 PM IST

REET Result 2021 Date: REET Result 2021 स्तर 1, 2 रिजल्ट को लेकर अपेक्षित तिथि www.reetbser21.com पर जारी हो सकती है। राजस्थान आरईईटी 2021 परिणाम तिथि, मेरिट सूची, स्कोर कार्ड और चयन सूची के बारे में यहां बताया जा रहा है...

REET Result 2021 Date: इस समय आ रहे हैं राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

REET Result 2021 Date: Board of Secondary Education, Rajasthan (BSER) जल्द ही रीट 2021 रिजल्ट जारी​ कर सकता है। बता दें, REET Exam 2021 का आयोजन 26 सितंबर, 2021 को किया गया था। हालांकि परीक्षा के साथ कुछ विवाद भी चल रहे है, जिसके चलते कई लोग परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। बताते चलें, कि परीक्षा के दिन पेपर लीक होने की सूचना आई थी, जिसके बाद से लगातार विवाद चल रहा है, इस संबंध में कई लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, पेपर लीक करने वाले मुख्य आरोपी की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

रीट रिजल्ट 2021 कब आएगा reet result 2021 kab aayega

Rajasthan Eligibility Entrance for Teachers (REET) रिजल्ट 2021 नवंबर माह तक आने की उम्मीद है। लेकिन ध्यान दें, कि रीट रिजल्ट 2021 आने से पहले उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन का मौका मिलेगा। अगर उम्मीदवारों को आंसर की में ऑब्जेक्शन करना है इसके लिए उन्हें विकल्प दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए उन्हें अलग से शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। इस प्रोसेस के पूरा होने के बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। स्कोर कार्ड की मदद से लोग नंबर का अंदाजा लगा पाएंगे।

how to check reet result रीट रिजल्ट ऐसे चेक करें

  1. उम्मीदवार reet official website rajeduboard.rajasthan.edu.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर, उम्मीदवारों को आरटीईटी परिणाम लिंक (RTET result links) मिलेगा - 'परिणाम 2021 स्तर 1' या 'परिणाम 2021 स्तर 2' पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा। लॉगिन करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि। 'सबमिट' पर क्लिक करें।

दो अलग-अलग स्तरों के शिक्षकों की भर्ती के लिए REET Exam का आयोजन किया जाता है। स्तर I प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए होता है जबकि  स्तर II उच्च प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए होता है। इस प्रकार, REET Exam पास करने वाले लोग राजस्थान राज्य के स्कूलों और संस्थानों में कक्षा 1-5 और कक्षा 6-8 में शिक्षकों के पद के लिए पात्र हो जाते हैं।

राजस्थान आरईईटी परिणाम के लिए सीधा लिंक जारी होने पर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल timesnowhindi.com/education पर भी लिंक दिया जाएगा।

End of Article