BSER REET Result, Cut-Off 2022: जानें कितनी जा सकती है रीट लेवल 1 और लेवल 2 की कटऑफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 10:05 AM IST

BSER REET Result, Cut off 2022: रीट 2022 के कऑफ की बात करें तो, पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग अलग  कटऑफ लिस्ट जारी की जाती है। पेपर 1 की तुलना में पेपर 2 का कटऑफ अधिक होने की उम्मीद है, क्योंकि पेपर 2 के लिए करीब 12 लाख 57 हजार 738 उम्मीदवारो ने अपना पंजीकरण करवाया था।

BSER REET Result, Cut-Off 2022: जानें कितनी जा सकती है रीट लेवल 1 और लेवल 2 की कटऑफ

REET 2022 Cut off List: रीट 2022 के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल यानी 6 सितंबर 2022 को रीट 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि बीएसईआर ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि कल परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि इस पर कोई कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in, rajseduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

बता दें इस बार रीट 2022 की परीक्षा 23 और 24 जुलाई 2022 को चार शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इसके लिए करीब 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हाल ही में बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों के 25 अगस्त तक का समय दिया गया था। उम्मीद की जा रही है कि, अब फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस बीच अभ्यर्थी रीट के कटऑफ को लेकर लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बीएसईआर प्रति वर्ष इसमें बदलाव करता है। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कया लगाया जा रहा है कि पेपर 1 का कटऑफ पेपर 2 की तुलना में कम होगा। यहां आप संभावित कटऑफ जान सकते हैं।

रीट 2022 के कऑफ की बात करें तो, पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग अलग  कटऑफ लिस्ट जारी की जाती है। यहां आप कैटेगिरी वाइज कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं।

REET 2022 Level 1 Cut off List, रीट 2022 लेवल 1 कटऑफ लिस्ट

       कैटेगिरी                                   रीट 2022 लेवल 2 कटऑफ मार्क्स  
  सामान्य वर्ग (General Category)     65-70
  ओबीसी (OBC)     60-65
  अन्य पिछड़ा वर्ग (MBC)     55-60
  अनुसूचित जाति (SC)     55-60
  अनुसूचित जनजाति (ST)     50-55
   

REET 2022 Level 2 Cut off Marks, रीट पेपर 2 संभावित कटऑफ लिस्ट

           कैटेगिरी       रीट 2022 लेवल 2 कटऑफ मार्क्स
 सामान्य वर्ग (General Category)      70-75
 ओबीसी (OBC)      65-70
 अन्य पिछड़ा वर्ग (MBC)      60-65
 अनुसूचित जाति (SC)      60-65
 अनुसूचति जनजाति (ST)      55-60

इसलिए लेवल 2 परीक्षा की कटऑफ अधिक

पेपर 2 के लिए कुल 12 लाख 57 हजार 738 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जबकि पेपर 1 के लिए कुल 3 लाख 86 हजार 508 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। यही कारण है कि पेपर 2 की कटऑफ पेपर 1 की तुलना में अधिक होगा। पिछली बार के मुकाबले इस बार कटऑफ ज्यादा जाने की उम्मीद है।

शिक्षकों के पदों पर की जाएगी भर्ती

रीट 2022 परीक्षा की समाप्त के बार राजस्थान के मुख्मंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बताया था कि, इस परीक्षा के तहत राजस्थान के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक के 62000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी अधिक बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें, रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

End of Article