RSMSSB Assistant PR Officer Exam Answer Key: आरएसएससी यानी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से 24 अप्रैल 2022 को आयोजित सहायक जन संपर्क अधिकारी डायरेक्ट भर्ती परीक्षा 2021 (परीक्षा कोड-110) को लेकर मास्टर प्रश्न पत्र और इसकी प्रोविजनल आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर परीक्षार्थी उम्मीदवारों से ऑनलाइन आपत्ति यानी ऑब्जेक्शन मांगे गए हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से सचिव ने बताया कि ऑनलाइन आपत्ति का मौका 30 अप्रैल 2022 रात 12 बजे से 2 मई 2022 समय रात 13:59 बजे तक दर्ज कराई जा सकती है। इस बारे में उन्होंने आगे कहा कि विस्तार से जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।
इससे पहले के राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की बात करें तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, RSMSSB सहायक अग्निशमन अधिकारी, फायरमैन परिणाम 2021 18 अप्रैल, 2022 को घोषित किए गए हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस RSMSSB सरकार परिणाम के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए रोल नंबरों की सूची आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन जारी की गई है।
29 जनवरी, 2022 को हुई परीक्षा के लिए RSMSSB सहायक अग्निशमन अधिकारी रिजल्ट 2021 घोषित कर दिए गए हैं। उसी दिन, फायरमैन परीक्षा भी आयोजित की गई थी। उम्मीदवार को सूचित किया जाता है कि इस परिणाम में शॉर्टलिस्ट हुए सभी लोगों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा, पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा।
यह भी सूचित किया जाता है कि इस सरकारी परिणाम के लिए कट ऑफ अंक भी ऑनलाइन जारी किए गए हैं। जिन लोगों ने यह न्यूनतम स्कोर हासिल किया है, वे इस भर्ती के अगले दौर के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त कर चुके हैं।

