एजुकेशन

NMC Eligibility Certificate 2026: आवेदन पोर्टल फिर खुला, 7 अक्टूबर तक करें अप्लाई

NMC ने 'एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट' के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल दोबारा खोल दिया है। यह मौका उन उम्मीदवारों को दिया गया है, जो पहले तकनीकी परेशानी के कारण अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे।

Image

NMC Eligibility Certificate 2026

विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने 'एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट' के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल दोबारा खोल दिया है। NMC के Ethics and Medical Registration Board (EMRB) ने यह मौका उन उम्मीदवारों को दिया है, जो पहले तकनीकी परेशानी के कारण अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे। NMC की ओर से 30 सितंबर 2026 को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

नए मौके के तहत आवेदन फिर से खोल दिए गए हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे तक है। आवेदन NMC के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया जा सकता है। पोर्टल पर एलिजिबिलिटी स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन का विकल्प उपलब्ध है।

'एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट' क्या है?

'एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट' एक जरूरी दस्तावेज है, जो विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की पात्रता से जुड़ा है। NMC के अनुसार, विदेश में मेडिकल शिक्षा हासिल करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सर्टिफिकेट जरूरी प्रक्रिया का हिस्सा है। FMGE जैसे स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए भी 'एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट' की जरूरत होती है।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

NMC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा कर दें। फॉर्म भरते समय सभी जानकारी ध्यान से दर्ज करें और सबमिट करने से पहले पूरे आवेदन को अच्छी तरह जांच लें। NMC ने साफ किया है कि अधूरे आवेदन पर आगे की प्रक्रिया नहीं की जाएगी और ऐसे आवेदन खारिज किए जा सकते हैं। 'एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट' जारी करने से पहले उम्मीदवार की पात्रता की कई स्तरों पर जांच की जाएगी।

आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड ईमेल और NMC के ऑनलाइन पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article