एजुकेशन

RRB Section Controller Admit Card 2026: 12 अक्टूबर से परीक्षा, जानें कब आएगा आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

RRB Section Controller Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Image

RRB Section Controller Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोडल कर सकेंगे रेलवे सेक्शन कंट्रोल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

RRB Section Controller Admit Card 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB Section Controller Admit Card) खबर है। हाल ही में रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी किया था। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी परीक्षा शहर सूची डाउनलोड नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस बीच अभ्यर्थी लगातार अपने एडमिट कार्ड को लेकर सर्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड 10 अक्टूबर तक जारी किया जा सकता है।

Railway Section Controller Exam Date: कब होगी परीक्षा

बता दें आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में होगी। यहां कुल 100 मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें गणित, रीजनिंग और लॉजिकल कैपेबिलिटी आदि के सवाल होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट यानी 2 घंटे का समय दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Railway Section Controller Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RRB Section Controller Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. एग्जाम टाइमिंग
  6. एग्जाम सेंटर का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  9. हस्ताक्षर

Railway Section Controller Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे आरआरबी सेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article