NEET Topper 2022: नीट टॉपर ऋषिकेश गंगुले ने बताया अपनी सफलता का राज, जानिए कैसे हासिल की AIR 3?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 10:13 AM IST

NEET Topper List 2022 Released: कर्नाटक के रहने वाले ऋषिकेश गंगुले ने नीट परीक्षा 2022 में AIR 3 हासिल की है। जिसके साथ ही वह कर्नाटक राज्य के भी टॉपर बन गए हैं। बता दें कि एनटीए ने 7 सितंबर 2022 को नीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट और टॉपर लिस्ट दोनों जारी कर दी हैं।

NEET Topper 2022: नीट टॉपर ऋषिकेश गंगुले ने बताया अपनी सफलता का राज, जानिए कैसे हासिल की AIR 3?

NEET Topper 2022 Hrishikesh Gangule's Success Mantra: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने NEET टॉपर्स 2022 लिस्ट के साथ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET परिणाम 2022 घोषित कर दिए हैं। परिणाम घोषित होने के कुछ ही मिनटों बाद, इंटरनेट पर NEET UG 2022 टॉपर्स के नामों के बारे में चर्चा होने लगी।। इन नामों में कर्नाटक के ऋषिकेश गंगुले भी खूब सुर्खियों में हैं। क्योंकि वह न केवल कर्नाटक राज्य के टॉपर बने बल्कि AIR 3 हासिल करने के साथ NEET 2022 टॉपर भी हैं।

आपको क्या लगता है क्या AIR 3 हासिल करना आसान रहा होगा? नीट टॉपर ऋषिकेश गंगुले ने अपनी सफलता के बाद कुछ टिप्स शेयर किए हैं। बेंगलुरु में आकाश बायजू के कक्षा के छात्र, गंगुले हमेशा ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करने में विश्वास करते हैं। बाकी सभी बच्चों की तरह ही ऋषिकेश को भी स्कूल से ही रिवीजन के महत्व का पता चला, हालांकि उन्होंने इसे हल्के में नहीं और नीट की तैयारी के दौरान रिवीजन पर सबसे ज्यादा जोर दिया। 

ऋषिकेश ने बताया अपनी सफलता का मंत्र

अपनी सफलता के मंत्र को शेयर करते हुए, NEET 2022 टॉपर और AIR 3 हासिल करने वाले ऋषिकेश गंगुले ने कहा कि कि पहले दिन से वह अपनी समस्याओं को बिना किसी देरी के खुद ही सुलझाने में विश्वास करते थे। वह अपनी रोजाना की पढ़ाई को छोटे-छोटे टारगेट्स में पूरा करते थे और आज जैसा कि देश जानता है, ऋषिकेश गंगुले NEET परिणाम 2022 में 715/720 स्कोर करने में सफल रहे हैं।

CET रिजल्ट 2022 में भी बने टॉपर 

नीट 2022 टॉपर बनकर ऋषिकेश गंगुले ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गंगुले जुलाई में घोषित बीएनवाईएस और बीवीएससी स्ट्रीम में सीईटी परिणाम में भी टॉपर रहे थे।

NEET परिणाम 2022 घोषित कर दिए गए हैं। इस बार, 17 लाख से अधिक उम्मीदवारों में से, लगभग 56% छात्रों ने परीक्षा पास की है। एनईईटी टॉपर्स की लिस्ट में, 4 छात्रों ने 715 अंक हासिल किए, इसके बाद एक छात्र ने 711 और 9 छात्रों ने 720 में से 710 मार्क्स हासिल किए। साल 2021 में, कुल तीन छात्र AIR 1 हासिल करते हुए NEET टॉपर बने थे।

End of Article