UGC NET Result 2021: जानें कब आएंगे यूजीसी नेट परीक्षा के रिजल्ट और कितना जा सकता है कट-ऑफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2022, 02:58 PM IST

UGC NET Result 2021 Date: आमतौर पर यूजीसी नेट की प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न के तहत परीक्षा परिणाम 14 से 15 दिन के अंदर घोषित कर दिए जाते हैं। 5 जनवरी को अंतिम पेपर दे चुके उम्मीदवारों को नतीजे जारी होने का इंतजार है।

UGC NET Result 2021: जानें कब आएंगे यूजीसी नेट परीक्षा के रिजल्ट और कितना जा सकता है कट-ऑफ

UGC NET Result 2021 Date: यूजीसी नेट परीक्षा इन दिनों कई उम्मीदवारो के बीच सुर्खियों का विषय बनी हुई है क्योंकि अंतिम परीक्षा पेपर के 4 से 5 जनवरी 2022 को समापन के बाद अब अभ्यर्थियों को नतीजों (UGC NET Results) का इंतजार है। वैसे तो एग्जाम 20 नवंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर तक चले थे लेकिन कोरोना गाइडलाइंस और जवाद चक्रवाती तूफान के असर को देखते हुए नेट के कुछ पेपर 4 और 5 जनवरी को भी आयोजित किए गए थे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से नवंबर और दिसंबर में प्रमुख रूप से परीक्षा के आयोजन के बाद अब परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजा जल्द ही खत्म हो सकता है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी संभावना है कि रिजल्ट इसी सप्ताह के अंत तक जारी हो जाए और एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट  ugcnet.nta.nic.in की मदद से छात्र परिणाम चेक कर सकेंगे।

यूजीसी नेट परीक्षा रिजल्ट चेक करने का तरीका (How to check UGC NET Result 2021 Date and Steps)

  1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. यहां 'UGC NET 2021 Result' पर क्लिक करें 
  3. एप्लीकेनशन नंबर (आवेदन संख्या), बर्थ डेट और पासवर्ड को दर्ज करें।
  4. वेबसाइट पर 'साइन इन' कर लें।
  5. UGC NET 2021 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  6. रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

यूजीसी नेट परीक्षा की संभावित कट-ऑफ (NTA UGC NET 2021 Expected Cut-Off)

बीते सालों के रिजल्ट और यूजीसी नेट के इस वर्ष के पेपर कठिनाई स्तर के आधार पर एनटीए नेट परीक्षा की संभावित कटऑफ इस प्रकार है-
जनरल/ईडब्ल्यूएस के लिए - 40 से 50 अंक (100 अंक में से)
ओबीसी/एसएसी/एसटी/ट्रांसजेंडर के लिए - 35 से 45 अंक

UGC NET 2021 के बारे में... UGC NET 2021 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित हुआ था जो देश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के पदों पर भर्ती होना चाहते हैं। परीक्षा दो पालियों में ऊपर बताई तिथियों पर और 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाती है।

End of Article